October 03, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बिहार में पिता के लिए रोड शो करती दिखीं नेहा शर्मा, भागलपुर सीट पर लड़ रहे हैं चुनाव

    • doing of business

      नई दिल्ली /शौर्यपथ /बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा  बिहार में एक रोड शो में हिस्सा लेती दिखीं. दरअसल, 'तुम बिन-2' और 'क्रुक' जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाने वाली नेहा शर्मा अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो कर रही थीं, जो कांग्रेस के टिकट पर भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके राजनीति में आने से जुड़ी अफवाहों के बीच नेहा ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ अपने पिता के लिए प्रचार कर रही हैं.
    नेहा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बांका, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया सहित बिहार के विभिन्न जिलों की अपनी यात्रा दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया. वह पारंपरिक सलवार कमीज पहने हुए थीं और जनता का अभिवादन और उन्हें वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करती हुई नजर आईं.
    रोड शो के दौरान पीरपैंती और कहलगांव में भारी भीड़ ने अभिनेत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.इसे लेकर 36 साल की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे कहते हैं कि जब कोई आपको दिल में जगह देता है तो आप हमेशा के लिए वहीं रह जाते हैं. आपने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है, उससे मेरा दिल भर गया है. पीरपैंती और कहलगांव में स्वागत के लिए धन्यवाद, आपका प्यार सिर आंखों पर.
    एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री को भागलपुर में अपने पिता के चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए दिखाया गया है

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision