August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अहमदाबाद एयरपोर्ट से ISIS के 4 आतंकी गिरफ्तार, सभी के श्रीलंकाई नागरिक होने का शक

    • doing of business

    अहमदाबाद/शौर्यपथ /गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से इस्लामिक स्टेट  से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. चारों आतंकी श्रीलंका के नागरिक हैं. हाल ही में पुलिस को स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. चारों आतंकियों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया है. ये किस मकसद से अहमदाबाद आए थे और इस दौरान किन-किन लोगों से कॉन्टैक्ट किया? ATS इस बारे में जानकारी जुटा रही है.
    सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में एजेंटों ने उन्हें कुछ हथियार देने का वादा किया था. इन हथियारों का इस्तेमाल ये आतंकी अहमदाबाद में किसी हमले में करने वाले थे, लेकिन ATS ने इन्हें पहले ही दबोच लिया. ये आतंकी कथित तौर पर श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे.
    इससे पहले 6 मई 2024 को एक ई-मेल से अहमदाबाद के 36 स्कूलों को और 12 मई को अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि, जांच में किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. एयरपोर्ट पर बम की बात भी अफवाह निकली. इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि धमकी भरे ई-मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे.
    पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि धमकी भरा ई-मेल दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने भेजा था. इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने पूरे एयरपोर्ट को स्कैन किया. लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ. इसके बाद पुलिस और ATS जांच कर रही थी.
    पिछले साल अगस्त में ATS ने अलकायदा से कथित संबंधों के आरोप में राजकोट से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. शुरुआती जांच में सामने आया कि ये तीनों एक बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे. तीनों का काम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें संगठन में भर्ती करना था.

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision