August 22, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मानवता : जीवनदीप समिति के सदस्य राजेश माखीजानी के ततपरता से बच गई घायल युवक की जान

    • doing of business

    शौर्यपथ संवाददाता दुह्हरण सिंह ठाकुर
       
       कवर्धा /जब जिंदगी साथ देती है तब मौत छुकर निकल जाती है, कुछ कर नही पाती। यही हुआ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिलान्तर्गत ग्राम बजाक के रहने वाले भूपेंद्र साहू के साथ। भूपेंद्र साहू गत 28 जून को बजाक से अपने ससुराल रमतला की सफर पर बाइक से निकला। पोलमी के पास किसी भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह खाई में जा गिरा। लोगों की भीड़ तो थी पर मदद करने वाला कोई नही। इस बीच रात तकरीबन 11 बजे अमरकंटक से दर्शन करके लौट रहे कवर्धा निवासी जिला अस्पताल जीवन दीप समिति के सदस्य राजेश माखीजानी की नजर भीड़ पर पड़ी। उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और माजरा समझ आते ही 108 को डायल करके घटना की सूचना दी। फिर घायल को सहारा देकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पंडरिया रवाना किया। उन्होंने उक्त घटना की सूचना तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी को दी। डॉ मुखर्जी ने तत्काल फोन कर पंडरिया टीम को अलर्ट किया। वहां आवश्यक प्राथमिक उपचार पश्चात घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इधर जिला अस्पताल में सीएमएचओ डॉ मुखर्जी और सिविल सर्जन डॉ प्रभाकर मौजूद रहे। मरीज के हड्डी सम्बधी 6 छोटे- बड़े ऑपरेशन किये गए और पूरे जबड़े का दांत के डॉक्टरों की टीम द्वारा एक ऑपरेशन अलग से किया गया। रक्त अधिक बह जाने के कारण मरीज के लिए तत्काल रक्त की व्यवस्था कराई गई और सफल ऑपरेशन के बाद फिलहाल भूपेंद्र को जिला अस्पताल में ही देखरेख में रखा गया है।
     दोनों हाथ, दोनों पैर, जांघ और घुटने की हड्डी टूट चुकी थी
       जिला अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आदित्य चंदेल ने बताया ने जब भूपेंद्र साहू को जिला अस्पताल लाया गया तब वह काफी गम्भीर स्थिति में था। उसके शरीर में अनेक जगह गहरे चोट के निशान थे। उसके एक्सरे रिपोर्ट में दोनों जांघों की हड्डी टूटी हुई मिली, इसके अलावा घुटने की कटोरी, दोनों हाथ और घुटने के नीचे पैरों की हड्डी टूटी हुई थी। डॉ चंदेल ने बताया कि डॉ आदेश कुमार बागड़े द्वारा एनेस्थीसिया के लिए सहयोग किया गया जिसके बाद स्टेप बाई स्टेप तीन चरणों में घायल का ऑपरेशन कर हड्डी जोड़े गए।
     दो जगह से टूटा था जबड़ा, ऑपरेशन करके डॉक्टर्स की टीम ने किया ठीक
       भूपेंद्र साहू के नीचे का जबड़ा दो जगह से टूट चुका था। इसको जिला अस्पताल में ही ऑपरेट करने के लिए सीएमएचओ डॉ मुखर्जी द्वारा बाहर से मैक्जिलो फेशियल सर्जन बुलवाकर ऑपरेशन की व्यवस्था करवाई गई। उक्त टीम में मैक्जिलो फेशियल सर्जन डॉ अविनाश राठौर, कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवारत डेंटल सर्जन डॉ स्वप्निल साधु, जिला अस्पताल कवर्धा में पदस्थ डेंटल सर्जन डॉ अरुण चौरसिया और डॉ शिशिर दुबे शामिल रहे। डॉ चौरसिया ने बताया कि मरीज के नीचे का जबड़ा दो जगह से टूटा हुआ था और स्थिति संवेदनशील थी। इसको प्लेट लगाकर ऑपरेट किया गया। वर्तमान में स्थिति सामान्य हो चुकी है।
     उत्तरोत्तर बढ़ रही स्वास्थ्य सेवाएं केवल जून माह में ही हड्डी सम्बन्धी 30 ऑपरेशन,
         मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में कबीरधाम की स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सीएमएचओ डॉ मुखर्जी के अथक प्रयासों का फल रहा कि यहां जिला अस्पताल समेत अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा और पंडरिया में भी जटिल प्रसव प्रकरणों के लिए सीजेरियन की सेवा जारी है। बीते 4 जुलाई को पंडरिया के एम सी एच में पुन: एक जटिल प्रसव प्रकरण का सीजेरियन करवाया गया। इसी प्रकार जिला अस्पताल में बीते केवल जून माह में लगभग 30 हड्डी सम्बन्धी ऑपरेशन डॉ आदित्य चंदेल द्वारा किया गया है। डॉ हीना अहमद द्वारा यहां सीजेरियन प्रसव और गर्भवतियों का नि:शुल्क सोनोग्राफी की सेवाएं दी जा रही हैं।
    कलेक्टर ने टीम को दी शुभकामनाएं आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य जारी रखने की जताई उम्मीद
       जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा अति गम्भीर स्थिति से युवक को सुरक्षित बचाने व अन्य आवश्यक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सरलता से लोगों तक पहुचाने के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि आने वाले समय में भी टीम इसी तरह लगन से बेहतर सेवा जनता को मुहैया कराती रहेगी। पंडरिया में हुए सी सेक्शन के लिए भी कलेक्टर श्री महोबे ने सीएमएचओ डॉ मुखर्जी व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision