October 03, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान शुरू

    • doing of business

    जयपुर/शौर्यपथ /राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ. भारत निर्वाचन आयोग ने पीठासीन अधिकारी द्वारा 17-ए रजिस्टर (मतदाताओं का) गुम हो जाने के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में इस बूथ पर हुए मतदान को निष्प्रभावी घोषित कर दिया था और पुनर्मतदान की घोषणा की थी.
    पुनर्मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं. निर्वाचन विभाग के प्रवक्ता ने बताया, "अजमेर संसदीय क्षेत्र के नांदसी में मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा."
    पुनर्मतदान में कुल 753 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इस मतदान केंद्र की 'वेबकास्टिंग' भी की जा रही है.
    राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीट हैं. उनमें से 12 सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में और 13 सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान हुआ था.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision