August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    टिप्स /शौर्यपथ / मैदा, सूजी और बेसन से बनी डिश सभी को अच्छी लगती है लेकिन लम्बे समय तक इन चीजों को रखने के साथ एक परेशानी जुड़ी हुई है। पैकेट खोलने के कुछ दिनों या महीने बाद इनमें घुन या कीड़े लग जाते हैं। इस वजह से कम मात्रा में इन चीजों को घर में रखना पड़ता है। किचन टिप्स की बात करें, तो कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे इन चीजों को लम्बे समय तक प्रिजर्व करके रखा जा सकता है। आइए, जानते हैं कुछ तरीके-

    -आटे को सुरक्षित रखने के लिए आप आटे में नीम की पत्तियां रख दें। इससे चीटियाँ और घुन आटे में नहीं लगेंगे। अगर आपको नीम की पत्तियां नहीं मिलती, तो उसकी जगह आप तेज़ पत्ता या बड़ी इलायची का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
    -दलिया और सूजी को कीड़ों से बचाने के लिए आप किसी कढ़ाई में इसे भून लें और इसे ठंडा होने पर इसमें 8-10 इलायची डालकर किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। इससे कीड़े की समस्या दूर हो जाएगी।
    -मैदा और बेसन को बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। इन्हें कीड़ों से बचाने के लिए आप बेसन या मैदा को डिब्बे में डालकर इसमें बड़ी इलायची डाल दें। इससे लगने वाले कीड़ों से बचा जा सकता है।
    -चावल को नमी और घुन से बचाने के लिए लगभग 10 किलो चावल में 50 ग्राम पुदीने की पत्तियां डाल दे, इससे चावल में कीड़े नहीं पड़ेंगे।
    -बदलते मौसम में चने या दाल में कीड़े पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए दालों और चने में सूखी हल्दी और नीम के पत्ते डालकर रख सकते हैं। इससे इनमें कीड़े नही लगते।
    -चीनी और नमक बारिश के मौसम में न सिर्फ चिपचिपे हो जाते हैं बल्कि पिघलने भी लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए इन्हें कांच के डिब्बे में रखें। आप चीनी और नमक के डिब्बें में थोड़े से चावल भी रख सकती है।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / चार धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा। अब मंदिर में दर्शन दोपहर 12 बजे की बजाय तीन बजे तक किए जाने का निर्णय उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड लेने जा रहा है।

    चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रियायतें बढ़ाए जाने और नियमों को सरल किए जाने के बाद अब संख्या बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में सामाजिक दूरी के तय मानक का पालन सुनिश्चित कराने को पूजा का समय बढ़ाने की तैयारी है। उत्तरखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड फिलहाल अभी प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं कर रहा है। हर धाम के प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या का जो मानक है, वो फिलहाल पूर्व की तरह ही रहेगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर पूजा का समय बढ़ाने के साथ ही सामाजिक दूरी के गोलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक लोगों को दर्शन का मौका मिल सके।

    श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने को दर्शन का समय 12 बजे से बढ़ा कर तीन बजे किए जाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द इस पर फैसला होगा। अभी श्रद्धालुओं की तय संख्या को नहीं बढ़ाया जा रहा है। क्योंकि अभी तय श्रद्धालुओं से भी कम संख्या में लोग आ रहे हैं। रियायतें बढ़ने के बाद अब हेली सेवाओं से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी इजाफा होगा। - रविनाथ रमन, सीईओ उत्तराखंड चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड

    चार धाम यात्रा मानक

    श्रद्धालुओं को बोर्ड की वेबसाइट www.badrinath-kearnath.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा।
    बिना पंजीकरण के आने वालों को धामों में दर्शन की मंजूरी नहीं है।
    पंजीकरण के दौरान फोटो आईडी, एड्रेस प्रूफ का दस्तावेज अपलोड करना होगा।
    पूरी यात्रा के दौरान मूल दस्तावेज के रूप में वही फोटो आईडी, एड्रेस प्रूफ दिखाना होगा, जो वेबसाइट में अपलोड किया गया है।
    श्रद्धालुओं की निर्धारित जांच केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
    जांच केंद्र में स्क्रीनिंग के दौरान यदि कोविड 19 के लक्षण पाए जाते हैं। तो उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं होगी।
    ऐसी स्थिति में कोविड निगेटिव आने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
    हेलीकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं को वेबसाइट पर पंजीकरण अनिवार्य नहीं।
    प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
    बदरीनाथ -1200
    केदारनाथ - 800
    गंगोत्री - 600
    यमुनोत्री - 400

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद अब टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। वह सीरियल गुम है किसी के प्यार में नजर आएंगी। शो का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें रेखा नजर आ रही है। रेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
    प्रोमो की शुरुआत में रेखा अपना पॉपुलर गाना- 'गुम है किसी के प्यार में दिल सुबह-शाम' गुनगुनाते नजर आ रही हैं। इसके बाद रेखा कहती हैं- 'आप लोग ये सोच रहे होंगे न कि मैं यह गाना स्टार प्लस पर क्यों गुनगुना रही हूं। दरअसल, ये गीत मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें कही एक कसक छुपी हुई है, जहा प्यार का इजहार तो है लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है।'
    'जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। इस गीत ने विराट की प्रेम कहानी को जन्म दिया है, जहां फर्ज की राह पर चलते-चलते उसने अपने प्यार की कुर्बानी दे दी। विराट आज भी तड़प रहा है इंतजार में। आखिर उसका दिल गुम है किसी के प्यार में।'
    बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि रेखा शो में किस तरह का रोल प्ले करेंगी। यह सीरियल स्टार प्लस पर 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जाएगा।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / सोनू सूद कोरोना काल में लोगों की मदद करने में जुटे हैं। उन्होंने मुंबई में फंसे हजारों प्रवासी मजदूरों को अपने खर्च घर पहुंचाया। इसके अलावा भी उन्होंने अलग-अलग तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद की दरियादिली के चलते पूरे देश में उनकी तारीफ हो रही है। अब उनके लिए पाकिस्तान से एक क्यूट मैसेज आया है। 'पीछे तो देखो' वायरल वीडियो से फेमस हुए अहमद शाह ने सोनू सूद के काम की तारीफ की है।
    अहमद शाह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सोनू सूद की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अहमद कह रहे हैं, 'हैलो सोनू सूद सर, कैसे हैं, ठीक है? मैं भी ठीक हूं। मैं अहमद शाह हूं। मेरी तरफ से आपको बहुत सारा प्यार, आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आई लव यू, खुश रहें।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
    बता दें कि हाल ही में सोनू सूद को जरुरतमंदों की मदद करने के लिए 'एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने दिया। सोनू सूद को स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी। जिसके जवाब में सोनू ने भी उनका आभार व्यक्त किया।
    प्रियंका चोपड़ा ने सोनू को बधाई देते हुए लिखा- 'बधाई, सोनू सूद। आप इसके हकदार थे। आप लगातार भगवान का काम कर रहे हैं और यह बहुत प्रेरणादायक है। शुक्रिया जो भी आपने किया।' जवाब में सोनू ने लिखा-'आपके हौसला बढ़ाने वाले शब्दों के लिए शुक्रिया प्रियंका चोपड़ा। आप लाखों लोगों की प्रेरणा हैं और मैं भी उनमें से एक हूं। दुनिया को मोटिवेट करते रहिए क्योंकि आप एक सच्ची हीरो हैं। खूब सारा प्यार।' इसके अलावा अभिषेक बच्चन, आथिया शेट्टी और अन्य सितारों ने भी सोनू सूद को बधाई दी है।

    बलरामपुर । शौर्यपथ । बलरामपुर जिले में भी हाथरस जैसी गैंगरेप की घटना सामने आई है. यहां एक 22 वर्षीय छात्रा को अगवा कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना उस वक्त हुई जब छात्रा एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गयी हुई थी. घटना के बाद सड़क पर लावारिस हालात में दरिंदे उसे छोड़कर फरार हो गए. एक रिक्शे वाले ने उसे घर तक पहुंचाया जिसके कुछ घण्टे बाद ही उसकी मौत हो गयी. आरोप है कि जिले की पुलिस ने इस पूरी घटना को भरसक दबाने का प्रयास किया लेकिन परिजनों के सामने आने के बाद मामले का खुलासा हो गया. मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे छात्रा अपने घर से एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. पीड़िता की मां के मुताबिक, तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वाला वीगो लगा हुआ था. परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा. परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गयी. आरोप है कि इस मामले को कोतवाली गैंसड़ी पुलिस और जिले के आलाधिकारियों ने दबाने का खूब प्रयास किया लेकिन परिजनों के सामने आने का बाद मामले का खुलासा हो गया. फिलहाल अब परिजनों की तहरीर पर 2 अभियुक्तों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मृतका की मां का आरोप है कि उसकी लड़की एक डिग्री कॉलेज में एडमिशन कराने गई थी. तभी उसका अपहरण कर उसे इंजेक्शन लगा कर बेहोश किया गया. फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. मृतका की मां का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया उन्होंने न केवल उसका कमर तोड़ दिया बल्कि उसकी टांग भी तोड़ दी. इससे लड़की न तो खड़ी हो पा रही थी न ही बोल पा रही थी. उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था. उसने बस इतना कहा कि उसके पेट मे तेज जलन हो रही है और वह मर जाएगी.

    दुर्ग शौर्यपथ । SBI ने RBI औऱ मोदी सरकार के साथ मिलकर बड़े आयोजन के साथ लूट शुरू कर दी है।अगर आपके बचत खाते मे वर्ष मे 40 ट्रांजेक्शन (जमा/निकासी) से अधिक है तो 41 वे ट्रांजेक्शन से हर बार ₹ 57.50 आप की जमा राशी से काट लिया जायेगा।ये ट्रांजेक्शन चेक से हो,स्थायी सूचना से हो या कार्ड से बस 40 हो गए तो लूट चालू।अब सेलेरी के 12 और महीने मे दो बार भी उठाया 36 तो हो गए, अब किसी को चैक से 12 पेमेंट भी किये तो आपके खाते से ₹ 460 तो गए ही समझो।अगर आपके बच्चे बाहर पढाई कर रहे हैं, माँ बाप को हर महीने भेजना है, इनवेस्टमेन्ट करना है,डोनेशन देना है, किसी की मदद करनी है, तो इन लुटेरों का हिस्सा भी देना होगा। वाह रे मोदी सरकार!!! पहले सर्विस टैक्स से लूटा अब बैन्क के माध्यम से पगार की आय वालों को लूटेंगे। इससे तो जनता को ये संदेश जा रहा है कि रोकड बैन्क में जमा ना करें अपना व्यवहार खुद ही निपटा लें। SBI की ये लूट सरकार को भी ले डूबेगी। माल्या जैसे भगौडे के लोन मे डूबी रकम हम लोगों से भरपाई करने की योजना -- इस देश की जनताको क्या समझ के रखा है? ATM से 4 बार से अधिक पैसा निकलने पर 150 रु टैक्स और 23 रुपये सर्विस चार्ज मिलाकर कुल 173 कटेंगे .. जो नोटबन्दी के समर्थन में लम्बी लम्बी हाँक रहे थे उन बेवकूफों को एक और तोहफा।जनता के गले पर एक बार में छुरा क्यों नहीं फेर देते?? कमाओ तो टैक्स , बचाओ तो टैक्स और तो और, बैंक में जमा कराओ तो टैक्स, फिर वापस निकालो तो टैक्स

    भिलाई। शौर्यपथ । नवीन कॉलेज खुर्सीपार में पढ़ने वाले छात्रों और यहां के स्टाफ को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव जल्द ही एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। 4 करोड़ 27 लाख की लागत से कॉलेज का खुद का भवन बनाया जाएगा। जहां पर्याप्त क्लास रूम, प्राचार्य रूम, एसेंबली हॉल सहित अन्य सभी प्रकार की सुविधाएं बनाई जाएगी। करीब ढाई एकड़ जमीन में कॉलेज का खुद का नया भवन का निर्माण होगा। इससे कॉलेज स्टाफ में काफी हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि बीते करीब 4 साल से नवीन कॉलेज खुर्सीपार बीएसपी के स्कूल भवन में संचालित किया जा रहा है। लंबे समय से कॉलेज के खुद के भवन की मांग की जा रही है। लेकिन पहले जो नेता थे। उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ ही खुर्सीपार के इस नवीन कालेज को बेहतर बनाने के प्रयास में लगातार जुटे रहे और शासन से ढाई एकड़ जमीन स्वीकृत कराई है। साथ ही अब शासन ने 4 करोड़ 27 लाख रुपए भी कॉलेज के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति कर दी है। 2 अक्टूबर को सीएम करेंगे भूमिपूजन 2 अक्टूबर को सीएम भूपेश बघेल जी भिलाई निगम आएंगे। जहां करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन होगा। इस अवसर पर सीएम और मंत्रियों के हाथों से नवीन कॉलेज खुर्सीपार के नए भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही टेंडर जारी कर भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। दो फ्लोर का होगा कालेज भवन कॉलेज का नया भवन दो फ्लोर का होगा। पहल ग्राउंड फ्लोर में 8 क्लास रूम,1 प्रार्याय रूम, ऑफिस, स्टूडेंट्स सेशन 2 रूम, वाइस प्रिसिपल 1 रूम, स्टाफ रूम 1, स्टोर रूम 1, ग्राउंड और फस्ट फ्लोर दोनों में बालक, बालिका अलग-अलग शौचालय होगा। इसके साथ ही फस्ट फ्लोर में 8 क्लास रूम, बैयलेंस रूम, स्टोर रूम, दो रैम भी बनाएं जाएंगे। यह होगी सुविधा विधायक देवेंद्र यादव की पहल से बेहतर शिक्षा और शोध के लिए काॅलेज के स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में लैब, कम्प्यूटर रूम अलग होगा। फिजिक्स, कैमेस्ट्री का लैब नीचे होगा और फस्ट फ्लोर में लाइब्रेरी, जीओलॉजी लैब, बॉटनी लैब, जूलाजी लैब जैसे कई सुविधाएं होंगी।

    शौर्यपथ लेख । कंगना एक ऐसा नाम जो भारतीय मीडिया की trp बनी हुई है अपना ईमान बेचकर कंगना को इंसाफ दिलाने का ढोंग रचने वाले महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले गंदी राजनीति के सेनापतियों क्या कंगना के साथ कोई गलत हुआ जो ऐसे चीख चीख कर इंसाफ की दुहाई देने निकले या सिर्फ सत्ता के लिए ही सारी गन्दी राजनीति करने की सोंच ली है । जाहिलो अगर कंगना के साथ गलत हुआ है तुम्हारे हिसाब से तो क्या मनीषा के साथ गलत नही हुआ कंगना का तो हिसाब कोर्ट में हो जाएगा दो चार फिल्में करेगी तो बंगला एक बार फिर बन जायेगा किन्तु क्या मनीषा वापस आएगी क्या मा की सुनी गोद फिर भर जाएगी । कंगना की महाराष्ट्र सरकार से जंग शुरू हुई और y श्रेणी सुरक्षा मिल गयी वो भी तुरंत , कोर्ट में मामला पहुंच गया वो भी तुरंत , दलाल मीडिया की फौज पहुंच गई कंगना के आस पास वो भी तुरंत अपने आप को झांसी रानी कहने लगी जिसे घोड़े में बैठने तक की जानकारी नही अपने आप को नशा के विरुद्ध एक नायिका पेश करने लगी जो बीफ खाती है जो ड्रग्स लेती है यह बात उस कंगना ने ही स्वीकार आज वही अपने को एक लड़ाकू महिला घोषित कर रही । कंगना जो कर रही अपने लिए कर रही किन्तु कंगना को इंसाफ देने की बात करने वाले अब कहा है जब एक मासूम के साथ अत्याचार हुआ और जिंदगी और मौत के जंग में मौत की जीत हो गई अब क्यो बोल नही फुट रहे महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले क्या उनकी नजर में मनीषा का कोई अस्तित्व नही क्या मनीषा देश की बिटिया नही । मनीषा के मामले में क्यो नही बोल फुट रहे उन लोगो के जो कंगना को इंसाफ दिलाने निकले थे यहाँ तक अपनी प्रोफाइल पर भी कंगना की फ़ोटो लगा रखी उस कंगना की जिसे यह भी याद नही कि एक साल पहले उसने किस पार्टी को वोट दिया था आज उनके लिए कंगना बड़ी हो गई और मनीषा का कोई अस्तित्व नही राह गया । शर्म आती है ऐसे देशभक्तों पर हिन्दू होने का अभिमान करने वाले तलुवे चाटने वालो पर जो 10 दिनों में एक बार भी मनीषा के लिए इंसाफ की दुहाई नही दे रहे । अरे भाई वो मनीषा एक मासूम बच्ची थी जिसे 4 दरिंदो ने मारा है एक झटके में नही टिल टिल पल पल तड़फा कर मारा है और वह रे हिंदुत्व की राग अलापने वाली सरकार एक हिन्दू लड़की को एक कुवारी हिन्दू लड़की की मृत देह को परिजनों की अनुमति के बिना रात में अंतिम संस्कार कर दिए और पूरी प्रशासन मौन है । योगी जी आप तो हिंदुत्व का झंडा उठाते हो क्यो हो गया ऐसा जघन्य कांड आपके राज में माना आपका कोई दोष नही मासूम के बलात्कार की घटना से और ना ही आपकी सरकार का कोई दोष किन्तु घटना के बाद जो कार्यवाही हुई क्या वो त्वरित कार्यवाही की श्रेणी में आता है घटना के बाद मृत शरीर का जो अपमान हुआ वो हिन्दू भावना को आघात नही पहुंचता । कुवारी कन्या को हम हिन्दू पूजते है देवी का रूप मानते है कहते है जिस बाप के सौ भाग्यो के पुण्य का नतीजा सौभाग्यवती कन्या का रूप में घर मे प्रवेश करता है आज उस बाप के दिल मे क्या गुजर रही होगी जिसकी मासूम निरपराध बेटी के अंतिम दर्शन और दाह संस्कार का भी अवसर नही मिला आपके राज में क्या ऐसा ही होता है राम राज्य अगर ऐसा राम राज्य है तो नही चाहिए मुझे राम राज्य जहां एक हीरोइन की अवैध इमारत टूटने पर उसे देशभक्त घोषित कर दलाल मीडिया उसके तलवे चाट रही हो और एक मासूम की मौत पर कन्या को देवी का रूप मानने वाले दिखावटी लोग एक शब्द भी नही बोल रहे । एक हथनी की क्रूरता से मौत हुई तो कुत्ते जैसे भौकने वाले सोशल मीडिया की गली में आ कर चिल्लाने लगे वही जब एक मासूम की क्रूरता से मौत हुई तो सारे मौन है क्या ऐसे लोगो को ही समाज दोगला कहता है । मैं एक साधारण सा इंसान हूँ एक बेटा और एक बेटी का बाप हूँ मै कुछ नही कर सकता किन्तु दिल से उस मासूम के पिता के साथ हूँ । मासूम मनीषा को इंसाफ मिले या ना मिले किन्तु उस मासूम के पिता को जिंदगी भर का दर्द पहले बलात्कारियों ने दिया और उसके बाद प्रशासन के उन अधिकारियों ने दिया जिन्होंने मासूम मनीषा का बिना विधान के आधी रात में अंतिम संस्कार किया । ( शरद पंसारी - संपादक शौर्यपथ दैनिक समाचार )

    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के सबसे ज्यादा चर्चित और विवादित हाईटेक हॉस्पिटल नेहरु नगर में कल एक युवक की मौत के बाद जबर्दस्त हंगामा हुआ मामला इस कदर बड गया कि गुस्से में परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़ फोड़ की वही परिजनों द्वारा इस तोडफ़ोड़ की घटना को सिरे से नकारने की बात कही गयी .
    बता दे कि शहर का यह चर्चित अस्पताल जिसका वर्तमान नाम हाईटेक हॉस्पिटल है पहले इस हॉस्पिटल का नाम बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल हुआ करता था किन्तु घटिया प्रबंधन के कारण लगातार नुक्सान में जा रहा यह हॉस्पिटल कज़ऱ् में डूबता गया और एक समय ऐसा भी आया कि स्टाफ के द्वारा भी आन्दोलन हुआ वेतन को लेकर मामला कैसे रफा दफा हुआ ये पूर्व की बाते है किन्तु उसके साथ एक महत्तवपूर्ण बात यह भी है कि पहले भी यह हॉस्पिटल हमेशा चर्चो का केंद्र बिंदु रहा और पूर्व में भी ऐसी कई घटना हुई जिसके कारण परिजनों को उग्र होना पडा और हर बार मामला नए रूप में आता रहा . कज़ऱ् से डूबे बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल के संचालको ने इसे रायपुर के किसी व्यापारी को विक्रय कर दिया और एक बार फिर जनवरी के माह में बड़े धूमधाम तरीके से प्रदेश के गृह मंत्री के आथित्य में इस अस्पताल का उद्घाटन हुआ और नाम रखा गया हाईटेक हॉस्पिटल . जब से नए हाईटेक हॉस्पिटलका उदघाटन हुआ तब से अब तक कोरोना काल को भी सम्मलित कर ले तो सर नाम बदला है निति नहीं और वाक्य नहीं शायद ही कोई हफ्ता ऐसा जाता होगा जब यहाँ कोई ना कोई विवाद ना होता हो .
    ऐसा नहीं है कि शहर में और निजी नर्सिंग होम नहीं है और वहा विवाद ना होता होगा किन्तु अन्य निजी नर्सिंग होम और हाईटेक हॉस्पिटल के विवाद की तुलना की जाए तो जमीन आसमान का अंतर देखने को मिलेगा . हर बार प्रबंधन ऐसा प्रदर्शित करती है कि वो बहुत ही कुशल तरीके से व्यवहार करते हुए मरीजो का इलाज करती है किन्तु मरीज या उनके परिजन ही हमेशा उग्र हो जाते है . क्या हर बार मरीजो के उपर लांछन लगा कर कार्य करने वाले इस हॉस्पिटल की कभी निष्पक्ष जांच होगी . जबकि इसी हॉस्पिटल को पिछले दिनों जिलाधीश के द्वारा एक हफ्ते के लिए कोरोना मरीज लेने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था और टेस्ट में मनमानी फीस के लिए भी ऐसे कई नर्सिंग होम की जांच कलेक्टर के निर्देश पर हुई .
    आखिर ऐसी क्या बात है कि हाईटेक हॉस्पिटल ही शहर में चर्चा का विषय बना रहता है . कुछ दिनों पहले जब हाईटेक हॉस्पिटल के लाइसेंस के सम्बन्ध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी से शौर्यपथ की टीम ने चर्चा की तो जानकारी प्राप्त हुई थी कि हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया जा चुका है और जिलाधीश द्वारा जांच समिति गठित करने की बात हुई है किन्तु आज तक आगे क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी नहीं दे रहे जिम्मेदार अधिकारी . जिला के नर्सिंग होम के प्रभारी डॉ खंडेलवाल से जब जारी प्रक्रिया की जानकारी मांगी गयी तो उनके कहे अनुसार कोरोना आपदा के कारण पर्याप्त समय नहीं मिल रहा कोरोना आपदा के बाद स्थिति सामान्य होने पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी . अगर डॉ. खंडेलवाल की माने तो जब तक कोरोना आपदा से फुर्सत नहीं मिलेगी तब तक हाईटेक हॉस्पिटल संचालित होता रहेगा और मरीजो और प्रबंधन के बीच विवाद जारी रहेगा .


    आपदा में अवसर तो नहीं तलाश रहे हाईटेक के प्रबंधक ...
    वर्तमान में कोरोना आपदा से जंग के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है और साथ ही साथ मरीजो से कोई ज्यादा भुगतान ना ले इस बारे में भी नजर लगाए हुए है एवं नोडल अधिकारी नियुक्त कर सतत निगरानी कर रहा है . शहर में कई निजी अस्पताल है जो कोरोना संक्रमित मरीजो का इलाज कर रहे है किन्तु कही से भी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति ना के बराबर सुनने को मिलती है किन्तु आखिर ऐसी क्या वजह है कि हाईटेक हॉस्पिटल में ही सारा विवाद होता है .
    कल के विवाद में पैसे के लेनदेन की कोई बात नहीं थी क्योकि मृतक के अप्पा राव ( 34 वर्ष ) बीएसपी कर्मी था और सेक्टर 9 से रेफर केस था अत: भुगतान की जिम्मेदारी बीएसपी प्रबंधन की है ऐसे में ये भी नहीं कहा जा सकता कि ज्यादा बिल के लिए यह विवाद किया गया इस विवाद की मुख्य वजह मरीज के परिजनों को सही समय में सही जानकारी ना देकर अँधेरे में रखने की हुई जिसके कारण मृतक के परिजन अपना आपा खो दिए .


    वही गौर करने वाली बात यह है कि प्रबंधक द्वारा अधूरी जानकारी का भी शंशय है प्रबंधको ने कुछ दिन पूर्व मरीज को आये हार्ट अटैक के बारे में जानकारी नहीं देने का आरोप लगा रहे है वही प्रबंधक अग्रवाल का कहना है कि पूरी जानकारी दी गयी यहाँ तक हॉस्पिटल के डॉ द्वारा शॉक ट्रीटमेंट की बात भी शौर्यपथ समाचार को बताया गया जबकि शोक ट्रीटमेंट के बारे में मृतक के भाई अनिभिज्ञ है तो क्या हाईटेक हॉस्पिटल के प्रबंधक कुछ छुपा रहे है क्या जिला प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच करेगी . क्या शासन के तय मापदंडो को पूरा नहीं करने वाले और जिन पर जाँच समिति गठित होने वाली है ऐसे हॉस्पिटल पर पूर्ण कार्यवाही तक जिला प्रशासन इलाज के लिए रोक लगाएगी या गृह मंत्री के हांथो उद्घाटन का फायदा हॉस्पिटल प्रबंधन को मिलेगा ?

    भोपाल / शौर्यपथ / मध्य प्रदेश में एक अटपटा मामला सामने आया है. राजधानी भोपाल में एक 24 वर्षीय युवती ने लूडो में पिता से हारने के बाद फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. युवती का आरोप है कि पिता ने लूडो के खेल के दौरान उसे कई धोखा दिया. फैमिली कोर्ट की काउंसलर सरिता रजनी ने बताया कि आज कल के बच्चे हार का सामना नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी हार के दर्द को बर्दाश्त करने की ताकत पैदा करनी होगी.
    लॉकडाउन के दौरान युवती अपने दो भाई बहनों और पिता के साथ लूडो खेला करती थी. लगातार हारने के कारण युवती के मन में पिता के खिलाफ नाराजगी बढ़ती चली गई. समय के साथ नाराजगी की भावना इतनी बढ़ गई कि परिवार को इस मामले क ो संभालने के लिए काउंसलिंग का सहारा लेना पड़ा. सरिता रंजन ने बताया कि एक 24 साल की युवती हमारे पास आई और उसने बताया कि जब भी वह भाई बहनों और पिता के साथ लूडो खेलती है तो उसके पिता उसकी गोटी काट दिया करते थे. ऐसा करने से उसे लगता था कि पिता ने उसके विश्वास को भी काट दि
    युवती ने बताया कि उसने कभी सोचा नहीं था कि उसके पिता ही उसे हराएंगे. युवती ने इस भावना को कभी परिवार के साथ साझा नहीं किया. लड़की की मां नहीं है और वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है. सरिता रजनी कहती हैं कि आज कल के बच्चों में हार करने की क्षमता नहीं है और अपने परिवार के सदस्यों से बड़ी उम्मीदें रखती हैं और जब यह उम्मीदें पूरी नहीं होती हैं तो तनाव का कारण बन जाती हैं.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision