November 22, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    किस राज्य में सबसे अधिक होती है आत्महत्या, जाने क्यों करते हैं लोग सुसाइड

    • doing of business

    नई दिल्ली /शौर्यपथ  /लोकसभा में सोमवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अब हम किसानों पर चर्चा नहीं करते हैं क्योंकि किसान अब आत्महत्या नहीं कर रहे हैं। इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियों ने खूब हंगामा मचाया। क्या निशिकांत दुबे ने जो बात कही थी वो शत प्रतिशत सही थी? हमारे देश में 2014 के बाद कितने किसानों ने आत्महत्या की, कितने सामान्य लोगों ने आत्महत्या की, आत्महत्या के मुख्य कारण क्या है और किस प्रदेश में सबसे अधिक लोग आत्महत्या करते हैं। आज हम पूरी विस्तार से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
    2016 से 2020 तक कितने लोगों में आत्महत्या की है
    अक्सर देश के विभिन्न कोन से आत्महत्या के मामले सामने आते रहते हैं। इन आत्महत्याओं के पीछे कोई ना कोई वजह होता है। अनके वजहों से मनुष्य अपने जीवन को हमेशा के लिए खत्म कर लेता है। NCRB डाटा के मुताबिक, 2016 में 1,31,008 लोगों ने सुसाइड कर ली। इस कड़ी में 2017- 1,29,887,  2018- 1,34,516, 2019- 1,39,123, 2020- 1,53,052 यानी 2016 से लेकर 2020 तक 6, 87, 576 लोगों ने आत्महत्या की। इन आत्महत्याओं के पीछे कई मुख्य रूप से कारण रहे होंगे। हालांकि ऐसे कम ही मामले होते हैं जिनके वजह सामने आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 4 सालों में जो भी आत्महत्या की घटनाएं सामने आई, इनमें से 10% ऐसे केस थे जिनकी वजह सामने नहीं आए यानी सरल भाषा में समझे कि आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चल पाया।
    कितने किसानों ने आत्महत्या की है
    भारत के 49 फ़ीसदी लोग प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से खेती पर निर्भर होते हैं। इसके बावजूद भी देश में किसानों की आत्महत्या आम बात है. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में 5,957 किसानों ने आत्महत्या की। इन घटनाओं के पीछे कई कारण थे कि साहूकार का पैसा समय से ना चुकाना, खराब मौसम की वजह से फसल का बेकार हो जाना, इनमें से अधिकतर किसानों ने कर्ज ना चुकाने के वजह से आत्महत्या की। पिछले साल दिल्ली के सीमाओं पर पंजाब और हरियाणा के किसानों ने कृषि कानून के खिलाफ धरना दिया था इस दौरान कई किसानों आत्महत्या किया था।
    सबसे अधिक किस प्रदेश में सुसाइड होती है
    भारत में सबसे अधिक आत्महत्या के मामले महाराष्ट्र से आते हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों मुताबिक, महाराष्ट्र में 18,916 लोगों ने आत्महत्या की। वही तमिलनाडु में 13,493, पश्चिम बंगाल में 12,665, मध्य प्रदेश में 11,457 और कर्नाटक में 11, 288 आत्महत्याओं का घटना प्रकाश में आया।
    आखिर क्यों लोग आत्महत्या करते हैं?
    हमारे देश में तकरीबन 10 फीसदी आत्महत्याओं के पीछे का कारण पता नहीं चलता है यानी सरल शब्दों में समझें जिन्होंने आत्महत्या की है, कोई ऐसा राज ऐसा छोड़ते हैं जिससे यह पता चल सके कि आत्महत्या क्यों की गई थी। वही ज्यादातर परिवारिक परेशानी और बीमारी के वजह से लोग सुसाइड करते हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 32 फ़ीसदी ऐसे मामले आते हैं जो पारिवारिक उलझनों के कारण कदम उठाया जाता है। तो वही बीमारी की वजह से 17 फीसदी लोग सुसाइड करते हैं। 5.6% फीसदी लोग नशे से परेशान होकर सुसाइड करते हैं, इनमें से कई ऐसे मामले देखे गए जो कि युवाओं ने ये कदम उठाए थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision