
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ /पैगंबर मोहम्मद पर बयान देकर घिरे हैदराबाद के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे और जय श्री राम के नारे लगाते रहे। उन्हें पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अदालत ने जमानत दे दी थी। उसके बाद से ही राजा सिंह के खिलाफ एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन तेज हो गए थे। बुधवार रात को भी हजारों की भीड़ हैदराबाद की सड़कों पर उतरी थी और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। हैदराबाद के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पुलिस ने बुधवार को लाठीचार्ज भी किया था ताकि भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। इसके अलावा आरएएफ की तैनाती भी की गई थी।
बता दें कि भाजपा से निलंबित विधायक टी. राजा सिंह ने आज सुबह ही कहा था कि सीएम के. चंद्रशेखर राव ने इस मामले को ईगो पर ले लिया है। विधायक ने कहा था कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने के लिए साजिश रची जा रही है। इस बीच राजा सिंह की रिहाई के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अदालत में पुलिस ने कहा है कि राजा सिंह का बयान भड़काऊ था और उन्हें रिहा करने के चलते समाज में अशांति फैल रही है।
बता दें कि राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के हैदराबाद में हुए कार्यक्रम का विरोध करते हुए वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि फारूकी ने हमारे भगवान राम और सीता पर टिप्पणी की थी। ऐसे व्यक्ति को हैदराबाद में कार्यक्रम करने की परमिशन नहीं दी जा सकती। इसी वीडियो में उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर बवाल मच गया। उनके टिप्पणी पर विवाद बढ़ा तो यूट्यूब ने उनके वीडियो को ही डिलीट कर दिया। लेकिन मुस्लिम समुदाय की नाराजगी इस कदर थी कि हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और सिर तन से जुदा के नारे लगाए। बीते कई दिनों से हैदराबाद में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन हिंसक भी हो गया था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
