
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ /तेलंगाना के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि धार्मिक आस्था के अपमान के संबंध में कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ बीती रात हैदराबाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम युवा कमिश्नर ऑफिस के बाहर इकट्ठा हुए थे और सर तन से जुदा वाले नारे लगाए थे। उधर, भाजपा उन्हें पार्टी से निलंबित कर चुकी है।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले भाजपा विधायक टी राजा सिंह के साथ यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने भड़काऊ बयान दिया है। पहले भी अभद्र भाषा के लिए उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वो भड़काऊ टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। तमाम बयानों के बाद भी साल 2018 में वो गोशामहल विधानसभा सीट को जीतने में कामयाब रहे।
भाजपा ने किया निलंबित
टी राजा सिंह के भड़काऊ बयान पर भाजपा ने उन पर ऐक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब मांगा है। जांच पूरी होने तक उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।
फेसबुक भी कर चुका है बैन
टी राजा सिंह "भड़काऊ" टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, उनके खिलाफ दर्जनों मामले हैं, जिनमें से ज्यादातर "अभद्र भाषा" के लिए हैं। साल 2020 में, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने राजनेता को मंच और इंस्टाग्राम से कथित तौर पर नफरत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
भाजपा के फ्लोर लीडर रहे टी राजा सिंह
टी राजा सिंह तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्य थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। वह वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के फ्लोर लीडर रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान उनके लिए प्रचार किया था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
