August 18, 2025
Hindi Hindi

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू निवास में पहुचकर छत्तीसगढ़ की पारम्परिक भोजन किया, साहू परिवार को शाल, साड़ी भी भेंट किया

  • Ad Content 1

   कवर्धा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम अभियान के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर लोहारा के साहू पारा के मोहन साहू के घर पहुचे।
मुख्यमंत्री के घर पहुंचने पर मोहन के परिवार वालों के चहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने साहू पारा स्थित किसान मोहन साहू के घर पहुँच कर अन्य अथिति जनों से साथ छत्तीसगढ़ की पारम्परिक भोजन किया।
मुख्यमंत्री को कांसे की थाली में पारंपरिक छत्तीसगढिय़ा भोजन दाल, चावल, लाल भाजी, गुमी भाजी,भजिया कढ़ी, उड़द का बड़ा,चीला, फरा, बड़ी, बिजौडी व्यंजन परोसा गया।
 मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। मुख्यमंत्री बघेल ने श्री मोहन साहू के परिवार वालों का हाल चाल पूछा और स्नेह के साथ परोसे गए स्वादिष्ट भोजन के लिए उनको धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने मोहन साहू  कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव,कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ छत्तीसगढ़ की पारम्परिक भोजन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने पूरे परिवार जनों को शरद पूर्णिमा की बधाई और शुभकामनाएं भी दी। बघेल ने कहा कि आज के दिन खीर का विशेष महत्व है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर पूरे देश मे आज के दिन सभी के घरों खीर बनाया जाता, और सुबह परिवार के लोग एक साथ खीर खाने की परंपरा और संस्कार है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)