November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    'बीजेपी का श्रीकांत त्यागी से कोई संबंध नहीं', जानें खास बातचीत में क्या बोले नोएडा के विधायक पंकज सिंह

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ  / नोएडा के गालीबाज फरार नेता श्रीकांत त्यागी मामले में नोएडा से बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने  बातचीत में कहा कि, जल्द ही श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी एक अपराधी है और योगी सरकार में उसे और उसे संरक्षण देने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्सा नहीं जायेगा। अभी उसके अवैध निर्माण ढहाए गए हैं और आगे भी कानून के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है। परिवार को सुरक्षा प्रदान की गई है और पुलिस टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी में प्रयासरत है।
    पुलिस ने किया 25 हजार का इनाम घोषित
    नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी   पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर मु0अ0सं0 329/22 में नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी   की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
    भंगेल में श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी पर पहुंचे GST अधिकारी
    श्रीकांत त्यागी   के पास नोएडा के भंगेल में भी प्रॉपर्टी है, जहां एक दर्जन के करीब छोटी-मोटी दुकानें हैं। इनका किराया 6-7 हजार रुपए प्रति महीना है। इन दुकानों में मोटर पार्ट्स और गैराज बना हुआ है। यहीं पर वर्षा धर्म कांटा भी है, जो पिछले कई महीनों से बंद पड़ा है। यहां पर पुल बन रहा रहा है, जिस वजह से रास्ता बंद है। इस बिल्डिंग के एक रूम में श्रीकांत त्यागी   का दफ्तर भी है। जो बंद पड़ा है। GST से जुड़े अधिकारी भी यहां पहुचे हैं। इनका कहना है कि प्रशासन के आदेश के बाद जांच करने के लिए आए हैं।
    गाजियाबाद में भी है श्रीकांत त्यागी की प्रॉपर्टी
    श्रीकांत त्यागी   के पास गाजियाबाद के सिहानी गांव में बहुत प्रॉपर्टी है। कई दुकाने किराए पर हैं और बहुत से रूम किराए पर उठे हुए हैं। यहीं से उसको मोटा किराया मिलता है।
    श्रीकांत त्यागी के समर्थन में आए लोगों के खिलाफ FIR, सोसाइटी के लोगों ने कही ये बात
    श्रीकांत त्यागी   के समर्थन में नोएडा की ओमैक्स सोसाइटी में आए लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। सोसायटी की सेक्रेटरी महिमा जोशी ने कहा है कि हमें यहां 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा चाहिए। ऐसी सुरक्षा जो समय आने पर एक्शन ले। पिछले दिन गुंडे आ गए, कोई एक्शन नहीं लिया गया। वहीं सोसाइटी की निवासी नमिता सिंह ने कहा कि ये नोएडा की नंबर 1 सोसाइटी है, उस आदमी ने सोचा कि वो हाथापाई कर सकता है, गाली गलौच कर सकता है। उनकी फैमिली ने पहले भी ऐसी ही बदतमीजी लोगों के साथ की है। हमने शिकायत पहले भी की थी। 48 घंटे में श्रीकांत के गिरफ्तार होने की बात की गई थी। लेकिन वो आदमी अब तक नही पकड़ा गया है।


    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision