June 01, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर कांग्रेसजनों के नाम अपना संबोधन भी दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी की 78वीं वर्षगांठ पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देता हूं।
आजादी का यह पर्व हमें याद दिलाता है अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदानों, देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर, जेल यातना सह कर स्वतंत्र भारत का लक्ष्य हासिल किया। हम उन सभी ज्ञात, अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पुण्य स्मरण करते है। पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है।
साथियों, हमारे द्वारा स्वाधीनता के लक्ष्य को प्राप्त करना तो महत्वपूर्ण था ही, लेकिन उससे भी अधिक उल्लेखनीय है, हमारे स्वाधीनता संग्राम का अनोखा तरीका। महात्मा गांधी तथा अनेक असाधारण एवं दूरदर्शी विभूतियों के नेतृत्व में, हमारा राष्ट्रीय आंदोलन अद्वितीय आदर्शों से प्रेरित था। गांधीजी तथा अन्य महानायकों ने भारत की आत्मा को फिर से जगाया और हमारी महान सभ्यता के मूल्यों का जन-जन में संचार किया। भारत के ज्वलंत उदाहरण का अनुसरण करते हुए, हमारे स्वाधीनता संग्राम की आधारशिला- ‘सत्य और अहिंसा’ को पूरी दुनिया के अनेक राजनीतिक संघर्षों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है।
आजादी के बाद संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतांत्रिक पंथ निरपेक्ष गणराज्य की स्थापना के साथ ही हमारा संविधान देश के आम आदमी के अधिकारों का रक्षक है। साथियों बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि आज हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला हो रहा है। संविधान प्रदत्त नागरिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं पर सुनियोजित तरीके से हमला हो रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी की भूमिका देश के लोकतंत्र और भारत के संविधानिक मूल्यों को बचाने के लिये और बढ़ जाती है। हमें गर्व है कि अपनी इस जिम्मेदारी को हमारा नेतृत्व भली-भांति समझता है। हमारी पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, हमारे अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस भारत के लोगों की आवाज लगातार उठा रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी संविधान को बदलने की बातें सामने आई, लेकिन देश की जागरूक जनता ने संविधान विरोधी तत्वों की मंशा पर पानी फेर दिया।
देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्र, धर्म सांप्रदायिकता के नाम पर सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है। जब देश चलाने वाला दल, सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरतों शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को परिदृश्य के पीछे धकेल कर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हो तब उस समय कांग्रेस जैसी जन-सरोकारी वाली पार्टी का यह नैतिक और राजनैतिक कर्तव्य हो जाता है कि वह देश को बचाने, देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिये देश की जनता की मजबूत आवाज बने, आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद के अंदर तथा संसद के बाहर उसी आम आदमी की आवाज को उठा रहे है।
साथियों पिछले चुनावों में हमें आशातीत सफलता नहीं मिली लेकिन जनता ने हमें एक मजबूत विपक्ष के रूप में सरकार पर निगरानी रखने का महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपा है। केंद्र मे और राज्य मे भी हम अपनी इस जबाबदारी को बखूबी समझते है।छत्तीसगढ़ में 5 सालों तक हमारी सरकार थी, हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़िया अस्मिता से लेकर छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिये काम किया। कांग्रेस के 5 सालों के शासनकाल में छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई। किसान, महिला, मजदूर, अनुसूचित जाति/जनजाति तथा वंचित वर्ग कांग्रेस सरकार की योजनाओं के केंद्र बिंदु थे। हमारी सरकार ने ग्रामीण छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने के न सिर्फ ठोस योजना बनाया उनका प्रभावी क्रियान्वयन करवाया, यह सुनिश्चित किया गया किसानो को, तेंदुपत्ता संग्राहकों को वनोपज संग्राहकों को खेतिहर मजदूरों को उनकी मेहनत की पूरी क़ीमत मिले। हमने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के माध्यम से गरीबों के बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा देना सुनिश्चित करवाया। हाट बाजार क्लिनिक, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना से हमने हर नागरिक तक इलाज पहुंचाया। कांग्रेस की सरकार को जनता अब याद कर रही है।
साथियों भले ही हम सरकार में नहीं है, जनता के हकों की लड़ाई के लिये हम हमेशा तत्पर है। 8 माह में ही जनता को यह अहसास होने लगा कि कांग्रेस की सरकार, वर्तमान सरकार से बेहतर थी। 8 माह में कानून व्यवस्था बर्बाद हो गयी है। राज्य में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है, हत्या, लूट, डकैती से आम आदमी भयभीत है, मातायें-बहनें सुरक्षित नहीं है। बस्तर में फिर वही भय, आतंक और फर्जी मुठभेड़ का दौर शुरू हो गया है। आज प्रदेश में बस्तर से सरगुजा तक डायरिया, मलेरिया जैसे गंभीर बीमारियों से कई लोग मर गये हैं, जिसमे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा जनजाति के लोग भी है | 5 सालों में कांग्रेस ने शांति और सुशासन की जो स्थापना किया था 8 माह में वह नष्ट हो गया। प्रदेश में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ - मीडिया के पत्रकार साथियों को फर्जी मामले में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है |
साथियों विपक्ष के रूप में हम जिम्मेदारी को समझते है, जनता के हितों के लिये आंदोलन हमारा रास्ता है और आने वाले 4 सालों तक इस आताताई निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकने तक हम संघर्ष करते रहेंगे। बेहतर छत्तीसगढ़ के लिए यह आवश्यक है की वर्तमान भाजपा सरकार को सत्ता से हटाया जाय।आजादी के इस पावन पर्व पर हर कांग्रेसजन का यही संकल्प है।
जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़...

रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पाॅवर कंपनी के चेयरमेन पी. दयानंद (आई.ए.एस.) ने विद्युत सेवा प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्युत कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए पाॅवर कंपनीज की उपलब्धियां की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी पाॅवर जनरेशन कंपनी ने विगत वर्ष 84.4 प्रतिशत पीएलएफ. तथा 21 हजार मिलियन से अधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचा है। यह गौरव राज्य को तथा हमारे कंपनी को पहली बार हासिल हुआ है। बिजली घरों में सबसे कम आॅइल और आॅक्जलरी खपत के नये र्कीर्तिमान बनाया गया है। बिजली उत्पादन के नये प्रयासों की जानकारी विस्तार से दी।
पारेषण क्षमता की विस्तार और मजबूती के लिए विद्युत कर्मियों युद्ध स्तर पर तेजी से काम कर रहे है। वतर्मान में 3 हजार 6 सौ मेगावाट पारेषण की क्षमता अर्जित की गई है। पारेषण कंपनी द्वारा विगत 7 माह के अल्प समय में अति उच्चदाब के 2 उपकेन्द्र, 12 नये ट्रांसफाॅमर के ऊर्जीकरण का कार्य सम्पन्न हुआ। 203 सर्किट किलोमीटर पारेषण लाइन बिछाई गई। विगत 7 माह में उच्चदाब के 176 तथा निम्नदाब के 1 लाख 1 हजार 4 सौ उपभोक्ता की बढ़ोत्तरी हुई है। इसी तरह डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में सात माह के भीतर 33/11 केवी. क्षमता के 98 उपकेन्द्र तथा 45 उपकेन्द्रों में क्षमता वृद्धि, 47 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाये गये हंै।
इसी तरह मानव संसाधन विभाग द्वारा कैशलेस हेल्थ स्कीम को बेहतर बनाते हुए अब 5 सौ अस्पताल को सूचीबद्ध किया गया है। प्रदेश से बाहर सीजीएचएस. दर से इलाज की सुविधा दी जाएगी। अन्य नई सुविधा में जैसे- रोबोटिक और आधुनिक चिकित्सा, दंत चिकित्सा, प्रीवेंटिव काॅमन निःशुल्क आॅनलाईन परामर्श दी जाएगी और महिलाओं कर्मियों के लिए अपने सास-ससुर अथवा माता-पिता दोनों में से किसी एक को चयनित करने का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कंपनीज के कर्मियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक आर.के.शुक्ला, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर एवं जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के.कटियार, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन अशोक कुमार वर्मा, अति. मुख्य अभियंता विनोद कुमार अग्रवाल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमाण्डर ए.के.श्रीनिवास राव सहित एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
समारोह में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही ंसतर्कता एवं सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी सर्वश्री आर.के.साहू, सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह एवं बैन्ड दल के ताराचंद बेन के नेतृत्व में परेड की प्रस्तुति दी गई। समारोह का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) उमेश कुमार मिश्र ने किया।

कार्यक्रम स्थल में मुख्य अतिथि श्री बघेल ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत किया पौधरोपण
         बालोद / शौर्यपथ / जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने प्रातः 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विजय बघेल ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम स्थल स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में नीम के पौधे का रोपण भी किया। कार्यक्रम में संजारी-बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, डौण्डीलोहारा के विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयेाग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, पवन साहू, पूर्व विधायक प्रीतम साहू एवं बिरेन्द्र साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव एवं यज्ञदत्त शर्मा श्रीमती लीला शर्मा, केसी पवार सहित कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत, वनमंडल अधिकारी बीएस सरोटे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी अशोक जोशी, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम श्रीमती प्रमिता ठाकरे झा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया।
इस अवसर पर सांसद बघेल ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा को प्रथम स्थान, जिला पुलिस बल बालोद को द्वितीय स्थान एवं 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी ब्लेज एकेडमी बालोद को प्रथम स्थान, रेडक्रास आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को द्वितीय स्थान उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल को द्वितीय एवं अरिहंत एकेडमी बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परेड कमाण्डर के रूप में रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा एवं उप निरीक्षक सुश्री इंदिरा वैष्णव ने टूआईसी के दायित्वों का निर्वहन कर समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- शान से लहराया तिरंगा
- विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई तिरंगे की शपथ
         राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण के बाद समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को पुरस्कार वितरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी को तिरंगे की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर उप पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार एक्का ने किया। निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 13 प्लाटून ने भाग लिया। परेड में 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस बल पुरूष राजनांदगांव, जिला पुलिस बल पुरूष, नगर सेना, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी दिग्विजय कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी कमला कॉलेज राजनांदगांव, एनसीसी बालक स्टेट स्कूल एवं एनसीसी बालक म्यूनिसिपल स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट स्कूल एवं एनसीसी बालिका म्यूनिसिपल स्कूल, एनसीसी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र बसंतपुर स्कूल, स्काउट-गाईड महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पीटी की प्रस्तुति दी गई। समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव एवं युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, नीलू शर्मा, रमेश पटेल, राजेन्द्र गोलछा, पद्मश्री पुखराज बाफना, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र गजेन्द्र सिंह, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन कमल किशोर श्रीवास्तव, गजेन्द्र हरिहारणो, लेखाप्रसाद उर्वशा ने किया।


स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत पर आधारित समूह नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव द्वारा आरंभ है प्रचंड है... देश भक्ति गीत पर आधारित नृत्य समूह को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव द्वारा बढ़ता भारत बदलता भारत... देश भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रस्तुत किया गया। इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव के विद्यार्थियों द्वारा इतिहास का मैं आईना हूं... देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों को इस प्रस्तुति के लिए तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पहले शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया।
स्वतंत्रता दिवस परेड में आम्र्स प्लाटून में 38वीं बटालियन आईटीबीपी को मिला प्रथम पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाईड की टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में 38वीं बटालियन आईटीबीपी की टोली को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 8वीं बटालियन राजनांदगांव का दल रहा। अनाम्र्स प्लाटून वर्ग में एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय (महिला) को प्रथम एवं एनसीसी दिग्विजय महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में एनसीसी सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम एवं एनसीसी डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर बालिका वर्ग में एनसीसी स्टेट स्कूल बालिका को प्रथम एवं स्काउट-गाईड महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विधायक राजेश मूणत ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी
मोहला / शौर्यपथ / स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिले में समारोह पूर्वक उत्साह के साथ गरिमामय पूर्वक मनाया गया। रायपुर नगर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण पश्चात गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णू देव साय का जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर आसमान में छोड़े। उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये। इस अवसर पर कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि विधायक मूणत ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि श्री मूणत ने शहीद जवानों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिले के खड़गाँव तहसील के ग्राम संबलपुर निवासी मीसाबंदी स्व.श्री मनीराम की पत्नी श्रीमती करौंदा बाई को वयोवृद्ध होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम मानपुर द्वारा घर जाकर साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर आर आई भूपेंद्र कुमार कश्यप व एस आई सुरेंद्र नेताम ने किया। परेड में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरूष, एनसीसी महिला, स्काउट गाईड शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मोहला को पुरुस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान के लिए पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास मोहला को एवं तृतीय स्थान के लिए डी एन टी पब्लिक स्कूल मोहला को पुरुस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए सी बी एस ई हायर सेकेंडरी स्कूल मोहला, सरस्वती शिशु मंदिर मोहला व विशेष पुरुस्कार के लिए जिला महिला पुलिस बल को पुरुस्कृत किया गया। इसी प्रकार परेड में प्रथम स्थान के लिए 44 वीं बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को, द्वितीय स्थान के लिए जिला पुलिस बल पुरुष को एवं तृतीय स्थान के लिए 27 वीं बटालियन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, आईटीबीपी कमांडेंट श्री मुकेश कुमार दशमाना (44 वीं बटालियन) माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के पार्रीनाला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर राजनांदगावं क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी. के. मेश्राम द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। मुख्य अभियंता श्री मेश्राम द्वारा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कम्पनीज रायपुर के संदेश का वाचनकर उपस्थितजनों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी गई।
इस पावन अवसर पर उकृष्ठ कार्य करने वाले विद्युतकर्मी श्री हरि प्रसाद जंघेल, कनिष्ठ अभियंता, वितरण केन्द्र गंडई, फगन लाल निशाद, लाइन सहायक श्रेणी-दो, वितरण केन्द्र अम्बागढ़ चौकी, हेमसिंह डोंगरवार, लाईन सहायक श्रेणी-दो, बोरी उपसंभाग,ऐशु राम साहू, परिचारक श्रेणी-एक, एसटीएम संभाग एवं धनसिंह देवांगन, लाईन सहायक श्रेणी-दो, उपसंभाग बोरी को प्रशस्ति पत्र, चेक और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर अधीक्षण अभियंता के0 सी0 खोटे, कार्यपालन अभियंता, एम. के. साहू, आर0 के0 गोस्वामी, ए.डी. टण्डन, बीरबल उइके, सुरेश जाटवार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का संचालन पीआरओ श्री धर्मेंद्र शाह मंडावी ने किया|

महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम परिसर में किया ध्वजारोहण,देश को आजादी दिलाने वालें अमर शहीदों को किया याद

दुर्ग / शौर्यपथ / 15 अगस्त।नगर निगम में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण किया.महापौर ने कहा देश को आजादी दिलाने वालें अमर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आजादी हमें ऐसे ही प्राप्त नहीं हुई हैं इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राण न्यौछावर किए हैं तब कही जाकर आज हम चैन की सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने शहर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र वितरित कर सम्मानित किया।
नगर पालिक निगम दुर्ग के ध्वजारोहरण कार्यक्रम में शामिल महापौर ने कहा कि बहुत ही हर्ष और सौभाग्य की बात है कि 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज हम नगर निगम के मुख्यालय में निगम अधिकारियों और कर्मचारियो के बीच झण्डा रोहण कर पर्व मना रहे हैं।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि हमारे नगर निगम के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं जो दिन रात मेहनत करते हैं. जिनकी वजह से ही दुर्ग नगर का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान प्रदेश में बना हुआ है।हमने बहुत से ऐसे कीर्तिमान आपके सभी के सहयोग से स्थापित किए हैं।मैं आज इस अवसर पर आप सबका अभिवादन करता हूं।
कार्यक्रम में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने निगम मुख्य कार्यालय के झण्डा रोहण कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए शहर सरकार महापौर धीरज बाकलीवाल,सभापति राजेश यादव,एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी,संजय कोहले,भोला महोबिया,दीपक साहू,हमीद खोखर,मनीष बघेल,विजेंद्र भारद्वाज,निर्मला साहू व पार्षदगण,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,आर के पालिया, वीपी मिश्रा,गिरीश दीवान, जावेद अली,दुर्गेश गुप्ता,भूपेंद्र गोइर सहित निगम अधिकारियों कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये आजादी के अमृत महोत्सव 78 वें स्वतंत्रता की बधाई और शुभकामनाए दी।
सभापति राजेश यादव ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शहर व प्रदेश वासियो को आजादी की 78 वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन भवन अधिकारी व उपअभियंता गिरीश दीवान द्वारा किया गया।कार्यक्रम का समापन लेखाधिकारी राज कमल बोरकर ने किया।

दुर्ग / शौर्यपथ / महामाया बुद्ध विहार कल्याण समिति कर्मचारी नगर दुर्ग के बुद्ध विहार में 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे समिति के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर उपस्थित सदस्यों के समक्ष राष्ट्रीय ध्वाजारोहण विधी विधान के साथ किया गया। राष्ट्रगीत के पश्चात मिठाई वितरित करके खुशी जाहिर किया गया।
इस अवसर पर संदीप पाटिल,(अध्यक्ष) प्रशांत खोब्रागडे (सचिव), वैशाली घरडे(सह सचिव), के.एल.अहिरवाल, लक्ष्मी नारायण कुम्भकार,रमेश बारसागडे, जी.एल. जागृत, एस. एम. सेन्डे, प्रीति थूल. रमा सेन्डे,ललीता मून, दीपक रोडगे,स्मिता सूखदवे,जीजा बाई भगत, मायावती थूल, पूष्पा खोब्रागडे, आदि उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / कोलकाता के मेडिकल काॅलेज में पी.जी. कर रही महिला चिकित्सकों से हैवानियत की हद पार कर देने वाले दरिदों को तुरन्त पकड़ कड़ी से कड़ी सजा देेने की आई.एम.ए. दुर्ग भिलाई एवं जिले से अन्य चिकित्सकों ने मांग की है दुर्ग आई.एम.ए.भवन में हुयी पदाधिकारियों की आपात कालीन बैठक से इस घृणित घटना का भरपूर विरोध किया एवं भविश्य में इस तरह की घटना न होने हेतु कड़े कानून की मांग की गई।
आई.एम.ए. दुर्ग के अध्यक्ष डाॅ राजू भैसारे के कहा कि चिकित्सा समुदाय में इस घटना पर बहुत आक्रोष एवं तनाव है। हम छत्तीसगढ़ एवं नेषनल आई.एम.ए के अध्यक्ष एवं सचिव से निरन्तर संपर्क में है उनकी एडववाइजरी का पालन करते हुए प्रदर्षन कर प्रषासन एवं जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौपने जिले के सारे चिकित्सक दिनंाक 16 अगस्त को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे।
आई.एम.ए के चिकित्सकगण डाॅ अजय गोवर्धन, डाॅ,सतोश नषीने, डाॅ डाॅ षरद पाटणकर , डाॅ प्रभात पाण्डे, राजीव पाल, डाॅ अजय गुप्ता,डाॅ कौषलेन्द्र ठाकुर डाॅ डी.जे.पी. मेश्राम, डाॅ नेमी चोपड़ा,डाॅ अनिल अग्रवाल,डाॅ रवि षुक्ला, डाॅ ताबीष अख्तर, डाॅ मीना जैन, डाॅ लता देवांगन एवं अन्य चिकित्सकों ने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज करते हुए आगे दिन होने वाले चिकित्सकों पर हमले और ईसानियत को षर्मषार करने वाली इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं इसे रोकने हेतु कड़े कानून बनाने की मांग की । ताकि साई चिकित्सक अच्छे वातावरण में निर्भय होकर अपना स्वाभाविक कार्यकर मरीजों की सेवा कर सकें।

कोंडागांव । शौर्यपथ । 78 वी स्वतन्त्रता दिवस कोंडागांव जिला मुख्यालय में बड़े ही उत्साहित के साथ मनाया जा रहा है जिसका ध्वजारोहण कोंडागांव विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने किया ।

सलामी के बाद सुश्री लता उसेंडी शहीद के परिजनों से जब मिलने पहुँची तब शहीद के पिता ने विधायक को सौप दिया भावुक ज्ञापन जिसमें लिखा था.....

मेरे पुत्र शहीद राधेश्याम केशरी 2/11/2007 को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गया था । उसके नाम का आज तक कोई भी भवन अंकित नही है मेरा पुत्र कक्षा 6 वी से लेकर 10 वी तक शा.उ.मा. विद्यालय सलना में अध्ययनरत था । इसलिए शा.उ.मा.विद्यालय सलना को शाहिद राधेश्याम केशरी के नाम पर रखने की महान कृपा करें।

आप को बता दे हर एक पिता का एक सपना होता है कि मेरा बेटा आगे बढे ओर मेरा नाम रौशन करे पर जब एक बेटा पिता का सपना पूरा करने से पहले ही साथ छोड़ दे तो क्या करें ।

अब एक पिता गुहार लगाते स्वतन्त्रता दिवस समारोह में दिखा अब देखने वाली बात होगी क्या पिता का यह सपना पूरा होगा या फिर आने वाले 26 जनवरी को गुहार लगाता नजर आएगा?

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)