August 02, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    दुर्ग ( रिसाली निगम ) / शौर्यपथ / विधान सभा चुनाव के पहले रिसाली क्षेत्र के वासियों को क्षेत्र में विकास की रफ्तार को गति देने के वायदे के साथ रिसाली निगम के गठन की बात वर्तमान गृह मंत्री तम्र्ध्वज़ साहू ने कही थी . चुनाव में कांग्रेसकी बहुमत से जीत हुई और वडा करने वाले प्रत्याशी अब प्रदेश के गृह मंत्री है वादा के अनुरूप मंत्री साहू ने पहल कर रिसाली निगम का गठन करने की प्रक्रिया तेज की . गठन के बाद अव विकास की रफ़्तार को तेज करने प्रशासन से 5 करोड़ की राशी की स्वीकृति दिलाई .
    बता दे कि नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र अंतर्गत जनहित में 52 निर्माण कार्य की स्वीकृति के लिए लोक निर्माण, गृह जेल, धार्मिक न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा 4 मार्च को नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग को पत्र प्रेषित किया गया था। इसी पत्र के आधार पर नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 52 निर्माण कार्य मद में 5 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। विभाग के कार्यपालन अभियंता अनुदान श्याम पटेल द्वारा आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली को पत्र प्रेषित किया गया है। जिन कार्यों के लिए यह राशि दी गई है । वह इस प्रकार है पुराना वार्ड क्रमांक 39 में शिव मंदिर तालाब का सौंदर्यीकरण 5 लाख, मुक्तिधाम तालाब के घाट पचरी करण कार्य 5 लाख, वार्ड में विभिन्न स्थलों पर तीन कला मंच निर्माण के लिए 6 लाख, बाजार स्थल पर निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, प्राथमिक शाला के पीछे नाली निर्माण के लिए 6 लाख, जोरातराई वार्ड 40 कुल 37 लाख के कार्य किए जाने हैं। जिसमें बजरंग चौक शीतला पारा मिलन चौक एवं बाग पारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 30 लाख, नहर में पुल निर्माण के लिए 5 लाख, कला मंच निर्माण के लिए दो लाख की स्वीकृति दी गई है।
    डूंडेरा वार्ड क्रमांक 41 में कुल 43 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें सुभाष चौक डूंडेरा में भोला नगर तक पेवर ब्लॉक 20 लाख, सुभाष चौक डूंडेरा में भोला नगर तक नाली निर्माण 10 लाख, रामनगर में 5 लाख सुभाष चौक डूंडेरा में 4 नग पुलिया निर्माण दो लाख, ढीमर समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण 5 लाख, शिव चौक दर्री तालाब में सौंदर्यीकरण कार्य के लिए एक लाख, नेवई वार्ड 42 में कुल 62 लाख के निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिसमें जलाराम चौक से विवेकानंद विश्वविद्यालय रोड तक नहर किनारे डामर रोड का निर्माण 38 लाख, सार्वजनिक माता दुर्गा मंच पांच लाखए सार्वजनिक श्री गणेश मंच निर्माण 5 लाख, सहारा मैदान में चैनलिंग फेसिंग एवं अहाता निर्माण के लिए 7 लाख, शीतला मंदिर के बाजू मोबाइल टावर के पास ओपन जिम निर्माण के लिए 7 लाख, स्टेशन मरोदा वार्ड 46 में कुल 59 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें डॉक्टर खिलावन दुकान से इंदिरा चौक रोहित किराना के पास नहर पुल तक सीसी रोड का निर्माण 30 लाख, स्टेशन मरोदा स्थित तालाब गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाखए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशन मरोदा में 130 मीटर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य के लिए 10 लाख, ओवर ब्रिज के नीचे कृष्णा ऑटो रिपेयर के पास वाटर एटीएम लगाने के लिए 5 लाख, आजाद स्कूल के सामने नाहर किराना सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए चार लाख, टंकी मरोदा वार्ड क्रमांक 44 में कुल 30 लाख से कार्य किए जाएंगे। जिसमें भिलाई पब्लिक स्कूल के पास गार्डन निर्माण 6 लाख, हनुमान मंदिर के पास एवं गणेश मंच के पास तेलुगू पारा में पेवर ब्लॉक एवं स्टील कुर्सी के लिए 6 लाख, बुढ़ा देव मंदिर के सामने गली में सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख, देवांगन समाज मरोदा टैंक में मंच एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 5 लाख, शीतला मंदिर के पास प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण के लिए 7 लाख, मरोदा सेक्टर वार्ड 45 में कुल 65 लाख के कार्य किए जाएंगे। जिसमें बंगाली पूजा मैदान मरोदा सेक्टर में डोम शेड निर्माण के लिए 25 लाख, मैत्री बाग मुख्य द्वार से दुर्ग उतई रोड तक दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाकर फुटपाथ निर्माण 20 लाख, बंग समाज दुर्गा पूजा स्थल के पास महिला एवं पुरुष प्रसाधन निर्माण 5 लाख, नेवई थाने के पास मैदान में सौंदर्यीकरण एवं पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए 15 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 58 में कुल 28 लाख से निर्माण कार्य किए जाएंगे। इस्पात क्लब रिसाली के सामने पूर्व निर्मित उद्यान का सौंदर्यीकरण 5 लाख, रिसाली में ब्लॉक 14 के सामने मैदान में मंच निर्माण 5 लाखए ब्लॉक 1 से 8 तक एवं स्टेट बैंक रिसाली से साईं मंदिर तक सड़क के दोनों और पेवर ब्लॉक 18 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 59 में कुल 23 लाख से निर्माण कार्य किए जाएंगे। जिसमें स्मृति उद्यान लक्ष्मी नगर वैशाली गार्डन में झूला फिसल पट्टी केयर व प्रकाश व्यवस्था के लिए 5 लाख, मंगल भवन रिसाली में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 5 लाख, हिंद नगर रिसाली सड़क 3 के आखरी वर्मा घर से क्रिश्चियन घर तक सीसी रोड निर्माण 3 लाख, रिद्धि सिद्धि महिला मंडल भवन में बाउंड्री वॉल टाइल्स निर्माण के लिए दो लाख, वीआईपी नगर गणेश पंडाल में गार्डन निर्माण के लिए 5 लाख, रिसाली सेक्टर वार्ड 61 में इस्पात नगर रिसाली में कर्मा सामुदायिक भवन में प्रथम तल निर्माण के लिए 10 लाख, दया नगर में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए।

    दुर्ग (रिसाली) / शौर्यपथ / राज्य शासन के आदेश पर रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत वार्डों के करदाताओं को वित्तीय वर्ष 2019-20 के अधिभार रहित संपत्तिकर जमा करने की तिथि में बढोत्तरी करते 7 जून 2020 तक की वृद्धि किए जाने का निर्णय रिसाली निगम प्रशासन द्वारा लिया गया है। ज्ञातव्य हो कि नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय विभाग द्वारा करदाताओं को विशेष छूट प्रदान करने बाबत 15 मई से बढाकर 31 मई निर्धारित की गई थी। जिसमें करदाताओं को कोई अधिभार रहित छूट की पात्रता प्रदान की गई थी। अब करदाता उल्लेखित वित्तीय वर्ष (2019-20) का टैक्स व विवरणीय 7 जून तक जमा कर सकते है। जहां पर करदाताओं को कोई अधिभार नहीं देना होगा। 

    भिलाई / शौर्यपथ / इन दिनों भीषण गर्मी में वार्ड 24 केम्प 2 गांधी चौक में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। वार्ड के हैंडपंपों जलस्तर नीचे चला गया है। इससे वार्डवासियों में पेयजल व निस्तारी की समस्या भीषण होती जा रही है।
    मालूम हो कि वार्ड के प्रकाश आटा चक्की के पीछे बिहारी मोहल्ला में सांस्कृतिक भवन के सामने लगे बोरवेल का जलस्तर काफी नीचे गिर गया है। इस बोरवेल से बूंद-बूंद पानी ही टपक रहा है। पानी नहीं आने से मोहल्लेवासियों में पानी को लेकर मारपीट की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही इस अंदरूनी मोहल्ले में न ही कोई नल है और न ही यहां तक टैंकर की पहुंच भी नहीं है। आसपास के लोगों के लिए यह बोरवेल ही एकमात्र सहारा है। मोहल्लेवासियों ने निगम से मांग की है बोरवेल में पाइप बढ़ाई जाय या कोई दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

    दुर्ग / शौर्यपथ / फोरलेन रोड पर साक्षरता चौक के पास आज तड़के 4:बजे के करीब अज्ञात यूको ने ट्रक ड्राइवर से 5000 नकद एवं मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए रिपोर्ट पर छावनी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
    छावनी पुलिस ने बताया कि कुमार रोड लाईंस साक्षरता चौक भिलाई का ट्रक चालक सुबोध यादव 27 साल हैदराबाद से ट्रक क्रं. सीजी 07 बीके 9768 को अकेले माल लोड कर रांची भिलाई जी.ई. रोड से जा रहा था कि आज करीब 04 बजे सुबह साक्षरता चौक भिलाई के पास पहुंचकर ट्रक खड़ा किया था कि उसी समय एक बाइक मे सवार अज्ञात 2 लडके आये और मुझे बोले कि खाना रखे हो क्या तब मै बोला खाना नही है । तब वे लोग मुझसे पिने के लिये पानी मांगा मै पानी लेने पीछे मुडा तो एक लडका मेरे पहने हुए चड्डा के जेब मे हाथ डाला तब मै उसे धक्का देकर भागने लगा तो उसी एक सफेद रंग की स्कूटी वाहन से 2 अज्ञात लडके और आ गये 3 लडके मुझे पकड लिये जिससे एक लडका चाकू मारा एवं एक लडका मेरे जेब से करीबन 5000 रू. को निकाल कर जबरदस्ती लूट लिये तथा एक लडका मेरे जेब से मोबाईल सैमसंग कम्पनी जे 7 प्राइम किमती करीबन 5000 रूपये जिसमे एक सीम एयरटेल नं. 9801562598 एवं एक सीम जीयो का सीम नं. 6299024268 लगा था को जबरदस्ती लूट कर भाग गये । चारो अज्ञात लडके का उम्र 17 से 20 वर्ष के लगभग है हिन्दी छत्तीसगढी बोल रहे थे । चारो लडको को देख कर पहचान लूंगा घटना को मै एक दुसरे ट्रक के ड्रायवर विक्की के जरिये मालिक कैलाश कुमार को दी ।

     जांजगीर चांपा  से अवधेश टंडन की रिपोर्ट ...

     जांजगीर चांपा  / शौर्यपथ / जांजगीर जिले के बलौदा ब्लॉक के अंर्तगत ग्राम पंचायत सिवनी में पंचायत सचिव को सूचना के अधिकार की जानकारी देने के बिलंब हुआ तो गांव के पंच पति मनराखन सारथी जो कि पेशे से सरकारी स्कूल के शिक्षक है उनके द्वारा पंचायत सचिव को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली।इसे लेकर सचिव में थाने में लिखित दी गयी है।जानकारी के अनुसार बलौदा ब्लाक के अंर्तगत आने वाले ग्राम सिवनी के पंचायत सचिव रामकिशन साहू जो पंचायत भवन में कार्य कर रहा था इसी बीच पूर्व उपसरपंच व पंच पति मनराखन सारथी पंचायत पहुचे फिर सूचना के अधिकारी के जानकारी मांगने लगे इतने सचिव ने समय कोविड 19 के कारण मांगी गई जानकारी अपूर्ण है करके बताया ओर पूरी जानकारी आवेदक को नही दी गई इस के कारण मनराखन सारथी पिता स्व खरचू राम सारथी के द्वारा सचिव को अपशब्द का प्रयोग करते हुए गंदी गालियां देने लगा।इसके बाद सचिव ने सूचना के अधिकार के बारे में उक्त जवाब दिया इसको सुन शिक्षक व पंच पति मनराखन सारथी तिलमिलाते हुए भड़क गया और सचिव को कार्यालय से निकलने की धमकी देने लगा इसके साथ कि नौकरी से निकलवाने की बात भी कहने लगा,इसके बाद मनरखन सारथी ने सचिव को किसी गंभीर प्रकरण में फंसाने तक की बात कह डाली। इन सब बातों को सुन सचिव ने सूझबूझ के साथ कलेक्टर एसपी व थाना चांपा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

         शिक्षक एक सम्मान जनक पद हैं,जिनमें इतनी बेशुमार शक्ति होती है कि वह किसी साधारण व्यक्ति को असाधारण योद्धा बना सकता है।लेकिन यहाँ मामला ही उल्टा है आपको बता दे मनराखन सारथी पुराने शिक्षक है फिर भी इस तरह की हरकत करने से बाज नही आरहे है।इसमे पहले भी एक बार 20-04-2020 को इसी तरह बाजार पारा के सामुदायिक भवन में पंचायत सचिव रामकिशन साहू को गाली गलौज किया गया था। यह घटना होते वक्त गांव के समस्त जनप्रतिनिधि वहां मौजूद थे,एक बात जो है समझ से परे है कि एक शासकीय कर्मचारी जो कोरबा जिला के करतला ब्लाक के ग्राम सुखरीकला में पदस्थ है।एक सरकारी कर्मचारी जो ग्राम पंचायत के समस्त कार्यों में सम्मिलित होता है औऱ अपनी मनमानी करता है।क्या ऐसा संभव है अगर है तो क्यों है यह प्रश्नवाचक चिन्ह को दर्शाता है।आपको हम बता दें कि मनराखन सारथी के द्वारा सचिव को कई बार इस तरह से अभद्र व्यवहार किया जा चुका है।जिसका विरोध करते हुए सचिव में शिकायत की गई।

       शासकीय कार्यो में बाधा उत्पन्न करते हुए सचिव को जान से मारने की धमकी,,
    सिवनी सचिव रामकिशन साहू ने बताया कि सिवनी गांव एक ऐसा पंचायत है जहां सिर्फ आए दिन विवाद होते रहता है,सचिव ने अपने साथ हुए इस मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए उच्च अधिकारियों सहित थाना में शिकायत की गई है,और आगे बताया है कि अगर भविष्य में इस तरह की कोई घटना मेरे साथ होता है तो इसका जिम्मेदार मनराखन सारथी होगा ऐसा लिखित आवेदन में लिखा गया गई।अब देखना होगा कि पंचायत सचिव को किस तरह से न्याय मिल पाता है।

    ० क्वारेंटाईन सेंटर में समुचित व्यवस्था बनाए रखें : वर्मा
    ० प्रवासी श्रमिकों का मनरेगा जॉब कार्ड बनाने के दिए निर्देश
    ० बारिश की आपदा से बचाव के लिए एक्शन प्लान तैयार रखें

         राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, सीएमओ, सीईओ जनपद और राजस्व अधिकारियों से क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था, प्रवासी श्रमिकों के रोजगार तथा विभिन्न योजनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि क्वारेंटाईन सेंटर में श्रमिकों के लिए शुद्ध भोजन, पेयजल, बिजली और साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। क्वारेंटाईन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करें। सर्दी, खांसी, बुखार वाले श्रमिकों का सेंपल लेकर जांच कराएं। वहां ड्यूटी करने वाले कर्मचारी श्रमिकों को सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित करें। मास्क लगाना और समय-समय पर साबुन से हाथ धोने की जानकारी भी दें। नोडल अधिकारी नियमित रूप से क्वारेंटाईन सेंटर का निरीक्षण करें।
    कलेक्टर वर्मा ने कहा कि सीमा पर आने वाले श्रमिकों के लिए बस की सुविधा के साथ पेयजल और भोजन की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। श्रमिकों के आवास और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले बहुत से श्रमिकों की क्वारेंटाईन अवधि पूरी हो गई है। इस स्थिति में मजदूरों को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कार्य करें। जिन मजदूरों का जॉब कार्ड नहीं बना है उनका जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा में काम दिलाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों और क्वारेंटाईन सेंटर में रूके श्रमिकों का डेटा तैयार कर विस्तृत जानकारी रखें। ग्राम पंचायतों में     मनरेगा में पर्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत हों। इसमें काम करने वाले श्रमिकों को समय पर राशि का भुगतान करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए।
              कलेक्टर वर्मा ने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। बाजार में सोशल डिस्टेसिंग का पालन, मास्क लगाना अनिवार्य रूप से लागू करें। फिल्ड में काम करने वाले कर्मचारी, बाजारों का नियमित भ्रमण कर व्यवस्था बनाएं। शहरी क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिक होम आईसोलेशन का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कोरोना के साथ ही सामान्य बीमारियों के इलाज का भी ध्यान रखें। एएनसी चेकअप, टीकाकरण, 102 महतारी एक्सप्रेस और 108 संजीवनी एक्सप्रेस की गाड़ियों का संचालन समय पर लगातार होना चाहिए। बैंकों में भीड़ कम करने के लिए बैंक सखी के माध्यम से राशि का अंतरण करने प्रेरित करें।
               कलेक्टर वर्मा ने कहा कि मानसून के मद्देनजर नाली और बड़े नालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। ताकि बरसात का पानी जमा न हो सके। बरसात के समय आपदा से बचाव के लिए एक्शन प्लान बनाकर तैयार रखें। खरीफ मौसम के लिए बीज का उठाव, खाद भण्डारण की व्यवस्था पहले से ही तैयार कर लिया जाए। श्री वर्मा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि रेत खदानों का निरीक्षण करें। खनन होने वाले क्षेत्रों का मार्किंग भी करें। अवैध रेत खनन करने वाले पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने राशन का वितरण, वन अधिकार पट्टा, नजूल भूमि का फ्रीहोल्ड, डायर्वसन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जैसे योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, सहायक कलेक्टर ललितादित्य नीलम, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

       राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर पंचायत छुरिया में इन दिनों भाजपा के पूर्व मंत्री राजिन्दरपाल सिंह भाटिया द्वारा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से सम्प्रदाय विशेष पोस्ट वायरल करने के बाद मुस्लिम समाज द्वारा छुरिया थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके खिलाफ शिकायत 11 मई को छुरिया मुस्लिम समुदाय के सदर मेराज शरीफ व मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा छुरिया थाने में की गई, लेकिन थाने में भाटिया प्रेम की वजह से कार्यवाही ना होता देख 15 मई को इसकी शिकायत राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक को की गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम समुदाय को भाटिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। जिसके बाद छुरिया पुलिस हरकत में आयी और 15 मई शाम को आरोपी राजिन्दरपाल सिंह भाटिया के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध करते हुए भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 295 क धार्मिक भावना भड़काने के लिए अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसके बाद आरोपी राजिन्दरपाल सिंह भाटिया ने 21 मई को जिला न्यायालय में अग्रीम जमानत के लिए याचिका दायर किया, जिसे माननीय न्यायाधीश ने आरोपी राजिन्दरपाल सिंह भाटिया के आदतन कृत्यों को देखते हुए अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया। अब सवाल यह है कि जब 15 मई को अपराध पंजीबद्ध हो गया था तो भाटिया को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अब तक आरोपी राजिंदर पाल सिंह भाटिया की गिरफ्तारी नहीं किये जाने से मुस्लिम समाज काफी आक्रोशित है।

    जान-बुझकर भाटिया को बचा रही छुरिया पुलिस ?
    भाटिया का मोबाइल आज भी चालू स्थिति में है, चाहे तो मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस आसानी से उसको कभी भी गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन पुलिस द्वारा जान-बुझकर भाटिया को गिरफ्तारी से बचाया जा रहा है, जो इस बात कि ओर इशारा करता है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के शासन होने के बाद भी अधिकारियों द्वारा भाजपा से यारी निभाई जा रही है।

    सौहार्द को बिगाड़ रहा भाटिया
      आरोपी पूर्व मंत्री भाटिया द्वारा लगभग कई वर्षों से मुस्लिम समाज के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है, कभी सोशल मीडिया के माध्यम से, तो फिर कभी ओर कोई सामाजिक हरकतों से। जनप्रतिनिधि होने के बाद भी उनके द्वारा जान-बुझकर लोगों में जातिगत भेदभाव डालकर बरसों से यह व्यक्ति अपनी राजनीति चमकाते आ रहा है।
    बाक्स.....
    शीघ्र गिरफ्तारी नहीं तो थाने का होगा जबर्दस्त घेराव
      भाटिया की गिरफ्तारी नहीं होने से मुस्लिम समाज के लोगों में छुरिया पुलिस के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों ने साफ साफ कहा है कि यदि आरोपी भाटिया की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की गई तो छुरिया सहित जिलेभर का मुस्लिम समाज स्थानीय तहसीलदार को तीन दिवस पूर्व सूचना देकर थाने का जबर्दस्त घेराव करेगा। साथ ही कानून व्यवस्था बिगड़ने की जवाबदारी छुरिया पुलिस की होगी।

    भाटिया को बचाने में छुरिया पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही : सलमान खान
        नगर पंचायत उपाध्यक्ष सलमान खान ने छुरिया पुलिस पर आरोप लगाया है कि आरोपी राजिन्दरपाल सिंह भाटिया को बचाने में छुरिया पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पूर्व में भी आरोपी के नाम से शिकायतें हुई, जिसे थाने में सुलह कराये जाते रहे हैं। कुछ महीनों पहले भी एक शिकायत आरोपी के नाम से छुरिया थाने में किया गया था, जिस पर छुरिया थाने के द्वारा न्यायालय शरण लेने हेतु 155 काट कर दे दिया गया। जिस पर भी पुलिस चाहती तो कार्यवाही कर सकती थी, लेकिन भाटिया को बचाने का कोई कसर नहीं छोड़ा गया। इसके पूर्व आरोपी पर अंबागढ़ चौकी की महिला के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसकी शिकायत भी थाने में कई गयी थी। वर्तमान में जो शिकायत हुई उस पर जिला पुलिस अधीक्षक की सक्रियता के कारण आरोपी राजिन्दरपाल सिंह भाटिया पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 295 (क) के तहत कार्यवाही की गई। जिसके बाद से ही आरोपी को फरार करा दिया गया है, जबकि आरोपी को पूर्व में परिवहन मंत्री होने की वजह से सुरक्षा प्रदान किया गया है। अगर पुलिस चाहे तो उसके सुरक्षा में लगे जवानों से पूछताछ कर उसका पता कर सकती है, लेकिन जानबुझकर पुलिस द्वारा उसकी तालाश नहीं किया जा रहा है। अब इसका कारण क्या है ये तो वहां के थाना प्रभारी ही जानें। मैं नगर का उपाध्यक्ष होने के नाते शासन से यह मांग करता हूँ कि ऐसे आरोपी को किसी प्रकार की कोई सुरक्षा प्रदान ना कि जाए और भविष्य में इसकी सुरक्षा वापस ले ली जाए। क्योंकि इसी पूर्व मंत्री की जब भी सुरक्षा वापस लेने की बात आती है तब इसके स्वयं के द्वारा नक्सलियों के द्वारा दिये गए धमकी के लेटर व बैनर की झूठी कहानी गढ़कर शासन के लाखों रुपये का दुरुपयोग ऐसे आरोपी को सुरक्षा मुहैया कराकर किया जा रहा है। में शासन प्रशासन से प्रश्न करता हूँ कि क्या ऐसे आरोपियों को सुरक्षा देना सही है?

    दुर्ग / शौर्यपथ / अमृत मिशन योजना के अंतर्गत पर्यावरण सुधार हेतु 3 करोड़ 18 लाख रु की राशि से शहर के 8 स्थानों पर उद्यान विकास कार्य प्रस्तावित है। जिसमें से वार्ड 60 कातुलबोड में 29.54 लाख से, वार्ड 45 पद्मनाभपुर में 82.59 लाख का उद्यान निर्माण शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है साथ ही वार्ड 13 आर्य नगर में 59.99 लाख से, वार्ड 59 नरसिंह विहार में 32.04 लाख का, वार्ड 54 पोटियाकला में 19.99 लाख से, वार्ड 38 महावीर कालोनी में 20 लाख से, वार्ड 46 पद्मनाभपुर में 18.50 लाख से व वार्ड क्रमांक 17 जवाहर नगर में 55.99 लाख से बन रहे उद्यानों का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन उद्यानों के निरीक्षण में पहुंचने पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि उद्यान निर्माण की श्रृंखला में गार्डन को अच्छी तरह से विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है जिससे ग्रीन सिटी की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा। निगम क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ के लिए मॉर्निंग एवं इवनिंग वाक के लिए सड़कों पर घूमने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी जिससे दुर्घटना एवं प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शहर में 8 नए उद्यानों को विकसित करने के साथ ही पुराने गार्डनों का भी रख रखाव किया जाएगा यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उद्यान निरीक्षण में पार्षद सतीश देवांगन, राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, नरेश सोमानी, मनोज डे, ललित ओसवाल, अनीता शुक्ला, नवीन जैन, रितेश जैन, कमलेश जैन नगर निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर व उप अभियंता भीम राव मौजूद थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / रायपुर में नगर पालिक निगम बिरगांव अंतर्गत रांवाभाटा क्षेत्र में एक नये कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरूप बंजारी नगर रांवाभाटा क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है।कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए प्रभारी कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पूर्व में आर टी ओ आफिस के पीछे चौक के पास,पश्चिम में सोम कोल्ड स्टोर गेट,उत्तर में स्वास्थ्य केंद्र रांवाभाटा रोड और दक्षिण में सेन डॉ के घर के पास को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।
    इस कन्टेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी दुकानें,आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अगले
    आदेश पर्यन्त तक पूर्णतः बंद रहेंगें। प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेन्मेंट जोन में घर पहुँच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर किया जाएगा। कन्टेनमेंट जोन अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा। कन्टेनमेंट जोन में शासन के मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस रायपुर द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा संबंधित क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य निगरानी, सेम्पल की जाँच आदि आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएगी।
    कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को सौपे गए दायित्व
    कंटेंटमेंट जोन में आवश्यक सुरक्षा एवं ब्यवस्था के लिये अधिकारियों को दायित्व सौपे गए है।कंटेंटमेंट जोन में प्रवेश एवं निकाष की केवल 01 द्वार की व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग श्री एन के पाण्डेय,
    कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग की मांग अनुसार बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति, उप वनमंडलाधिकारी,रायपुर वन मंडल ,सेनेटाईजेशन तथा आवश्यक वस्तुओ की आपूर्ति व्यवस्था, श्रीकांत वर्मा आयुक्त नगर पालिक निगम बिरगांव, घरों का एक्टिव सर्विलांस, स्वास्थ्य टीम को एस.ओ.पी, अनुसार दवा, मास्क, पी.पी.ई. इत्यादि उपलब्ध कराने एवं बायोमेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन श्रीमती मीरा बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रणव सिंह, अनुविभागीय दंडाधिकारी रायपुर को नियुक्त किया गया है।

    गाजियाबाद / शौर्यपथ  / दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक प्राइवेट कोरोना टेस्टिंग लैब में लापरवाही और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.इस मामले में टेस्टिंग लैब के ख़िलाफ़ धोखाधड़ी और महामारी अधिनियम के तहत इंदिरापुरम थाने में FIR दर्ज कराई गई है. ग़ाज़ियाबाद प्रशासन के मुताबिक SRL लैब ने गाजियाबाद के वसुंधरा के एक कलेक्शन सेंटर के जरिए एक स्टील कंपनी के कर्मचारी का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया था. 7 मई की रिपोर्ट में स्टील कंपनी का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया लेकिन इसकी सूचना प्रशासन को तुरंत नहीं दी गई.
    गाजियाबाद के एपिडेमोलॉजिस्ट को इसकी सूचना 20 मई को वेब पोर्टल के जरिए मिली. यानी 13-14 दिन कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति खुला घूमता और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इस दौरान उसने दूसरे लोगों में संक्रमण फैलाया होगा. SRL लैब पर आरोप है कि उसने अनाधिकृत कलेक्शन सेंटर के माध्यम से यह सैंपल लिया जो एक धोखाधड़ी है. साथ लैब पर कोरोना महामारी को रोकने में अवरोध उत्पन्न करने और महामारी को बढ़ाने का आरोप भी लगाया गया है.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision