
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है. इस छापेमारी को लेकर जहां सपा ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है.
लखनऊ /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग के छापों के बाद समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. बता दें कि कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर शुक्रवार आज आयकर विभाग ने छापेमारी की है. इस छापेमारी को लेकर जहां सपा ने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध आज पूरे प्रदेश में फैल गई है. आज जब इत्र वाले मित्र के काले धन पर रेड पर रही है, तो इनके पेट में उबाल हो रहा है.
बता दें कि कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन (Piyush Jain) के घर आयकर विभाग ने छापा मारा था. छापेमारी (Tax Raids) में करीब 200 करोड़ की राशि बरामद हुई थी. साथ ही कई किलो सोना की जब्ती हुई थी. टैक्स चोरी के आरोप में पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद से इत्र कारोबारी पीयूष जैन से संबंध को लेकर बीजेपी और सपा के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं.
पीयूष जैन से संबंध को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा था कि गलत पहचान की वजह से बीजेपी ने अपने ही व्यवसाई के यहां छापा मरवा दिया है. उन्होंने कहा था कि समाजवादी इत्र सपा एमएलसी पुष्पराज जैन द्वारा लांच गया था न कि पीयूष जैन ने लांच किया था. वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया था कि पीयूष जैन ने हाल ही में "समाजवादी परफ्यूम" लॉन्च किया था.
अभी ये मामला थमा भी नहीं था कि आयकर विभाग की टीम ने सपा नेता पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापा मारा है. समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को निशाना बनाते हुए ट्वीट किया है, 'पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी IT ने सपा MLA पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आख़िर छापे मार ही दिए हैं. डरी BJP द्वारा केंद्रीयएजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है. जनता सब देख रही है वोट से देगी जवाब.' पुष्पराज जैन कन्नौज के बड़े कारोबारी हैं. इत्र, पेट्रोल पंप, कोल्ड स्टोरेज का कारोबार करते हैं. समाजवादी पार्टी के पुष्पराज जैन MLC हैं. उन्होंने 9 नवंबर 2021 को 'समाजवादी इत्र' लॉन्च किया था.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
