
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ /कर्नाटक के बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो गायों के साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता था। उसने अब तक दर्जनों गायों के साथ आप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। आरोपी बेंगलुरु में एक यूनिवर्सिटी परिसर में जाकर गायों के झाड़ियों के पीछे ले जाता और उनके साथ सेक्स करता था। पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
आरोपी की पहचान 34 वर्षीय मंजूनाथ के रूप में हुई। वह मांड्या जिले के मद्दुर शहर के पास गेज्जलागेरे गांव का निवासी है। चंद्र लेआउट पुलिस ने उसके दोस्त की शिकायत पर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी, जिसके लिए वह अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था। वह परिसर के खेतों में चरने वाली गायों को सुनसान जगहों, झाड़ियों में ले जाता और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता।
परिवारवालों ने खत्म कर दिए सारे रिश्ते-नाते
मंजूनाथ की हरकतों के बारे में उसके घरवालों को पता था इसलिए उन्होंने उसे घर से निकाल दिया था। उसकी कमजोर मानसिकता के कारण उसके परिवारवालों ने सारे रिश्ते-नाते खत्म कर दिए, जिसके बाद वह बेंगलुरु आया और अपने दोस्त के यहां रहने लगा। शशिकुमार ने अपने घर पर गाय पाल रखी थी। घर में गाय रखने वाले शशिकुमार के साथ रहने के दौरान आरोपी ने गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। शक होने पर शशिकुमार ने उसकी हरकतें देखीं और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शशिकुमार ने उससे पूछा तो उसने अपनी आदत के बारे में बताया। शशिकुमार ने उसे फटकार लगाई।
शशिकुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मंजूनाथ को उस समय पकड़ा जब वह एक गाय के साथ सेक्स कर रहा था। बाद में आरोपी को घसीटकर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
