August 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लोकतंत्र का महापर्व: छठे चरण में 8 राज्यों की 58 सीटो पर 59 फीसदी से अधिक मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78% वोटिंग

    • doing of business

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान पूरा हो गया है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग पूरी हो गई। करीब 59.12 प्रतिशत मतदान हुआ। चिलचिलाती गर्मी के बीच लाखों लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं, सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 78त्न से अधिक मतदान दर्ज किया गया। बिहार और उत्तर प्रदेश में मतदान की गति धीमी रही। यहां 53.19त्न और 54.03त्न मतदान दर्ज किया गया। एक ही चरण में दिल्ली में 54.37त्न मतदान हुआ। वहीं, हरियाणा में 58.24त्न के अलावा ओडिशा में 59.92 फीसदी मतदान हुआ।
      इसके अलावा झारखंड में 62.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 51 प्रतिशत से अधिक मतदान काफी सुखद बात है। वहीं, के 42 विधानसभा क्षेत्रों में 59.72त्न मतदान रिकॉर्ड किया गया है। कुल 889 उम्मीदवारों की किस्मत श्वङ्करू में कैद हो गई है। आज जिन 8 राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, दिल्ली की 7, झारखंड की 4, जम्मू कश्मीर की एक, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14 और बिहार की 8 सीटें शामिल थीं।
      जेएंडके के अनंतनाग-राजौरी में 5 बजे तक 51त्न से ज्यादा वोटिंग
    जम्मू कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदाताओं में क्रेज देखने को मिला है। इस बार यहां रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। इस बार शाम 5 बजे तक यहां 51.35 फीसदी मतदाताओं ने चुनाव में वोट डाला है।
    सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में 6 बजे तक 55.60 प्रतिशत वोटिंग
      सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में 6 बजे तक 55.60 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। वोटिंग के दौरान मामूली बहस को छोड़कर शांति रही। वोटिंग के दौरान अधिकारी भी लगातार पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते रहे।
    शाम 5 बजे तक 57.7त्न वोटिंग, बंगाल में सबसे अधिक मतदान
     लोकसभा चुनाव के छठे चरण में वोटिंग जारी है। शाम 5 बजे तक लगभग 57.7 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। दिल्ली में 53.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 77.99 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
    मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान... खडग़े पर शाजिया
    इल्मी ने साधा निशाना
      कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े पर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खडग़े का पीएम मोदी पर दिया बयान ठीक नहीं है। ये वो पार्टी है, जो 'मोहब्बत की दुकानÓ की बात करती है, लेकिन 'मोहब्बत की दुकानÓ में 'नफरत का सामान बिकता है।Ó
    पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह हिरासत में, पोलिंग बूथ में घुसने की कर रहे थे कोशिश
      पुलिस ने पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया है। रमण सिंह पर आरोप है कि वे पोलिंग बूथ में जाने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका और संबंधित दस्तावेजों की मांग की। लेकिन पूर्व सांसद कोई कागज नहीं दिखा पाए। जिसके बाद उनको हिरासत में ले लिया गया।
    पुंछ के मेंढर में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में झड़प, 6 लोग घायल
      जम्मू कश्मीर के पुंछ के मेंढर में छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प में 2 पुरुष और 4 महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुंछ में वोटिंग के दौरान झड़प का दूसरा मामला सामने आया है।
    प्रकाश करात का वोट डालने के बाद बयान
      CPM नेता प्रकाश करात ने आज दिल्ली में मतदान किया। वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर आकर वे मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए कहा कि मैंने लोकतंत्र को बचाने के लिए तानाशाही के खिलाफ मतदान किया है। आप भी देश की भलाई को देखते हुए ही मतदान करें।
    बंगाल में भाजपा उम्मीदवारों का विरोध
      पश्चिम बंगाल में आज मतदान के बीच भाजपा उम्मीदवारों का कड़ा विरोध हुआ। पश्चिम मेदिनीपुर में लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल का कहना है कि हमारे पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कल रात पुलिस ने हमारी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को उठा लिया। केशियारी में टीएमसी के पक्ष में वोटिंग कराई जा रही है।
    महेंद्र सिंह धोनी ने मतदान किया
      झारखंड में आज 4 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मतदान करने पहुंचे। उन्होंने रांची में एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैन पोलिंग बूथ पर उमड़े, भीड़ के चलते क्रिकेटर ने मीडिया से भी बात नहीं की।
    भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मतदान किया
     हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्नी श्वेता हुड्डा के साथ रोहतक में मतदान किया। वोट देने से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। हरियाणा में सभी 10 सीटें कांग्रेस जीतेगी। केंद्र में भी कांग्रेस गठबंधन ही सरकार बनाएगी।
    अरविंद केजरीवाल ने परिवार
    के साथ मतदान किया
     दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदान कर दिया है। वे अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दोनों बच्चों और पिता के साथ मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उनकी मां की तबियत ठीक नहीं, इसलिए वे वोट डालने नहीं आईं। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया को अंगुली पर लगी स्याही दिखाई और मीडिया से बात भी की।
    कन्हैया कुमार ने किया बड़ा दावा
     उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार का कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें मिलेंगी और AAP को 4 सीटें मिलेंगी। लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भारी मतदान से पता चलता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। जब वे '400 पारÓ कहते हैं, तो वे पेट्रोल की कीमत के बारे में बात करते हैं, न कि सीटों की संख्या के बारे मेंज्"

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision