
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली/शौर्यपथ/ देशभर में आज कार्तिक पूर्णिमा की धूम है. साथ ही गुरु परब और देव दीपावली भी मनाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने की जो शिक्षा सिखों के पहले गुरु ने दी, वह दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देती है. गुरु नानक देव ने सिख धर्म की स्थापना की थी.
पीएम मोदी ने दी गुरु परब की शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, ‘श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं. उन्होंने दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, जो दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है.'पीएम मोदी ने रविवार को ‘मन की बात' कार्यक्रम में भी पहले सिख गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की थी.
प्रधानमंत्री ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में कहा था कि गुरु नानक के अनमोल संदेश आज भी न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा कि ये संदेश लोगों को सरल, सामंजस्यपूर्ण और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं.
देव दीपावली जीवन में नई रौनक लाए-पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘श्रद्धा, भक्ति और दैवीय उपासना की भारतीय परंपरा से प्रकाशित पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की असीम शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह पावन अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों के जीवन में नई रौनक और स्फूर्ति लेकर आए.' बता दें कि देव दीपावली कार्तिक महीने के अंतिम दिन कार्तिक पूर्णिमा को मनाई जाती है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गुरु परब और देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि महान संत, सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन और सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! मानवता के कल्याण को समर्पित उनकी शिक्षाएं समतामूलक समाज की स्थापना की राह दिखाती हैं.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
