October 02, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जगन्नाथ मंदिर का विकास सिर्फ टाइल्स लगाने से नहीं होगा : धर्मेंद्र प्रधान

    • doing of business

    नई दिल्ली/शौर्यपथ /लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार जोरों पर है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं. चुनाव प्रचार के बीच  मौजूदा चुनाव और भविष्य की योजनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में और उसके आसपास विकास योजनाओं पर अपनी बात रखी. उन्होंने  कहा कि विकास का मतलब सिर्फ जगन्नाथ मंदिर में टाइल्स लगाने भर से नहीं होता है.
    "हमने पुरानी विरासत को फिर से नया किया है"
    उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने में सांस्कृतिक विरासत दफन करना ठीक नहीं होता है. मेरा तो साफ मानना है कि जिसके पास अपना कोई आइडिया नहीं होता वो आसपास से ही चुराता है. आप देखिए हमने अयोध्या में पुरानी विरासत को फिर से कैसे नया किया है. आज ओडिशा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. इस क्षेत्र में भी काफी कुछ किया जाना बांकि है.
    PM मोदी की जमकर की तारीफ
    धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की भी जमकर तारीख की. उन्होंने दूसरे दलों से कहा कि पीएम मोदी की सोच और उनके नजरिये से कॉम्पिटिशन करने से कुछ नहीं मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आज राजनीति और चुनाव चुनौती हैं. किसी को हम हल्के में नहीं आंकते. उन्होंने कहा कि मुझसे लड़ने वाला मेरे छोटे भाई समान.
    "सभी सीटें हम ही जीतेंगे"
    उन्होंने कहा कि मेरा आंकलन है कि हम 21 सीटें जीतने जा रहे हैं. इस बार हम ओडिशा की नंबर वन पार्टी बनेंगे. अगर बात विधानसभा की करूं तो हम बहुमत से ज्यादा सीटें जीतेंगे.ओडिशा में विधानसभा के चुनाव के बाद सीएम फेस कौन होगा, इसे लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ये काम पार्टी का है. हम सिर्फ काम करते हैं. हमारा काम विकास के बदौलत सबके मन में विश्वास पैदा करना है. 

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision