
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ /कांग्रेस की ओर से शुरू 'भारत जोड़ो' यात्रा के बीच में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने 'महंगे' टीशर्ट को लेकर केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी के टीशर्ट को लेकर बीजेपी की ओर से किए गए कटाक्ष पर अब कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सूट और चश्मे का हवाला देते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी 'भारत जोड़ो' यात्रा में उमड़े जनसैलाब से घबरा गई है।
दरअसल, बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए राहुल गांधी की एक तस्वीर और 'बर्बरी' ब्रांड की टीशर्ट की तस्वीर और उसकी कीमत वाली तस्वीर साझा की। सत्तारूढ़ पार्टी का दावा है कि राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान, जो टीशर्ट पहनी उसकी कीमत 41,257 रुपए है। बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा, 'भारत, देखो।'
बीजेपी के ट्वीट पर आया कांग्रेस का जवाब
इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा, 'अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है, तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है?' आपको बता दें कि पीएम मोदी को सूट किसी ने गिफ्ट किया था। बाद में सूट की निलामी भी की गई थी।
बुधवार को कन्याकुमारी से हुई यात्रा की शुरुआत
पार्टी ने राहुल गांधी समेत 119 नेताओं को 'भारत यात्री' नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। कांग्रेस ने बुधवार को कन्याकुमारी से अपनी 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत की और इस मौके पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मौजूदा समय में तिरंगे पर हमला किया जा रहा है।
कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी यात्रा
पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यात्रा कर्नाटक में 21 दिनों तक रहेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पदयात्रा में शामिल नेताओं को रात में सोने के लिए कंटेनर की व्यवस्था की गई है। कंटनेर के भीतर ही बेड और सोफा लगाए गए हैं।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
