August 16, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

         मनोरंजन /शौर्यपथ /साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा, बड़ी बजट की कई फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर निराश किया. वहीं साउथ इंडियन सिनेमा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं. आरआरआर, केजीएफ 2 और अब कांतारा ने जमकर कमाई की. ऐसे में बॉलीवुड के फिल्म निर्माता भी साउथ की फिल्मों से इंस्पिरेशन लेकर उनका हिंदी रीमेक बनाने में जुटे हुए हैं. राजकुमार राव की हिट: द फर्स्ट केस, शाहिद कपूर स्टारर जर्सी, ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा और अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म दृश्यम 2 जैसी साउथ की हिंदी रीमेक रिलीज हुई हैं, वहीं कई और ऐसी रीमेक हैं जो जल्द रिलीज को तैयार हैं. दर्शक इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, आइए इन फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं.
    अजय देवगन की भोला
    अजय देवगन की आने वाली फिल्म ‘भोला' दक्षिण भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कैथी' का हिंदी रीमेक है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म का टीजर देख फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. फिल्म मार्च 2023 में रिलीज होने जा रही है. ‘कैथी' में कार्थी शिवकुमार लीड रोल में थे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था.  
    कार्तिक आर्यन की शहजादा
    कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा अगले साल 10 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद भी किया जा रहा है. कार्तिक की ये फिल्म साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आला वैकुंठुरमुलू‘ का हिंदी रीमेक है.
    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी
    अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘सेल्फी' साउथ की फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस‘ का हिंदी रीमेक बताई जा रही है. फिल्म में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी भी नजर आएंगी. साउथ की फिल्म में पृथ्वीराज और सूरज वेंजरामूदु मुख्य भूमिका में थे. फिल्म सेल्फी का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है, जिसके बाद फिल्म का लोग बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.
    आदित्य रॉय कपूर की गुमराह    
    तमिल फिलम थडम के रीमेक में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर नजर आएगे. इसके हिंदी रीमेक को गुमराह नाम दिया गया है. फिल्म को वर्धन केतकर डायरेक्ट कर रहे हैं.

          मनोरंजन /शौर्यपथ /सलमान खान की भांजी, अतुल अग्निहोत्री और अलवीरा की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. अलीजेह बीते कुछ समय से डांस और एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं. अलीजेह की पहली फिल्म की शूटिंग शुरू भी हो चुकी है. अलीजेह नेशनल अवार्ड विनर फिल्म निर्माता-निर्देशक सौमेंद्र पाधी की फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. उन्होंने ही वेब सीरीज 'जामताड़ा' भी बनाई थी. डेब्यू की खबरों के साथ ही अलीजेह लाइमलाइट में आ गई हैं.
    लुक्स की बात करें तो सलमान खान की भांजी काफी ग्लैमरस हैं. अलीजेह का मासूम सा चेहरा और गहरी काली आंखें किसी को भी उनका दीवाना बना सकती हैं. आइए अलीजेह की ऐसी की खूबसूरत तस्वीरों पर नजर डालते हैं.
    फिल्मों में कदम रखने से पहले भी अलीजेह पार्टीज में स्पॉट की जाती रही हैं. चाहे मामा सलमान खान की पार्टी हो या फिर फिल्मी दुनिया के किसी दूसरे सेलेब्स की, अलीजेह पार्टीज में अक्सर देखी जाती हैं.
    कैजुअल लुक में भी अलीजेह अग्निहोत्री काफी सिजलिंग दिखती हैं. उनके चेहरे में एक चार्म है, जो देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता है.
    शॉर्ट ड्रेस हो या फिर गॉर्जियस गाउन अलीजेह अग्निहोत्री हर लुक में बेहद हसीन नजर आती हैं. बेज कलर के इस ऑफ शोल्डर गाउन में अलीजेह बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं.
    वेस्टर्न लुक ही नहीं ट्रेडिशनल आउटफिट में अलीजेह का कोई जवाब नहीं है. ब्लू कलर की इस साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज में अलीजेह काफी सिजलिंग दिख रही हैं. मिनिमल मेकअप और खुले बालों में उनका लुक देखते ही बनता है.
    अलीजेह ने डांस की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी ली है. अलीजेह ने कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस की ट्रेनिंग ली थी. फिल्मों में भी अलीजेह का डांस देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

         मनोरंजन /शौर्यपथ /कई गीतों के पीछे बहुत ही दिलचस्प कहानी होती है. कई गीत तो ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी भी दौर में सुना जाए, उनको सुनने का मजा किन्हीं मायनों में कम नहीं होता है. साल 1972 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, समाधि. फिल्म में धर्मेंद्र, आशा पारेख और जया भादुड़ी लीड रोल में थे. फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. लेकिन इस फिल्म को खास बनाया इसके म्यूजिक ने. समाधि का ‘कांटा लगा' गाने को उस दौर में काफी पसंद किया गया. ‘कांटा लगा' गाने को लता मंगेशकर ने गाया और आर.डी. बर्मन ने इसका म्यूजिक दिया था जबकि मजरूह सुल्तानपुरी ने इसके बोल लिखे. इस गाने को आशा पारेख पर फिल्माया गया था.
    समाधि की रिलीज के 30 साल बाद यानी 2002 में यह गाना एक बार फिर गूंजा. इस बार तो पूरा देश ही इस रीमिक्स गाने के जादू के फेर में आ गया. इस गाने को शेफाली जरीवाला पर फिल्माया गया था. इस गाने ने भी अपने ओरिजिनल गाने की तरह जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की. गाने के महत्व को इस बात से समझा जा सकता है कि यह गाना दो दौर में आया, और दोनों ही बार अलग कलेवर में था.  बेशक दौर कोई भी रहा, कलेवर कैसा भी था, लेकिन फैन्स पर इस गाने का जादू खूब चला. यह गाना लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतो में से हैं और उन्होंने जिस तरह इसे गाया है, वह अंदाज भी एकदम अलग है.
    ‘समाधि' फिल्म की बात करें तो यह साल 1972 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल थी. फिल्म में धर्मेंद्र का डबल रोल था. बताया जाता है कि फिल्म को 90 लाख रुपये में बनाया गया था जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहराते हुए लगभग 3.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह मजबूत कहाना और लोकप्रिय गीतों की वजह से फिल्म ने सफलता की कहानी लिखी जबकि इसका ‘कांटा लगा' गीत हर दौर में सराहा गया.

         मनोरंजन/शौर्यपथ Shilpa Shetty का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्हें एक इमारत से बाहर निकलते हुए तब देखा गया, जब उन्हें पैपराज़ी ने फोटो के लिए पोज देने के लिए कहा. शिल्पा काफी खुश लग रही थीं और उन्हें पैप्स को डांस करते हुए पोज दिया. हालांकि बाद में शिल्पा को गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा, मुंह में घुस के फोटो लोगे क्या?  ऐसा लग रहा था कि शिल्पा इन दिनों किसी प्रोजेक्ट में बिजी हैं. वह अपने ऑफ-ड्यूटी लुक में थी, उन्होंने सिल्वर जॉगर्स और ब्लैक क्रॉप टॉप पहना हुआ था. इसके साथ उन्होंने सनग्लासेस और एक ओवरसाइज़ टोट बैग भी कैरी किया हुआ था.
    वीडियो में दिख रहा है कि कैमरापर्सन को देखकर एक्ट्रेस ने कार की ओर बढ़ते हुए स्माइल की. उन्होंने कैमरों की ओर हाथ भी हिलाया. जूम ऑफ करने से पहले उनका सिर उनकी कार की छत से थोड़ा सा टकराया. इस बीच, पपराज़ी के साथ शिल्पा के इस मजाक ने फैंस का ध्यान खींचा. एक फैन ने लिखा, "वह बहुत मजाकिया हैं." वहीं कुछ फैंस ने शिल्पा को ट्रोल भी किया. एक फैन ने लिखा, काफी एटिट्यूड है मैडम में. वहीं कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लाफिंग इमोजी शेयर की.    
    शिल्पा ने हाल ही में बाल दिवस के मौके पर अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ एक वीडियो शेयर की. वीडियो में समीशा ने वियान के बाल खींचे और वह मदद के लिए “मम्मा मम्मा” चिल्लाते नजर आए. उन्होंने लिखा, “ये मुस्कान मेरी # हर दिन की प्रेरणा है. मेरे जीवन में सबसे प्यारे स्ट्रेसबस्टर्स और एनर्जी-इनफ्यूसर होने के लिए इन दोनों का धन्यवाद बयां नहीं कर सकती. दुनिया में धूप से भरी हर छोटी आत्मा को बाल दिवस की शुभकामनाएं!
     

         मनोरंजन / शौर्यपथ /अजय देगवन, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता स्टारर फिल्म दृश्यम-2   18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर हिट रहा था और इसीलिए फैंस को इसके पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन क्या अजय देवगन की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी? यह वो सवाल है जिसे अजय देवगन का हर फैन एक दूसरे से पूछ रहा है।
    सोशल मीडिया पर कैसा है रिस्पॉन्स?
    तो चलिए इसी सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं। अजय देवगन की इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पहले ही की जा चुकी है। दिलचस्प बात यह रही कि फर्स्ट स्क्रीनिंग में भी फिल्म को लेकर वैसा ही रिस्पॉन्स रहा जैसा ट्रेलर की रिलीज के बाद रहा था। लोगों को फिल्म शानदार लगी। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर कैसा है फिल्म देखकर आए लोगों का रिएक्शन?
    कितना रहेगा फिल्म का डे 1 कलेक्शन?
    ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को 5 में से 4.5 या 5 रेटिंग दी हुई है। एक यूजर ने लिखा कि वर्तमान हालातों के हिसाब से देखा जाए तो फिल्म ओपनिंग डे पर 15 करोड़ का बिजनेस करेगी। एडवांस बुकिंग के आधार पर विशेषज्ञों का कहना है कि 20 से 30 हजार टिकटें ऑलरेडी बेक चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन अपनी इस फिल्म के जरिए तानाजी का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं।
    ऑरिजनल से भी बेहतर है दृश्यम-2?
    फिल्म की कहानी और बाकी चीजों की बात करें तो ज्यादातर लोगों ने फिल्म की तारीफ की है और कुछ लोगों ने तो फिल्म को ऑरिजनल मूवी से भी बेहतर बताया है। बता दें कि अजय देवगन भी फिल्म के प्रमोशन में जी-जान से लगे हुए हैं और पिछले दिनों ही वह टीवी शो CID की स्टार कास्ट के साथ प्रमोशन एक्टिविटी में बिजी दिखाई पड़े थे।

         मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड की सुपरफिट एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा  अपनी अदाओं और फिटनेस से फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। मलाइका अरोड़ा के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं, जिन पर फैन्स प्यार लुटाते हैं। मलाइका अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर  के साथ रिलेशनशिप में हैं और एक्ट्रेस के एक पोस्ट से फैन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है या फिर शादी का ऐलान कर दिया है।
    क्या है मलाइका का पोस्ट
    दरअसल मलाइका ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में मलाइका मुस्कुराते हुए साइड पोज रही हैं। मलाइका हमेशा की तरह ही कहर ढा रही हैं, लेकिन साथ ही साथ उन्होंने कैप्शन से कई सवाल फैन्स के मन में छोड़ दिए हैं। मलाइका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने हां कह दी।' अब इस कैप्शन के बाद कुछ फैन्स का कहना है कि उन्होंने अर्जुन से गुपचुप सगाई कर ली है तो वहीं कुछ का कहना है कि शादी के लिए हां कह दी है और अब जल्दी ही शहनाई बजेगी।मलाइका के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बधाई दी है।
    कहीं प्रोमोशनल स्टंट तो नहीं
    एक ओर जहां फैन्स अर्जुन और मलाइका की शादी- सगाई को लेकर खुश हो रहे हैं तो वहीं कई का ऐसा भी मानना है कि ये कोई प्रोमोशनल स्टंट हो सकता है, जो इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं। कुछ वक्त पहले सोनाक्षी का भी एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हुआ था। वहीं नेहा कक्कड़ ने भी शादी के कुछ वक्त बाद ही बेबी बंप का फोटो शेयर कर अपने नए गाने का प्रमोशन किया था।
    पावर कपल है अर्जुन- मलाइका
    गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती वक्त में दोनों ने इसे सभी से छिपाकर रखा था और इस बारे में कुछ भी कहने से बचते थे। वहीं कुछ वक्त बाद सोशल मीडिया पर इनके फोटोज वीडियोज सामने आने लगे और कपल भी एक दूसरे के पोस्ट्स पर रिएक्ट करने लगा। ऐसे में धीरे धीरे कुछ वक्त के बाद इस बारे में कपल खुलकर बात करने लगा। बता दें कि फैन्स को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

        मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की डिलीवरी की खबर आने के बाद से ही फैंस जूनियर आलिया की पहली झलक देखने को बेताब हैं। आलिया भट्ट की बेटी की तस्वीरों को लेकर फैंस में जितना एक्साइटमेंट बना हुआ है उससे लगता है कि हर तरफ बस यही एक बात हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई बार स्टार किड्स को लेकर इंटरनेट पर हल्ला रहा है। चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ क्यूट स्टार किड्स के बारे में।
    सैफ-करीना का बेटा तैमूर
    करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान की जब पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आई तो हर कोई उसका दीवाना हो गया। बच्चे का नाम तैमूर रखे जाने को लेकर जितना विवाद और विरोध हुआ था, लोग वो सब भूल गए और हर कोई तैमूर की नई तस्वीरें देखना चाहता था। आलम ये था कि तैमूर अली खान के नाम से ढेरों फैन पेज बन गए थे जो आज भी चल रहे हैं।
    सोहा-कुनाल की बेटी इनाया
    सोहा अली खान और कुनाल खेमू की बेटी इनाया की जब पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं तो लोग बस देखते रह गए। इनाया की क्यूटनेस वीडियोज में भी नजर आई और बाकी स्टार्स से अलग सोहा अली खान ने खुलकर अपनी बेटी की तस्वीरें इंटरनेट पर फ्लॉन्ट कीं।
    शाहिद-मीरा की बेटी मीशा
    शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का इतना हल्ला नहीं हुआ था जितना बज उनकी बेटी मीशा कपूर की पहली तस्वीरें आने के बाद इंटरनेट पर हुआ। मीशा की तस्वीरें फैन पेजों पर जमकर वायरल होने लगीं और एक वक्त वो भी आया जा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बातें उनकी बेटी की वजह से होने लगी थीं।
    शाहरुख खान का बेटा अबराम
    इस लिस्ट में सुपरस्टारर शाहरुख खान का बेटा अबराम भी शामिल है। जब अबराम की पहली तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई बस उसकी एक झलक पाना चाहता था। शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन को लेकर भी फैंस में क्रेजीनेस है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि ट्विटर चैट सेशन में सबसे ज्यादा सवाल अबराम को लेकर पूछे जाते हैं।
    ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या
    अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। आराध्या की क्यूट स्माइल हमेशा ही फैंस का दिल जीत ले जाती है। ऐश्वर्या राय जब पहली बार आराध्या के साथ नजर आईं तो फैंस उनकी मासूमियत के दीवाने हो गए थे। हालांकि ऐश्वर्या राय को उनके ओवर प्रोटेक्टिव नेचर के लिए भी बहुत ट्रोल किया गया।

      मनोरंजन /शौर्यपथ /अनुपमा ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली और अश्लेषा सावंत यानी बरखा का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इसमें दोनों ने 'ओ मेरे सोना रे' गाने पर जबरदस्त डांस किया है। रुपाली और अश्लेषा ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शुरुआत में दोनों ने स्टेप्स मैच किए। इसके बाद अश्लेषा ने स्टेप्स गड़बड़ कर दिए। लोगों को दोनों का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। खासकर बरखा को वैम्प के रूप में देखते आ रहे लोगों को उनका यह अंदाज भा रहा है।
    अश्लेषा से हुई गड़बड़
    अनुपमा सीरियल लोकप्रियता के मामले में टॉप पोजीशन पर है। इसके ऐक्टर्स भी लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हैं। शो की कास्ट अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर सेट्स की मस्ती शेयर करती रहती है। अब अनुपमा और बरखा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों ओ मेरे सोना रे गाने पर डांस कर रही हैं। रुपाली और अश्लेषा ने एकदम जबरदस्त स्टेप्स किए हैं लेकिन आखिर में बरखा के स्टेप्स बदल जाते हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा भी है, मैंने गड़बड़ कर दी।
    लोग बोले, पाखी को नचाओ
    वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेंट्स हैं। एक यूजर ने लिखा है, इसी तरह आप दोनों को पाखी और अधिक के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। मजा और सजा दोनों होगा। दोनों को अपने इशारों पर नचाइए। एक और कमेंट है, विलेन के लुक में आज प्यारा सा अंदाज आपका बेहद अच्छा है।
    वनराज ने लूटी महफिल
    वहीं वनराज यानी सुधांशु पांडे ने भी वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गाना गा रहे हैं। उन्होंने लिखा है, आज ये गाने का मूड हुआ तो गा दिया, अब सुन लो। फेस पे लाली फिल्टर की नहीं मैंने अभी कार्डियो खत्म किया है। लोग सुधांशु के गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, ऐसे गाओगे तो राघी दवे भी पिघल जाएगी।

          मनोरंजन /शौर्यपथ /भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया स्टार भी हैं। वह सोशल मीडिया पर खूब मजेदार पोस्ट करती हैं। इतना ही नहीं उनके हर पोस्ट को फैंस खूब पसंद भी करते हैं। अब अक्षरा ने अपना नया वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षरा के साथ उनके पिता नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी मजेदार है। इस दौरान दोनों मैं नहीं तो कैन बे रैप पर परफॉर्म कर रहे हैं। आप देखेंगे कि अक्षरा के पिता इस गाने पर लिप सिंक करते हैं और अक्षरा भी जबरदस्त एक्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो शेयर कर अक्षरा ने लिखा, गलती हो गया पापा, बाप तो बाप ही होते हैं। आप लोग मानते हैं न? वीडियो में फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि बाप तो बाप ही होता है भाई। तो वहीं किसी ने कमेंट किया कि आपके पापा तो आपकी तरह स्टार हैं।
    अक्षरा की फिल्म की बात करें तो वह अब अग्निसाक्षी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए अक्षरा ने अपनी फोटो शेयर की थी। फोटो में उनके साथ प्रदीप पांडे लीड रोल में हैं। फोटो शेयर कर अक्षरा ने लिखा था, एक नई कहानी , जोश , ऊर्जा के साथ राजकुमार पांडेय जी राजकुमार पांडे के निर्देशन में एक बेहतरीन फिल्म की संरचना में मैं साथ प्रदीप पांडे और तनुश्री के साथ फिल्म 'अग्निसाक्षी'। आपके आशीर्वाद को अपेक्षित।
    बता दें कि अक्षरा और प्रदीप पांडे पहले भी साथ में काम कर चुके हैं। दोनों इससे पहले लैला-मजनू फिल्म में साथ में काम कर चुके हैं। फैंस अब दोनों की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं और कमेंट कर रहे हैं कि लैला मजनू के बाद ये फिल्म भी सुपरहिट होगी।
    लंबे समय बाद फिल्म में
    वैसे बता दें कि लंबे समय बाद अक्षरा भोजपुकी फिल्म में नजर आएंगी। वह लास्ट साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव मैरिज में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद वह किसी और भोजपुरी फिल्म में नहीं दिखीं। इसके अलावा साल 2021 में वह बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थीं। शो में उन्हें पसंद किया गया था, लेकिन ज्यादा समय वह वहां अपनी जगह नहीं बना सकीं और बाहर हो गईं। हालांकि इस शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा उनका लुक ट्रांसफॉर्मेशन भी हुआ। वह पहले से ज्यादा ग्लैमरस और हॉट हो गई हैं।
    इसके अलावा वह सोशल मीडिया सेंशेशन भी बन गई हैं। कई स्टार्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए उनके साथ वीडियोज बनाते हैं जिसमें आमिर खान और विजय देवरकोंडा भी शामिल हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision