
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ /पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीय नागरिकों का पड़ोसी देश ने बुरा हाल कर रखा है। स्थिति यह है कि पिछले नौ महीने में पाकिस्तान की जेलों में बंद छह भारतीयों की मौत हुई है। यह मौत कैसे हुई और क्यों हुई इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। जिन छह कैदियों की मौत हुई है उसमें से पांच मछुआरे हैं। पाक की जेलों में बंद अपने लोगों की रिहाई के लिए भारत पड़ोसी देश के सामने कई बार यह मुद्दा उठा भी चुका है। इसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, पिछले 9 महीने में पाकिस्तान की हिरासत में 6 भारतीय लोगों की मौत हुई है जिसमें से 5 मछुआरे थे। इन सभी 6 लोगों ने अपनी सजा पूरी कर ली थी। भारत के द्वारा उनकी देश वापसी की अपील के बावजूद उन्हें गैरकानूनी ढंग से हिरासत में रखा गया।
पाकिस्तान के सामने मुद्दा उठाता रहा है भारत
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय कैदियों की पाकिस्तान में कैद के दौरान मृत्यु के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भारतीय कैदियों की सुरक्षा का मुद्दा इस्लामाबाद में हमारे हाई कमीशन द्वारा बार-बार उठाया गया है। पाकिस्तान सरकार से अपील है कि सभी भारतीय कैदियों को तुरंत रिहा करके भारत भेजा जाए।
करीब 300 भारतीय पाकिस्तान में कैद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की जेलों में 300 से अधिक भारतीय कैद है लेकिन, पड़ोसी मुल्क कहता है कि उसके यहां केवल 260 कैदी ही बंदी है। इनमें से कई कैदी ऐसे हैं जिनकी सजा भी पूरी हो चुकी है फिर भी पाकिस्तान उनको रिहा नहीं कर रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.