
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दीपक वैशनव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / समर्थन मूल्य पर हो रही धान खरीदी को लेकर जहाँ किसानों में उत्साह में है वही खरीदी केंद्रो से लगातार गड़बढ़ी की खबरे भी सामने आ रही है । आप को बतादे की जहाँ धान उपार्जन केंद्र में धान की नमी मापी जा रही है । वही कोंडागांव के ब्लॉक फरसगांव के ग्रामपंचायत लंजोड़ा के खरीदी केंद्र में किसानों से निर्धारित वजन से अधिक धान का तौल किये जाने का मामला सामने आया है । किसानों से एक से डेढ़ किलों ज्यादा धान की खरीदी की जा रही है वहीं केंद्र प्रभारी ने सूखती व किसान खुद से ज्यादा देने की बात कह कर कुछ ज्यादा वजन करने की बात कही ।
यह कोई एक केंद्र का मामला नहीं है , ऐसा ही लगभग सभी खरीदी केंद्रो में देखने को मिल रहा है । जिससे सीधे तौर पर अधिक धान लेकर किसानों के साथ खरीदी केंद्र से ही धोखा हो रहा है । संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच करनी चाहिए , जिससे किसानों की मेहनत की कमाई का पूरा पैसा किसानों के खाते में जमा हो सके ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
