
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
खेल / शौर्यपथ /भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। यह मैच लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जा रहा है और अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। मैच का पांचवां दिन काफी रोमांचक होने वाला है, क्योंकि भारत को जीत के लिए जहां इंग्लैंड के 10 विकेट चटकाने होंगे, वहीं मेजबान टीम जीत से अब 291 रन दूर है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में मेजबान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 77 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर इस मैच में अश्विन खेल रहे होते, तो इंग्लैंड के पास जीत का कोई मौका नहीं होता, लेकिन अश्विन के नहीं होने से इंग्लैंड इस मैच को जीत सकता है।
वॉन ने ट्विटर पर लिखा, 'क्या शानदार टेस्ट मैच है। दोनों ही टीमों के पास जीत दर्ज करने का मौका है। अगर अश्विन इस मैच में खेल रहे होते, तो इंग्लैंड के पास जीतने का कोई मौका नहीं होता। उनके बिना इंग्लैंड के पास जीत का मौका है। यह क्या शानदार टेस्ट सीरीज रही है।' अश्विन इस पूरी सीरीज में नहीं खेले हैं। टीम इंडिया इस पूरी सीरीज के दौरान चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरी है। इस दौरान इकलौते स्पिनर के तौर पर रविंद्र जडेजा को टीम में जगह मिली है।
मैच के चौथे दिन टी-ब्रेक के बाद जब इंग्लैंड ने भारत को ऑलआउट किया और खुद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, उस समय भारतीय फैन्स को अश्विन की काफी याद आई। टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में अश्विन का शानदार रिकॉर्ड रहा है, ऐसे में फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अश्विन इस मैच में खेल रहे होते, तो इंग्लैंड की हालत अभी तक खस्ता हो चुकी होती। जडेजा ने अभी तक दूसरी पारी में 13 ओवर फेंके हैं और इस दौरान 28 रन खर्चकर एक भी विकेट नहीं लिया है।
खेल / शौर्यपथ /टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के काफी करीबी माने जाते हैं और अक्सर ही फील्ड पर मैच की स्थिति को लेकर बातचीत करते हुए नजर आते हैं। रोहित के पास मौजूद कप्तानी का अनुभव कई बार कैप्टन कोहली के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होता है। वहीं, दोनों भारतीय खिलाड़ी मैदान पर घटने वाली चीजों को लेकर कभी-कभी एकसाथ नाराजगी भी जाहिर करते हुए दिखाई देते हैं। चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है जिसमें रोहित विराट के साथ किसी चीज को लेकर अपनी नाराजगी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। फैन्स इस वीडियो को शेयर करते हुए मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में रोहित किसी चीज को लेकर विराट के साथ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं। रोहित की बात सुनकर कप्तान कोहली के चेहरे पर हल्की स्माइल भी देखी जा सकती है। रोहित शर्मा ओवल टेस्ट की पहली पारी में फ्लॉप रहे और 17 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट ने सीरीज में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक ठोका और 50 रन बनाकर ओली रोबिन्सन का शिकार बने। आखिर में शार्दुल ठाकुर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया 191 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। शार्दुल ने महज 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी जड़ी और कई बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम किया।
शार्दुल ने अपनी फिफ्टी जड़ने के लिए 31 गेंदों का सामना किया और 57 रनों की आतिशी पारी में उन्होंने कई रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त किया। शार्दुल ने भारत की तरफ से दूसरी सबसे तेज टेस्ट फिफ्टी जड़ी। इस मामले में उन्होंने विस्फोटक पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 32 गेंदों में अर्धशतक ठोका था। सफेद जर्सी में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम है। कपिल देव ने 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 3 छक्के और 7 चौकों से सजी शार्दुल की पारी की बदौलत ही भारत शर्मनाक स्कोर पर सिमटने से बच गया। 127 रन पर ऋषभ पंत के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरने के बाद शार्दुल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के को रिमांड पर लेना शुरू किया और जमकर चौके-छक्के लगाए।
खेल / शौर्यपथ /नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में लगाए गए शतक के बाद से मानो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सेंचुरी लगाने ही भूल गए हैं। हर मुकबाले में जब विराट मैदान पर बल्ला थामकर क्रीज पर उतरते हैं तो फैन्स को बस यही उम्मीद रहती है कि इस दफा विराट शतक के सूखे को खत्म कर देंगे और हेलमेट उतारकर बल्ले को हवा में लहराएंगे। लगभग 2 साल हो चुके हैं, लेकिन फैन्स की यह तमन्ना अबतक भारतीय कप्तान पूरी नहीं कर सके हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने बताया है कि कोहली हर बार क्या गलती कर रहे हैं और किस वजह से वह अपना विकेट गंवा रहे हैं।
आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए लक्ष्मण ने कहा, 'नई गेंद जब ली गई थी तो मुझे लगा था कि भारत हेडिंग्ले की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करेगा खासतौर पर जिस तरह से पुजारा और विराट बैटिंग कर रहे थे। हालांकि, कोहली बॉडी से दूर जाती ऑफ स्टंप की गेंदों को खेलने की अपनी गलती बार-बार दोहरा रहे हैं। अगले टेस्ट में ज्यादा टाइम नहीं बचा है और यह इंटरनेशनल क्रिकेट का चैलेंज है।' लक्ष्मण की बात से संजय बांगड़ भी संतुष्ट नजर आए और उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से विराट कोहली ने धैर्य नहीं दिखाया है, जो उनके खिलाफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने दिखाया है। मुझे लगता है यही सबसे बड़ा अंतर रहा है।'
संजय बांगड़ ने कोहली की गलती को बताते हुए कहा, 'वह गेंद को कई बार डिफेंड करने के चक्कर में आउट नहीं हए हैं। वह गेंद की तरफ जाने की वजह से अपना विकेट गवां रहे हैं। अगर आप उनके 2014 के आउट होने के तरीकों को देखेंगे तो वह डाइव करने में चक्कर में इतनी बार आउट नहीं हुए जितना वह डिफेंड करते वक्त हुए। मुझे लगता है कि वह छठे और सातवें स्टंप पर जाकर गेंद को खेलने की कोशिश कर रहे हैं जिसकी कोई जरूरत नहीं है। उनको अपनी पोजीशन चेक करने की जरूरत है जब गेंद रिलीज हो जाए।'
खेल / शौर्यपथ /इंग्लैंड ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद लीड्स टेस्ट में शानदार वापसी। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में भारत को एक पारी और 76 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने मेजबान इंग्लैंड टीम को चेतावनी दी है। हेडिंग्ले में जीतने के बाद जो रूट और उनकी टीम मेहमान टीम को हल्के में ना लें।
नासिर हुसैन ने भारत के सीरीज में अब तक दिखाए गए इरादे की सराहना की। उन्होंने इंग्लैंड की टीम को याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एडिलेड की हार के बाद भारत ने कैसे वापसी की। उन्होंने द टेलीग्राफ में लिखे गए अपने कॉलम में कहा,' हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने दोनों कॉर्नर से गेंद को स्विंग कराया। भारत के तेज गेंदबाज कुशल हैं। उन्होंने गेंद को बिल्कुल भी स्विंग नहीं करवाया। लेकिन आखिरी चीज जो इंग्लैंड को अब करनी चाहिए वह यह है कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है और साउथ लंदन में गुरुवार से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट और ओल्ड ट्रैफर्ड में फाइनल मैच से पहले भारत को कमतर नहीं आकंना चाहिए। क्योंकि उनके हमले के लिए ये मैदान बेहतर हैं, जो उन्हें सूट करते हैं।"
उन्होंने कहा कि याद रखें कि छले साल के अंत में एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया 36 रन पर आउट हो गई थी। लेकिन उन्होंने कोहली के भारत लौटने के बाद शानदार वापसी करते हुए सीरीज जीती। टीम इंडिया में वापसी करने की ताकत है, भले ही कप्तान विराट कोहली अच्छी फॉर्म में ना हों। उन्होंने कहा कि भारत के पास संघर्ष करने की ताकत है। भले ही कोहली 2014 के वर्जन दिख रहे हैं। इंग्लिश परिस्थितियों में कोहली ने
इंग्लैंड का अटैक का शानदार सामना किया था।
खेल / शौर्यपथ / न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स को दिल का आपरेशन करने के बाद उनके पैरों में लकवा मार गया है। केर्न्स का सिडनी के एक अस्पताल में हार्ट सर्जरी किया गया। इससे पहले, वह कई दिनों तक आईसीयू (लाइफ स्पोर्ट) पर थे और पिछले सप्ताह ही उनहें आईसीयू से बाहर लाया गया था। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि हार्ट सर्जरी के बाद उनके पैरों में लकवा मार गया है और इसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
51 साल केर्न्स के वकील आरोन लॉयड ने शुक्रवार को स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, ' केर्न्स की जिंदगी बचाने के लिए उनके दिल का आपरेशन किया गया। लेकिन आपरेशन वह स्पाइनल स्ट्रोक यानि के लकवा का शिकार हो गए हैं। इससे उनके पैरों में लकवा मार गया है। अब वह ऑस्ट्रेलिया में रीढ की हड्डी के स्पेशलिस्ट अस्पताल में इलाज कराएंगे। वह इससे उबरने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में रिहैबलिटेशन के लिए से गुजरेंगे।'
बेस्ट ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले केर्न्स और उनका परिवार एक साथ समय बिताने के लिए कैनबरा पावस लौट आए थे और धीरे धीरे उनके हेल्थ में सुधार हो रहा था। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से खबरों में कहा गया है कि क्रिस और उनका परिवार इस कठिन समय से दौर से गुजर रहा है और हम उनकी निजता का सम्मान करते हैं। क्रिस पत्नी और बच्चों के साथ बीते पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 1989 से 2006 तक 62 टेस्ट और 215 वनडे मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने दो टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं। क्रिस केर्न्स का जन्म 13 जून 1970 को हुआ था। उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से अपना पहला टेस्ट मैच 1989 में जबकि पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 1991 में खेला था। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच फरवरी 2006 में खेला था।
खेल / शौर्यपथ / भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल के समय में अपने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नीचे पांचवें नंबर पर खिसककर चुकाना पड़ा है। साथ ही कोहली के बल्ले से काफी समय से कोई शतक भी नहीं निकला है। कप्तान कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक करीब दो साल पहले बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में निकला था। उस शतक के बाद से उन्होंने अब तक 17 पारियां खेली हैं, लेकिन शतक उनसे अभी भी रूठा हुआ है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नीचे खिसकने और लंबे समय से शतक नहीं लगाने को लेकर अब कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
राजकुमार ने इंडिया न्यूज से बातचीत में कहा है कि 32 साल के कोहली को उत्साहित करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह पहले से ही काफी उत्साहित हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वह एक पायदान नीचे पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट शानदार प्रदर्शन करते हुए कोहली से आगे निकलकर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली के कोच का कहना है कि यह उनके लिए हैरानी की बात है। हालांकि उन्होंने साथ यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोहली के बल्ले से जल्द ही एक बड़ा शतक आने वाला है।
राजकुमार ने कहा, ' मेरे लिए यह हैरान करने वाली बात है कि विराट कोहली नंबर पांच पर खिसक गए हैं। मैं उम्मीद कर रहा था कि जो रूट शायद उनसे आगे निकल गए होंगे। निश्चित तौर पर उनसे बात करूंगा। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें उत्साहित करने की जरूरत है क्योंकि वह पहले से ही काफी उत्साहित हैं। जब मैंने पिछले मैच के बाद भी उनसे बात की थी, तो वह काफी उत्साहित थे। साथ ही वह बहुत खुश भी थे कि वे मैच जीत गए हैं। वह अपने रनों के बारे में ज्यादा चिंतित नहीं थे। जब उनका ऐसा रवैया है तो इसका मतलब जल्द ही एक बड़ा शतक आने वाला ही है।'
कोहली के कोच ने आगे कहा कि भारतीय कप्तान के लिए जो रूट का पीछा करना थोड़ा चैलेंज है। भारत के साथ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रूट अब तक के टॉप बल्लेबाज हैं और उनके बल्ले में सीरीज में अब तक 386 रन निकल चुके हैं। कोच ने कहा, ' उन्होंने (रूट) शानदार बल्लेबाजी की है। मैंने हमेशा कहा है कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी है क्योंकि उनके पास किसी भी मामले में बहुत अच्छा स्वभाव और तकनीक है। जब वह अपने घरेलू मैदान पर और खासकर भारत के खिलाफ खेलते हैं तो मुझे लगता है कि वह बेहद प्रेरित है।'
रायपुर / शौर्यपथ / खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय रायपुर द्वारा रायपुर में विभिन्न खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के चयन ट्रायल किया जाना है। इसके लिए गैर आवासीय हॉकी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय तीरंदाजी अकादमी (नवीनीकरण) बालक-बालिका, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी बालक-बालिका और गैर आवासीय फुटबॉल अकादमी बालिका में खिलाड़ियों का चयन हेतु 24 और 25 अगस्त 2021 दो दिवसीय चयन परीक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस चयन परीक्षण में रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक और बालिका जिनकी उम्र 01 अप्रैल 2021 को 13 से 17 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है, वे इस चयन प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
ऐसे खिलाड़ी जो उक्त आयु सीमा में हो एवं गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश के इच्छुक हो अपना पंजीयन जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण, खेल भवन, रायपुर में सम्पर्क कर सकते हैं, इस चयन परीक्षण में खिलाड़ियों की खेल के प्रति रूचि, अनुशासन, समयबद्धता, खेल कौशल, उनकी शारीरिक दक्ष्ता आदि के संबंध में विभाग के एनआईएस प्रशिक्षकों द्वारा आंकलन किया जाएगा तथा उम्दा प्रदर्शन करे वाले खिलाड़ियों को चिन्हित कर चयनित किया जाएगा। ऐसे खिलाड़ी जो गैर छात्रावासी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु अंतिम रूप से चुन लिए जाएंगे उन्हें अकादमी में प्रवेश के पश्चात बीमा, चिकित्सा व्यय, खेल सामग्री एवं उपकरणों का प्रदाय, प्रतियोगिता के दौरान यात्रा व्यय, स्वल्पाहार भत्ता, एक रूप परिधान, विशिष्ठ प्रशिक्षण, एडवांश कोचिंग, खेल वृत्ति की सुविधाएं दी जाएगी गैर छात्रावासी खेल अकादमी में खेल के अनुसार संख्या निर्धारित की गई है। इसमें हॉकी-35 बालक/बालिका, तीरंदाजी-15 बालक/बालिका, एथलेटिक्स-50 बालक/बालिका, फुटबॉल-50 बालिका का चयन किया जाएगा।
गैर छात्रावासी खेल अकादमी हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स का चयन परीक्षण 24 से 25 अगस्त 2021 तक दो दिवसीय चयन परीक्षण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में हॉकी एवं तीरंदाजी तथा स्वामी विवेकानंद कोटा स्टेडियम रायपुर में फुटबाल एवं एथलेटिक्स खेल का प्रातः 8 बजे से चयन हेतु परीक्षण किया जाएगा।
खेल /शौर्यपथ / भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जाना है। भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज में अभी 1-0 से आगे चल रही है। मेजबान इंग्लैंड ने तीसरे के लिए अपनी टीम की घोषणा भी कर दी है, जिसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज डेविड मलान को भी शामिल किया गया है। मलान के अलावा साकिब महमूद को भी टीम में जगह दी गई है जबकि डॉम सिब्ले और जैक क्राउली को बाहर किया गया है। लीड्स टेस्ट के लिए चुनी गई इंग्लैंड की चयन को लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी राय रखी है। चोपड़ा ने निशाना साधते हुए कहा है कि इंग्लैंड की मौजूदा टीम में बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में क्वालिटी का अभाव है।
चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इंग्लैंड टीम की समीक्षा करते हुए कि कप्तान जो रूट के अलावा बाकी बल्लेबाज केवल टीम में जगह भर रहे हैं। उन्होंने कहा, ' वैसे तो कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इंग्लैंड की टीम का जोर संख्या पर है न कि क्वॉलिटी पर। सिर्फ एक ही बल्लेबाज में वह क्वॉलिटी है और वह है जो रूट। टेस्ट मैच की बात करें तो बाकी बल्लेबाज सिर्फ नंबर्स पूरे कर रहे हैं। खास तौर पर ऐसे समय में जहां भारत के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण है।'
क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने आगे कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह लड़खड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ' यह सच है। आप इसे पसंद करें या न करें। बल्लेबाजी विभाग में इंग्लैंड की टीम ने घुटने टेक दिए हैं।' भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी के आक्रमण अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के 40 में से 39 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने चटकाए हैं जबकि बचा हुआ एक विकेट रन-आउट के रूप में गिरा है।
तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतर सकता है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तीसरे टेस्ट के लिए महमूद को इंग्लैंड टीम में शामिल करने पर भी अपनी बात रखी। चोपड़ा ने कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि लीड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड तेज गेंदबाजी आक्रमण से साथ उतर सकता है। उन्होंने कहा, 'डॉम सिब्ले और जैक क्राउली को बाहर कर दिया गया है। डेविड मलान और साकिब महमूद को टीम में वापस बुलाया गया है। साकिब ने पाकिस्तान के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। वह दूसरे मैच के लिए टीम का हिस्सा थे, उन्हें तब रिलीज कर दिया गया था लेकिन क्योंकि अब उन्हें मार्क वुड के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम में बुलाया गया है।'
खेल / शौर्यपथ / इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच दुबई, शारजाह और अबुधाबी में खेले जाने हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें पहले ही यूएई पहुंच चुकी हैं, जबकि बाकी फ्रेंचाइजी टीमें भी जल्द वहां पहुंच जाएंगी। आईपीएल 2021 के पहले फेज में हिस्सा लेने वाले कौन-कौन से क्रिकेटर दूसरे फेज में नहीं खेल पाएंगे, इसकी अभी तक पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे चार क्रिकेटरों का नाम बताया है, जिनका आईपीएल 2021 कॉन्ट्रैक्ट है, लेकिन उनका दूसरे फेज में खेलना मुश्किल लग रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक तेज गेंदबाज पैट कमिंस, केन रिचर्ड्सन, जाय रिचर्ड्सन और रिले मेरेडिथ वे खिलाड़ी हैं, जो शायद ही आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में हिस्सा लें। ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कमिंस केकेआर की ओर से खेलते हैं, मेरेडिथ और जाय रिचर्ड्सन पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, जबकि केन रिचर्ड्सन का कॉन्ट्रैक्ट आरसीबी के साथ है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड का आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में खेलना लगभग तय है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 अगस्त को टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। आईपीएल 2021 खत्म होते ही यूएई और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया स्क्वायड- एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप-कप्तान), जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्ड्सन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टॉयनिस, मिशेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा। ट्रैवलिंग रिजर्व- डैन क्रिस्टियन, नाथन एलिस, डैनियल सैम्स।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
