August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    साधु संतों पर अभद्र बयानबाजी के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज ने सौंपा ज्ञापन

    • rounak group

    बेमेतरा / शौर्यपथ /

    सर्व हिन्दू समाज के द्वारा पाटेश्वर धाम में जबरन जीव हत्या एवं साधु संतों के विरुद्ध अनर्गल बयान बाजी किये जाने के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम से कलेक्ट बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए विशेश्वर पटेल पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ने कहा छत्तीसगढ़ में सनातन हिंदू धर्म की रक्षा के लिए पाटेश्वर धाम के स्वामी राम बालक दास जी के द्वारा संचालित मंदिर में जबरन प्रवेश कर जीव हत्या किया जाना घोर आपत्तिजनक है। हिंदू समाज बलि प्रथा को खत्म करने का कार्य कर रही है। वही सोहन पोटाई और अमित बघेल के द्वारा बली कर मंदिर में चढ़ाए जाने की घोर निंदा करता हूं छत्तीसगढ़ क्रांति सेना आदिवासी भाइयों को बरगलाने का प्रयास कर रही है जो कभी सफल नहीं होगा हिंदू समाज ऐसा कृत्य कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
    धरने को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन तिवारी ने कहा सनातन धर्म और छत्तीसगढ़ की जनता सभी समाजों का आदर करती है किंतु कुछ विघ्न संतोषी लोगों के द्वारा आपसी भाईचारा को तोडऩे के लिए ऐसा कृत्य किया जा रहा है जो घोर निंदनीय है। जैन मुनि और साधु-संतों का अपमान छत्तीसगढ़ की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आज हम धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रतीकात्मक विरोध कर रहे हैं अगर शासन-प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करेगा तो हिंदू जनमानस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
    सभा को हरिकिशन कुर्रे ,डॉ खोमराम साहू जिला अध्यक्ष गायत्री परिवार ,पुरुषोत्तम अग्रवाल ,अनिल सिंघानिया ,मृत्युंजय शुक्ला ,राजा पांडे ,दुर्गा प्रसाद टिकरिया सिलघट ,लालाराम साहू ,लेख मणि पांडे ने भी संबोधित किया। जिसके पश्चात रैली की शक्ल में जिलाधीश कार्यालय बेमेतरा में राज्यपाल महोदय के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। रैली में सैकड़ों की संख्या में सर्व हिंदू समाज के अनुयायी उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रुप से आदित्य सिंह, विजय सिन्हा ,राकेश मोहन शर्मा ,विकास तंबोली ,रूपेंद्र तिवारी ,कुश कुमार कश्यप ,ताराचंद माहेश्वरी ,नारद साहू ,मिला राम विश्वकर्मा ,राधे श्याम ठाकुर ,खिलावन सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू जनमानस उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision