
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ /आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को पंजाब पुलिस की तरफ से दर्ज FIR रद्द कर दी है। अब इस मौके पर विश्वास ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 6 महीने बाद एक बार फिर 'पगड़ी संभालने' की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी इशारों-इशारों में तंज कस दिया।
उन्होंने सीएम मान को टैग कर एक पुराना ट्वीट रिट्वीट किया, 'प्रिय छोटे भाई, ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।'
फिर कर दिया 'सच' बोलने का ऐलान
साथ ही उन्होंने एक कविता के जरिए साफ कर दिया है कि वह सच बोलने से नहीं डरते हैं। विश्वास की फेसबुक पोस्ट के अनुसार,
'हम शब्द-वंश के हरकारे,
सच कहना अपनी परम्परा,
हम उस कबीर की पीढ़ी
जो बाबर-अकबर से नहीं डरा,
पूजा का दीप नहीं डरता
इन षड्यंत्री आभाओं से
वाणी का मोल नहीं चुकता
अनुदानित राज्य सभाओं से.
जिसके विरुद्ध था युद्ध उसे,
हथियार बना कर क्या पाया?
जो शिलालेख बनता उसको,
अख़बार बना कर क्या पाया...?'
क्या था मामला
12 अप्रैल को रूपनगर पुलिस ने विश्वास के खिलाफ IPC की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। उनपर समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने, आपराधिक साजिश करने, धर्म या नस्ल के आधार पर दुश्मनी बढ़ान के इरादे से प्रकाशन करने या समाचार जारी करने के आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ नरेंद्र सिंह ने शिकायत की थी।
इसके बाद 26 अप्रैल को आप के पूर्व नेता ने अदालत का रुख किया। उन्होंने कथित तौर पर केजरीवाल के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के चलते पंजाब पुलिस की तरफ से दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की। विश्वास का कहना है कि उन्हें FIR में गलत तरीके से शामिल किया गया है और यह कानूनी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग है। साथ ही उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित होने के आरोप लगाए।
बग्गा को भी राहत
विश्वास के अलावा उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को भी राहत दी है। बग्गा पर पंजाब पुलिस ने गलत जानकारी फैलाने, सांप्रदायिक सद्भावना बिगाड़ने और सीएम केजरीवाल को लेकर भड़काऊ बयान देने के आरोप लगाए थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.