
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नई दिल्ली /शौर्यपथ /थाणे, महाराष्ट्र महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक कलयुगी बेटे ने स्वादिष्ट खाना न परोसने को लेकर अपनी 55 वर्षीय मां से झगड़ा होने के बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. ठाणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि यह घटना मुरबाद तालुका के वेलु गांव में रविवार शाम को हुई. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
मां-बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर होता था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, मां और बेटे का घरेलू मामलों को लेकर अकसर झगड़ा होता रहता था. पुलिस ने स्नढ्ढक्र के हवाले से बताया कि आरोपी का रविवार को अपनी मां से फिर झगड़ा हुआ था . इस दौरान उसकी मां से यह शिकायत थी कि वह उसके लिए स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती. जिसकी वजह से वह आग-बबूला हो उठा.
गुस्से में आकर मां की गर्दन पर दरांती से किया हमला
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मां की गर्दन पर दरांती से कथित तौर पर हमला किया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी बेटे ने अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियां खाई
इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया.अधिकारी के अनुसार, घटना के बाद आरोपी बेटे ने कथित तौर पर नींद की गोलियां अत्यधिक मात्रा में खा ली. जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, अभी तक गिरफ्तारी नहीं
पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. लेकिन आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत सोमवार को मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
