
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ /तेलंगाना के सिकंदराबाद के एक होटल में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल भी हुए हैं। हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने बताया कि होटल के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर रिचार्जिंग यूनिट में आग लगी थी, जो पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई।
हैदराबाद कमिश्नर ने बताया कि यहां कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। स्थानीय लोग उनके बचाव के लिए आगे आए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अब आग को बुझा लिया गया है।
गृहमंत्री ने घटना की जांच के दिए आदेश
राज्य के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने घटना की जांच की बात कही है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमें लोगों को लॉज से बचाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन भारी धुएं के चलते कुछ लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को लॉज से बचाया गया है। यह घटना कैसे हुई, इसकी हम जांच कर रहे हैं।'
बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार
गृह मंत्री महमूद अली ने बताया, 'बिल्डिंग और इलेक्ट्रिक स्कूटरों के मालिक फरार हैं, लेकिन उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना होने के बाद पुलिस तुरंत उनके घर पर गई थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमें लगता है कि बैटरी चार्जिंग पर लगाई थी जिसमें किसी वजह से ज्यादा लोड होने पर शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। लोगों की धुएं की वजह से जान गई। यहां जितने लॉज हैं उनकी जांच की जाएगी। इस बिल्डिंग में आग को लेकर सारी सुरक्षा ली गई थी।'
मोदी 2 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग लगने की इस घटना पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'तेलंगाना के सिकंदराबाद में आग लगने से हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक में डूबे परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।'
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
