November 21, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अपनी निराली तुकबंदी से रामदास आठवले ने राज्यसभा में लगवाए ठहाके, सुनिए उपराष्ट्रपति के विदाई भाषण के दौरान कही गई उनकी कविता

    • doing of business

          नई दिल्ली / शौर्यपथ  /उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम. वैंकेया नायडू को सोमवार को विदाई दी गई। इस दरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम लोगों ने विदाई भासन दिए। पीएम मोदी इस दौरान भावुक भी हो गए थे। वहीं कई सांसदों ने कुछ ऐसी बातें कहीं कि अन्य सांसद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। संसद में हंसी ठिठोली की बात हो और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता है।
    अपनी तुकबंदी और कविताओं के लिए जाने वाले रामदास आठवले ने इस मौके को भी नहीं गंवाया। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में तुकबंदी सुनाई जिसे सुनकर सांसद अपनी हंसी नहीं रोक पाए और खुद वेंकैया नायडू भी मुस्कुरा दिए। आठवले ने जो तुकबंदी सुनाई वो कुछ इस तरह थी- "आप हमें छोड़कर जा रहे हैं, फिर हम यहां क्या करेंगे, आपने हमें इतना विश्वास दिया है कि हम किसी को नहीं डरेंगे।"
    सुर्ख़ियों में रहा था 'कोरोना गो' सॉन्ग
    ऐसा नहीं है कि रामदास आठवले पहली बार अपनी तुकबंदी के लिए सुर्ख़ियों में आए हों। इससे पहले भी वह कई बार अपनी तुकबंदी के लिए चर्चा में रह चुके हैं। देश में कोरोना महामारी की शुरुआती समय में उनका 'गो कोरोना गो' की तुकबंदी सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। इस तुकबंदी पर बाद में एक रीमिक्स गाना भी बनाया गया था।
    अधीर रंजन पर किया था निराली तुकबंदी से हमला
    वहीं इससे पहले उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर हमला बोला था। इसके लिए भी उन्होंने अपनी निराली तुकबंदी का सहारा लिया था। उन्होंने कहा था कि, "अधीर रंजन चौधरी का नाम है अधीर लेकिन उनका दिमाग हो गया है बधीर।" वे अपना दिमाग इसी तरह चलाते हैं जिससे पूरे देश का अपमान होता है। राष्ट्रपति पद का उन्होंने अपमान किया है। राष्ट्रपति महिला का उन्होंने अपमान किया है।"
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भी किया था निराला स्वागत
    2019 के लोकसभा चुनावों के बाद ओम बिड़ला को लोकसभा का नया सभापति चुना गया था। उनके स्वागत में भी आठवले ने अपनी निराली तुकबंदी से लोकसभा में समा बांध दिया था। उन्होंने अपने भासन में कहा था कि, ‘एक देश का नाम है रोम, लोकसभा के अध्यक्ष बन गए बिड़ला ओम। लोकसभा का आपको अच्छी तरह चलाना है काम, वेल में आने वालों का ब्लैक लिस्ट में डालना है काम। नरेंद्र मोदी और आपका दिल है विशाल, राहुल जी आप रहो खुशहाल। हम सब मिलकर एकता की मशाल, भारत को बनाते हैं और भी विशाल। आपका राज्य है राजस्थान, लेकिन लोकसभा की आप बन गए शान। भारत की हमें बढ़ानी है शान, लोकसभा चलाने के लिए आप हैं परफेक्ट हैं मैन’।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision