August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    PM मोदी हाथ में नहीं पहनते लेकिन सालों से संभालकर रखीं हैं सोने की चार अंगूठियां

    • doing of business

    नई दिल्ली /शौर्यपथ /लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से अपना नामांकन दाखिल किया. चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे के मुताबिक पीएम की कुल संपत्ति 3,02,06,889 रुपये है, जिसमें 2,85,60,338 रुपये का फिक्स डिपॉजिट है. उनके पास ज्वेलरी के तौर पर सोने की चार अंगूठियां भी हैं. इनकी क़ीमत 2,67,750 रुपये है.
    प्रधानमंत्री मोदी ने सालों से इन अंगूठियों को संभाल कर रखा है, हालांकि वो इसे पहनते नहीं दिखते हैं. पीएम मोदी के पास अपना खुद का कोई घर नहीं है, उनके पास कोई गाड़ी भी नहीं है.
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन शपथ पत्र के मुताबिक़ 2022-23 में उनकी कुल आमदनी ₹23,56,080 थी. वहीं 2018-19 में 11,14,230, 2019-20 में 17,20,760, 2020-21 में 17,07,930 और 2021-22 में उनकी इनकम 15,41,870 थी.
    पत्नी के नाम में उन्होंने जशोदाबेन का नाम लिखा हुआ है. प्रधानमंत्री मोदी के पास कुल 52 हज़ार 920 रुपये की नकदी है. गुजरात के गांधीनगर के बैंक अकाउंट में पीएम के पास 73,304 रुपये और वाराणसी के बैंक अकाउंट में कुल ₹7000 जमा हैं.
    पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग स्कीम में ₹9,12,398 इनवेस्ट किया हुआ है.
    दाखिल एफिडेविट के मुताबिक, पीएम की इनकम का प्राइमरी सोर्स उनकी गवर्नमेंट सैलरी और सेविंग्स पर मिला ब्याज है. पीएम ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 3 लाख 33 हजार 179 रुपये का इनकम टैक्स भरा है.
    प्रधानमंत्री की शैक्षणिक योग्यता
    शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1967 में गुजरात बोर्ड से एसएससी किया था. 1978 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी. तो वहीं 1983 में गुजरात युनिवर्सिटी से पीएम मोदी ने मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की थी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision