
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने टेलीविजन एड्रेस में कहा, "किसी को कोई भी संशय नहीं होनी चाहिए- ओमिक्रॉन की तूफानी लहर आ रही है."
लंदन /शौर्यपथ/
कोविड-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़ने से दुनियाभर की चिंताएं गहराती जा रही हैं. इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रविवार को चेतावनी दी कि ओमिक्रॉन की "तूफानी लहर" आ रही है. ओमिक्रॉन की तूफानी लहर को रोकने के लिए उन्होंने 18 साल से ऊपर के लोगों को दिसंबर अंत तक वैक्सीन की बूस्टर डोज देने का टारगेट रखा है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने टेलीविजन एड्रेस में कहा, "किसी को कोई भी संशय नहीं होनी चाहिए- ओमिक्रॉन की तूफानी लहर आ रही है." ओमिक्रॉन के मामले हर दो से तीन दिन में दोगुने हो रहे हैं, जिससे चिंताएं बढ़ रही हैं. जानसन ने कहा, "हम पिछले कड़वे अनुभवों में देख चुके हैं कि संक्रमण का ग्राफ किस तरह से विकसित होता है."
रविवार को नए वेरिएंट के 1,239 और केस दर्ज होने के बाद कोविड अलर्ट लेवल को तीन से बढ़ाकर 4 किया गया है. संक्रमण के इन मामलों के सामने आने के बाद ब्रिटेन में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 3,137 हो गए हैं, जो शनिवार 1,898 पर थे.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
