June 01, 2025
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर देश भर में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्‍न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय‍ चिकित्‍सा संघ- आई एम ए ने कल 24 घंटे की हडताल का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्‍टर संदीप घोष से कोलकाता में पूछताछ कर रहा है। एजेन्‍सी की एक टीम अस्‍पताल जबकि एक अन्‍य टीम गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के स्‍थान की जांच कर रही है। एक संबंधित घटनाक्रम में वामपंथी और कांग्रेस पार्टी आज राज्‍य के सभी जिलों में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना में संलिप्‍त अपर‍ाधियों को फांसी देने की मांग को लेकर कोलकाता और अन्‍य स्‍थानों पर रैलियां की।
    तमिलनाडु में कोलकाता में हत्‍या के मामले में न्‍याय की मांग को लेकर हडताल कर रहे डॉक्‍टरों और विभिन्‍न संगठनों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए निजी अस्‍पतालों में आज ओ पी डी और एलेक्टिव सर्जरी रद्द कर दी गई। तमिलनाडु सरकार के डॉक्‍टरों के संघ ने भी इसमें एक घंटे के लिए भागीदारी की। भारतीय चिकित्‍सा संघ राज्‍य इकाई के अध्‍यक्ष के0 एम0 अब्‍दुल हसन ने कहा कि निजी अस्‍पतालों में आपातकालीन चिकित्‍सा सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
    महाराष्‍ट्र में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न संगठन इस हडताल में शामिल हुए। इस कारण कई सरकारी अस्‍पतालों में मरीजों से संबंधित सेवाओं को रद्द करना पडा। मुम्‍बई में सायन, नायर, कूपर और के ई एम अस्‍पतालों के रेजिडेंट डॉक्‍टरों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले  बृहन्मुंबई म्‍युनिसिपल निगम के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स संगठन ने भी आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पीडिता को न्‍याय दिलाने की मांग करने के साथ कोलकाता के अस्‍पताल पर हुए भीड के हमले की निन्‍दा दर्शाने के लिए हाथों में प्‍लेकार्ड लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

नई दिल्ली / शौर्यपथ / वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वैश्विक विकास प्रशासन को आकार देने में ग्लोबल साउथ बड़ी भूमिका निभाए।
  ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन में वित्त मंत्रियों के सत्र में श्रीमती सीतारामन ने सामूहिक प्रभावों को अधिकतम करने के लिए सभी देशों से निरंतर सहयोग की मांग की। उन्होंने विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को विकास लक्ष्यों को हासिल करने से रोकने वाली एक गंभीर चुनौती की ओर सभी का ध्‍यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में कई सतत विकास लक्ष्यों का कार्यान्वयन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों के लिए इन लक्ष्यों के वित्तपोषण का अंतर सालाना चार ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

नई दिल्ली / एजेंसी / भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है।

संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि सभी अस्पतालों का सुरक्षा प्रोटोकॉल हवाई अड्डों की तर्ज पर होना चाहिए। पत्र में पीड़िता के शोक संतप्त परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

रायपुर / शौर्यपथ / राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चें उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पी.जी.उमाठे स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल रायपुर एवं अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें लगभग 100 बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही है। ताकि बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध जगह और अन्य महत्वपूर्ण विषय के संबंध में प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया।
    छाया चित्र का अवलोकन कक्षा 12वीं की प्रिया मसीह, शेख सानिया, नोसिन, यश साहू, सेजल चंद्राकर, राखी साहू, लक्ष्मी साहू, प्रतिभा, यश साहू, जतिन आदि छात्र एवं छात्राओं ने बताया की आज उनको प्रर्दशनी देखर बहुत अच्छा लगा। जिसमें भारत के छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिचय सहित फोटो प्रदर्शनी देखकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली।
    विद्यार्थियों ने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है। अन्य साथियों को भी इसकी जानकारी देंगे ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। कक्षा 12वीं की शेख सानिया, राखी साहू, लक्ष्मी साहू एवं यश साहू, जतिन एवं अन्य विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रर्दशनी का श्रीमती आशा राठौर, श्री अरविंद अग्रवाल एवं अन्य शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री ने रायपुर में लोरमी के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की, मैदानी स्तर पर योजनाओं का हाल-चाल भी जाना
कहा लोरमी के विकास के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा, हम सब मिलकर जन आकांक्षाओं को करेंगे पूरा

रायपुर / शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है।
   उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी की समस्याओं को दूर करना है। क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोरमी के लोगों के लिए नई कार्ययोजनाएं तैयार करें और उन्हें गंभीरता से अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने लोक सेवक के तौर पर नागरिकों से अच्छा व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपील की के वे अच्छे कार्यों से अपनी पहचान बनाएं। अपने विभाग और खुद की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। लोरमी में हो रहे कार्यों का दूसरे विकासखण्ड और तहसील अनुसरण करें, ऐसा काम करें।
  श्री साव ने बैठक में लोरमी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित सभी विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर में नगर पालिका के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने को कहा। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए क्षेत्र में पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री साव ने जिला खाद्य अधिकारी को अचानकमार क्षेत्र में बारिश के दिनों में पर्याप्त राशन का भंडारण करने को कहा। उन्होंने पीडीएस दुकानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सभी दुकानों की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए।
  उप मुख्यमंत्री साव ने श्रम विभाग के अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया। उन्होंने संगठित क्षेत्र और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण और योजनाओं की जानकारी देने शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने इन शिविरों में श्रमिकों को अन्य विभागों की योजनाओं की भी जानकारी देने को कहा। श्री साव ने जनपद पंचायत कार्यालय में हेल्प-डेस्क स्थापित कर लोगों को अपेक्षित जानकारियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
  मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, एसडीएम जी.एल. यादव, तहसीलदार शेखर पटेल, एसडीओपी सुश्री माधुरी धिरही, जनपद पंचायत के सीईओ चंद्रकुमार धृतलहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी चन्द्राकर, बीएमओ डॉ. जी.एस. दाऊ और बीईओ डी.एस. राजपूत सहित सभी विभागों के अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

 रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार राज्य में मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही जशपुर क्षेत्र के लिए 15 विभिन्न सड़कों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
    लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र में भुड़केला से लवानदी तक 2.10 किमी की लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 38 लाख 77 हजार रूपए, बालाछापर-आरा-सकरडेगा मार्ग से छोटा बनई पहुंच मार्ग 2.40 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 57 लाख 84 हजार रूपए, बघियाकानी से शिवमंदिर तक मार्ग लंबाई 0.60 किमी निर्माण कार्य हेतु 87 लाख 21 हजार रूपए, ठेठेटांगर से बरंगजोर मार्ग 1.18 किमी निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 44 लाख 89 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसी प्रकार एस.एच.17 में 15/10 से घुईडांड मार्ग 1.70 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 93 लाख 06 हजार रूपए, गड़ाकटा-दुलदुला मार्ग के किमी 10/4 से ग्राम रजौटी पहुंच मार्ग लंबाई 1.68 किमी. निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 87 लाख 33 हजार रूपए, कंदाडोड़हा से घुमरा पहुंच मार्ग लंबाई 0.80 किमी निर्माण कार्य हेतु 78 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  
   इसी तरह मयाली रिसोर्ट से देवबोरा बस्ती पहुंच मार्ग 1.26 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 27 लाख 41 हजार, बालाछापर-आरा-सकरडेगा मार्ग से कारीताला 2.00 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 25 लाख 71 हजार रूपए, खरवाटोली से बांधाटोली 2.00 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 33 लाख 99 हजार रूपए, बेलसोंगा से रनपुर पहुंच मार्ग लंबाई 1.38 किमी निर्माण हेतु 01 करोड़ 70 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार मुख्यमार्ग सिंगीबहार से रघराटोली 1.12 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 01 करोड़ 88 लाख 36 हजार रूपए, डिपाटोली (सिंगीबहार) से धवईटोली तक 1.36 किमी लंबी सड़क निर्माण हेतु 02 करोड़ 03 लाख 95 हजार रूपए, बहराखैर से जुड़वाईन लंबाई 1.63 किमी निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 29 लाख 96 हजार रूपए एवं जशपुर के एन.एच. 73 खड़सा से कोमड़ो तक 1.94 किमी लंबी सड़क निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

दुर्ग / शौर्यपथ / आज सुबह से शिवनाथ नदी तट पर शिवभक्तों का मेला देखने को मिला हजारों की संख्या में अलग अलग टोली में शिवनाथ नदी से जल लेकर भगवान भोले बाबा को जल चढ़ाने निकले.
     सत्तीचौरा में शनिवार को अधिक मास की अंतिम अमावस्या पर कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह सीवन नदी के घाट से शुरू हुई, जो 11 बजे सत्तीश्वर महादेव मंदिर पहुंची।
    गोपाल शर्मा ने बताया कि सुबह शिवनाथ नदी पहुँचकर सभी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नदी के जल से कांवड़ भरने के पैदल चलकर सभी श्रद्धालु सत्तीश्वर महादेव मंदिर सत्तीचौरा पहुंचे। यहां अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों में शिवभक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई कांवड़यात्री हर-हर महादेव, घर घर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जयघोष करते रहे।
    गंजपारा की कावड़ यात्रा की विशेष बात यह रही कि इस कावड़ यात्रा में शिवनाथ नदी तट से सत्तीचौरा तक लगभग 20 से अधिक छोटे बच्चे जिनकी उम्र 4 से 6 वर्ष है वे कावड़ लेकर पैदल चलकर सत्तीश्वर महादेव तक आये और जल चढ़ाये, और पूरे रास्ते झूमते रहे. कांवड़ यात्रा में के लिए 2-3 दिन पहले से ही तैयारी की जा रही थी योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा, कांवड़ यात्रा का उद्देश्य जहां दुर्ग नगर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी का उत्थान है तो वहीं पवित्र मास सावन में अमावस्या पर कांवड़ से भगवान शिव पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व भी है। उन्होंने कहा कि अधिक मास की अमावस्या और सावन का जो मिलन हुआ है, यह काफी दिव्य योग है। इस अद्भुत संयोग पर निकली शहर में अलग अलग निकली कांवड़ यात्रा भक्ति का सैलाब है। सभी भक्त कम से कम एक लोटा जल अपने गांव, शहर और घरों में स्थित शिवलिंग पर आज चढ़ाये है।
    कावड़ यात्रा में राजेश शर्मा नरेंद्र शर्मा सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप डब्बू चंद्रवंशी राहुल शर्मा दिनेश पुरोहित मनीष सेन प्रकाश सिन्हा राजेश शर्मा मनोज गुप्ता ललित शर्मा आशीष मेश्राम ईशान शर्मा राजू पुरोहित सुजल शर्मा सोनल सेन नमन खण्डलेवाल मोहित पुरोहित कृतज्ञ शर्मा सरिता शर्मा प्रभा शर्मा प्रेमलता शर्मा चंचल शर्मा कुलेश्वरी जायसवाल आभा शर्मा चंचल ललित शर्मा सुमन शर्मा प्रज्ञा शर्मा शिल्पी शर्मा भानु उपाध्याय सुनीता यादव स्वीटी गुप्ता लक्ष्मी यादव पिंकी साहू एवं सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित हुए।।

कोंडागांव / शौर्यपथ / छग प्रदेश में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना बन्द करने की वजह से आज पूरे प्रदेश में गोवंशीय पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिये छोड़ दिया गया है प्रदेश भर में हो रही गौ वंशीय पशुओं की मौत और खुले  पशुओं के कारण लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटना प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है जहां एक तरफ प्रदेश के किसान खुली चराई से परेशान है वही राज्य की विष्णुदेव साय के नेतृत्व की भाजपा सरकार गाय भैसों के साथ प्रदेश की जनता को सड़कों पर बेमौत मरने के लिये मजबूर कर रही है । राज्य की भाजपा सरकार के इस असंवेदनशील कार्यवाही के खिलाफ छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पे जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गौ सत्याग्रह करते हुये सड़कों पे आवारा घूम रहे गौवँशो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया गौ सत्याग्रह में जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम,उपाध्यक्ष भगवती पटेल प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयम,जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा यादव,बुधराम नेताम जिला महामंत्री गीतेश गांधी ब्लाक अध्यक्ष शहर तरुण गोलछा ग्रामीण भरत देवांगन, प्रदेश सचिव शकूर खान, तब्बसुम बानो, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन,प्रीति भदौरिया,पार्षद योगेंद्र पोयाम,राजेन्द्र देवांगन,नरेंद्र देवांगन,उमेश साहू,तुलाराम।पोयाम,भवर कौशल,बृजलाल सोढ़ी,सन्नी चोपड़ा,हेमंत भोयर,देवेंद्र कोर्राम,गीतेश बघेल,रविन्द्र दीवान,परमेन्द्र देवांगन,सहित भारी संख्या पे पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव को बलोदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय ​विधायक देवेंद्र यादव अपने साथ देश के संविधान की किताब और सत्य का प्रतिक सतनामी समाज का ध्वज अपने हाथ में पकड़े रहे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ले गई। इस दौरान हजारों की संख्या में विधायक देवेंद्र के समर्थक ने जमकर विरोध किया। साथ ही भिलाई नगर सहित दुर्ग भिलाई और जिले भर के सतनामी समाज के लोग भाजपा सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं।
  गौरतलब है कि बलोदाबाजार में कुछ माह पहले कलेक्ट्रोरेट में आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले पर भाजपा सरकार प्रमुख आरोपियों को पकड़ने के बजाए, अपने लोगों को बचाने के लिए राजनीति करण कर रही है। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के मासूम कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका विरोध विधायक देवेंद्र यादव ने खुलकर किया था। सतमानी समाज का समर्थन करने, उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ने और आवाज उठाने के चलते पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस भेज रही थी। शुक्रवार को भी नोटिस भेजा गया था।​ लेकिन इसके बाद शनिवार की सुबह से ही पुलिस विधायक निवास पहुंच गई। मामले की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल् गई और हजारों समर्थक, महिला, पु​रूष, युवा युवतियां, सतनामी समाज के लोग विधायक निवास को घेर लिए। पुलिस को अंदर जाने ही नहीं दिए। ​अपने ​नेता और विधायक पर पुलिस की दादागिरी से नाराज लोगों ने पुलिस और भाजपा सरकार के लिए नारेबाजी शुरू कर दी।
  हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ को देखकर पुलिस सहम गई और कुछ नहीं ​की। बल्की और भी फोर्स बुला लिए। दिन भर नारेबाजी के बाद शाम को पुलिस ने विधायक को ​गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। भारी संख्या में बल लेकर बलोदा बाजार पुलिस देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी, डीएसपी  थानेदार रैंक के अधिकारी सहित अन्य स्टाफ पहुंचा हुआ था। देवेंद्र यादव आज सुबह से ही अपने बंगले में समर्थकों के साथ भिलाई विधानसभा के क्षेत्र के सभी समर्थक सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक अरूण वोरा सहित कई नेताओं उनके साथ डटे रहे।
 बलोदा बाजार भाटापारा पुलिस झूमा झटकी के बीच विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर बलोदा बाजार के लिए रवाना हो गई इस दौरान पुलिस को अपने वाहन निकालने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।

दिव्यांगजनों के हित के लिए होनी चाहिए सबकी सहभागिता
32 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम ठाकुरटोला में सीआरसी के नये भवन का किया गया है निर्माण
केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया सीआरसी भवन का निरीक्षण
 

    रायपुर / शौर्यपथ / केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक और प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज राजनांदगांव के ग्राम ठाकुरटोला में दिव्यांगजन कौशल विकास पुनर्वास और सशक्तिकरण समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी) का निरीक्षण किया।  उन्होंने सीआरसी के पुराने भवन का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
  केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि देश में दिव्यांगजनों के पुर्नवास एवं विशेष शिक्षा के लिए 10 राष्ट्रीय संस्थान तथा 25 सीआरसी चलाये जा रहे हैं। यह प्रदेश का पहला सीआरसी सेंटर राजनांदगांव में पुराने भवन में संचालित है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नये भवन का निर्माण कराया गया है। इस केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए दी जा रही सेवाओं को और अधिक प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी। यहां फिजियोथैरेपी के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा। दिव्यांगजनों को ज्यादा अच्छी सुविधाएं मिलगी। ज्यादा मशीनें उपलब्ध करवायेंगे। डिप्लोमा कोर्स के साथ-साथ डिग्री कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे। यहां के विद्यार्थी दिव्यांगजनों के क्षेत्र में विशेषज्ञ तौर पर सेवाएं दे सकेंगे। यह सीआरसी दिव्यांगजनों के लिए व्यावहारिक केन्द्र बनने वाला है। साथ ही मानसिक एवं बौद्धिक दिव्यांग बच्चों का ईलाज एवं उनको सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा सकेगा, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय प्रति आभार प्रकट किया। सीआरसी भवन में सुविधाओं का विस्तार हेतु 11 करोड़ रूपए हॉस्टल के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीआरसी में सुविधा एवं गुणवत्ता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि सबका साथ सबका विकास की मंशा के साथ हमें दिव्यांगजन को भी सशक्त बनाने की जरूरत है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर चल रहे हैं। इस सपने को साकार करने के लिए सीआरसी को सशक्त बनाना है। दिव्यांगजनों से संबंधित सभी संस्थानों को सशक्त बनाया जा रहा है।


  समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह सीआरसी दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित होगा। दिव्यांगजनों को सशक्त करने की दिशा में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा कार्य किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सीआरसी नया भवन राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत ठाकुरटोला में निर्माण किया गया है। यह भवन 32 करोड़ की लागत से लगभग 2 मंजिला सर्व सुविधायुक्त बनाया गया है। इस भवन में कुल 35 कमरे हैं, जिसमें भूतल में 17 कमरे, पहली मंजिल  में 18 कमरे का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर श्री आलोक सोठी, सीआरसी निदेशक श्रीमती स्मिता महोबिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)