Google Analytics —— Meta Pixel
April 06, 2026
Hindi Hindi

लंबे समय से बहुप्रतिक्षित थाना पुंगारपाल का हुआ शुभारंभ

  • rounak group

एस.पी. सिद्वार्थ तिवारी के प्राथमिकता में था धूर नक्सल क्षेत्र में थाने की शुरूआत
विधायक चंदन कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम के आतिथ्य में हुआ उदृघाटन
घोर नक्सल क्षेत्र कुदूर के समीप थाने के शुभारंभ से ग्रामिणो में दिखा उत्साह
उदृघाटन कार्यक्रम में बडी सख्या में उपस्थित हुए आस पास के ग्रामिण


 दीपक वैष्णव की रिपोर्ट       
   कोंडागांव / शौर्यपथ / वर्ष 2012 में कोण्डागांव नवीन जिला बनने के बाद से ही मर्दापाल क्षेत्र जिले का सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है, मर्दापाल थाना के अंतर्गत पुंगारपाल जो मर्दापाल थाना से 13 किलोमीटर दूर होने के साथ साथ भौगोलिक दृष्टि से भी जटील जगह पर स्थित है, जिसके नजदीक जिले को विभाजन करने वाली नदी है, जो बस्तर, नारायणपुर एवं दंतेवाड़ा जिले की सीमा का निर्धारण करती है, जिससे नक्सल मुवमेंट की आशंका के चलते गांव वालो में दहशत का माहौल रहता था जो लगातार गांव वाले पुंगारपाल में पुलिस थाने की मांग कर रहे थे।   

            कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी भापुसे. 2019 में जब से जिले में आये पुंगारपाल थाना के संबंध में लगातार प्रयासरत रहे, जिसमें चरण बद्व तरिके से आर्मड फोर्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर पहले कैंप लगाया गया। जिसमें एसपी द्वारा स्वयं पुंगारपाल में कैंप के शुरूआत में पुंगारपाल में ही रहकर सुरक्षात्मक ढांचा तैयार कराया गया था जिस वजह से ही आज समय पर 2022 के शुरूआत में थाने का शुभारंभ किया गया।

           वर्ष 2022 के पहले दिन 01 जनवरी को आज कोण्डागांव जिले के धूर नक्सल क्षेत्र पुंगारपाल में नवीन पुलिस थाने की शुरूआत की गई, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवचंद मातलाम की गरिमामयी उपस्थिति एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्वार्थ तिवारी भापुसे. के नेतृत्व में अन्य पुलिस अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शोभराज अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक श्री केपी मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश कुमार भार्गव, निरीक्षक रमन उसेंडी, निरीक्षक भपेंद्र साहू, पुलिस एवं आर्मड फोर्स के जवान व आस पास के ग्रामिण बडी सख्या में उपस्थित रहे। नवीन थाना की शुरूआत होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामिण अत्यंत उत्साहित व प्रसन्न दिखे। उद्घाटन के दौरान आसपास से आए हुए ग्रामीणों को मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कंबल वितरण किया गया एवं कार्यक्रम पश्चात सभी ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

           नवीन थाना पुंगारपाल कोण्डागांव जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर एवं थाने मर्दापाल से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुंगारपाल थाना क्षेत्रांतर्गत में कुल 12 ग्रामो को शामिल किया गया है। पुंगारपाल थाना गठन के बाद जिले मे कुल थानो की संख्या 13 व 1 चौकी हो गया है। थाना गठन के पूर्व ही 31.12.21 को ही थाने में आवश्यकता अनुसार अधिकारी एवं जवानो की पोस्टिंग भी की गई है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 01 January 2022 19:00

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)