August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35209)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ/ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को हर साल ठंड का मौसम शुरू होने से पहले ही दिल्ली में बढ़ जाने वाले वायु प्रदूषण और…
    पटना / शौर्यपथ / बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले पूर्णिया जिले के बाल्मीकि समाज के एक नेता की हत्या का मामला गरमा गया है. मामले में मृतक के परिवार…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता मनीष शुक्ला की हत्या के मामले में भाजपा ने सोमवार को प्रतिक्रिया जताई. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से सोमवार को मुलाकात करने गए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और विधायक राखी बिड़लान पर एक…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / 'हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज' के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार हार्वे जे. ऑल्टर, माइकल हॉफटन , चार्ल्स एम. राइस को दिया गया है.…
    नई दिल्ली / शौर्यपथ / सुदर्शन टीवी के कार्यक्रम UPSC जिहाद के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अंतर मंत्रालय कमेटी ने UPSC जिहाद कार्यक्रम के…
    शौर्यपथ / कोविड-19 के कारण करीब छह महीने ठप रहे हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार से लॉकडाऊन के बादल हटते ही कारोबारियों के चेहरे पर…
    सेहत / शौर्यपथ / कई लोगों की आदत होती है कि वो खाने के साथ कई चीजें भी अपनी थाली में शामिल कर लेते हैं…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ /‘वर्क फ्रॉम होम’ ने घर और दफ्तर के बीच की दीवार को धुंधला कर दिया है। कभी कुकर की सीटी तो कभी…

    मनोरंजंन /शौर्यपथ / अमेजन प्राइम की पॉपुलर वेबसीरीज 'मिर्जापुर-2' के ट्रेलर का इंतजार खत्म होने वाला है। एक्टर पंकज त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि मिर्जापुर-2 का ट्रेलर 6 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रिलीज किया जाएगा। पंकज ने मिर्जापुर का नया पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन लिखा- 'नोट कर लें कल 1 बजे ट्रेलर का प्रबंध कर रहे हैं।'
    वेबसीरीज के नए पोस्टर में कालीन भइया यानी पंकज त्रिपाठी और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा को दिखाया गया है। जबकि कालीन भइया के चश्में में गुड्डू भइया यानी अली फजल बंदूक ताने दिख रहे हैं।
    ट्रेलर को लेकर फैन्स उत्साहित
    ट्रेलर के रिलीज डेट का ऐलान होने पर फैन्स बेहद उत्साहित हैं। एक्टर पंकज त्रिपाठी की पोस्ट पर फैन्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- चलो आखिरकार ट्रेलर के इंतजार की घड़ी खत्म हुई। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा- पूरी सीरीज का प्रबंध कीजिए कालीन भइया। एक यूजर ने लिखा- भइया रिलीज का इंतजार है।
    हाल ही में 'मिर्जापुर-2' का टीजर हुआ था। जिसमें गुड्डू कहते हैं, 'हमारा उद्देश्य एक ही है। जान से मारेंगे, क्योंकि खुलकर मारेंगे, तभी जी पाएंगे। 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। आपको बता दें कि 'मिर्जापुर 2' वेबसीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। आपको बता दें कि अली फजल, पंकज त्रिपाठी स्टारर इस गैंगस्टर ड्रामा के पहले सीजन 'मिर्जापुर' को 2018 के नवंबर में रिलीज किया गया था। पहले सीजन को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision