
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली / शौर्यपथ /सोशल मीडिया आजकल के बच्चों के दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी हो गया है कि वो किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही एक मामले में पंजाब का एक 13 वर्षीय लड़का अपने फेवरेट यूट्यूबर निश्चय मल्हान से मिलने के लिए अपनी क्लास बंक कर करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय कर साइकिल से दिल्ली पहुंच गया।
अधिकारियों ने बताया कि घर से लापता होने के तीन दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने उसे पीतमपुरा के एक पार्क से खोज निकाला, जहां मल्हान का घर है और उसे पटियाला में उसके परिवार से मिला दिया। लड़के के चार अक्टूबर को लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामला पटियाला में दर्ज किया गया था और यहां मौर्य एन्क्लेव थाना के अधिकारियों को लड़के के बारे में जानकारी मिली और यह भी कि यूट्यूबर पीतमपुरा में रहता है।
पुलिस ने इलाके के सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के वॉट्सऐप ग्रुप पर लड़के के बारे में जानकारी साझा की। अधिकारी ने बताया कि आखिरकार, हमें एक सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें वह लड़का मल्हान के घर के पास एक साइकिल पर दिखाई दे रहा था।
पुलिस की एक टीम ने उसके रास्ते को फॉलो किया और उसे लड़के को पीतमपुरा के जिला पार्क में पाया। शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे उसकी अपने परिवार के साथ मुलाकात हुई। पुलिस ने कहा कि घटना के समय मल्हान एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए दुबई में था।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.