August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    हाथ पकड़कर थाम लिया... जब पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद

    • doing of business

    नई दिल्ली/शौर्यपथ /राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की शुक्रवार को संयुक्त बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सर्वसम्मति से नेता सदन के रूप में चुन लिया गया है. जिसके बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. एनडीए का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया.
    एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि मेरे लिए खुशी की बात है कि इतने बड़े समूह को आज मुझे यहां स्वागत करने का अवसर मिला है. जो साथी विजयी होकर आए हैं, वो सभी अभिनंदन के अधिकारी हैं. लेकिन, जिन लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात परिश्रम किया है. इतनी भयंकर गर्मी में हर दल के कार्यकर्ता ने जो पुरुषार्थ और परिश्रम किया है, मैं आज उनको सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं.
    संविधान को माथे से लगाया
    पीएम मोदी इस जीत के बाद जब पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बैठक के लिए पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगा लिया. वहीं, पीएम मोदी के बैठते ही 'मोदी-मोदी' के नारे से पूरा हॉल गूंज उठा. इसके साथ ही गठबंधन दल के प्रमुख नेता पीएम मोदी के पक्ष में संबोधन के लिए आए और एक-एक कर पीएम मोदी के नेतृत्व को समर्थन की घोषणा की. वहीं, पीएम मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने के लिए जदयू के समर्थन की घोषणा करने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार उनका पैर छूना चाह रहे थे. लेकिन, पीएम मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोका और उनके हाथ को अपने हाथ में थाम लिया.
    दरअसल, बैठक में अपनी पार्टी की तरफ से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने का समर्थन करते हुए नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की तरफ से भाषण दिया और फिर वापस अपनी कुर्सी पर लौटे तो पीएम मोदी का झुककर पैर छूने की कोशिश की. लेकिन, पीएम मोदी ने उनको ऐसा करने से रोका और दोनों ने झुककर एक-दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया.
    नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पक्ष में अपनी पार्टी का समर्थन जताते हुए कहा कि 10 साल से यह प्रधानमंत्री हैं और इन्होंने देश की खूब सेवा की. विपक्षी दलों ने आज तक देश के लिए कुछ नहीं किया. पीएम मोदी ने बहुत कुछ किया है और आगे भी आपको जो भी करना है करिए, हम आपके साथ हैं। मैं तो चाहता हूं, आज ही शपथ ग्रहण कर काम शुरू कर दीजिए.
    नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार तो कुछ इधर-उधर लोग जीत गए हैं, लेकिन, अगली बार जब आप आइएगा तो ये सभी हार जाएंगे

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision