
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
समस्याओं को दूर करने का दिलाया भरोसा: अधिकारियों को दिया निर्देश
आवासीय पट्टा व मूलभूत सुविधाओं को मिलेगा लाभ
कवर्धा / शौर्यपथ / कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व अपने कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यो व निभाये गये वादो को पूरा करने के बाद कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ उनके घर के द्वार तक पहंुच रहे है कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा प्रवास के दौरान वार्ड क्रं. 04 कॉलेज के पीछे, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे एवं होली क्रास स्कूल के पीछे निवासरत सौरा परिवारों के बीच पहुंचकर जन चौपाल लगाया। जन चौपाल में ही वहां के परिवारों से रूबरू होकर उनका हाल चाल जाना तथा उनके मांग व समस्याओ से रूबरू होकर जल्द ही मांग पूरा करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाया गया।
उन्होनें सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इनकी सभी मांगो को गंभीरता से सुने तथा समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करे। उन्होनें कहा कि हमारी सरकार जन हितैषी सरकार है और जमीनी स्तर पर काम करती है हम अपने कवर्धा प्रवास के दौरान सौरा बस्तियों में पहुंच रहे है तो इनकी उम्मीद हमसे है और इनकी विश्वास व उम्मीद को कायम रखना हमारा प्रथम कर्तव्य है। आज वार्ड में घुम-घुमकर उनकी परेशानी व मांग को समझा है। जल्द ही इनकी मांगो को पूरा कर लिया जाएगा।
सौरा बस्ती में निवासरत परिवारों के बीच पहुंचे मंत्री
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को कवर्धा नगर पालिका के पीजी महाविद्यालय के पीछे वार्ड क्रमांक 04, ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे वार्ड 17 और होली क्रास स्कूल के पीछे वार्ड 17 सौरा समाज के नागरिकों से भेंट मुलाकात करने व उनसे रूबरू होने सौरा बस्ती पहुंचे। समाज के नागरिकों से सीधा संवाद कर समस्याओं और मांगों को जाना। कैबिनेट मंत्री अकबर ने उनकी मांगों और समस्या को सुना और दूर करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने सौरा बस्ती का निरीक्षण किया।
मंत्री ने एक-एक करके लिया आवेदन
कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने सौरा बस्ती में ही सभी अधिकारियो- कर्मचारियों के साथ उपस्थित होकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। सौरा समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष सौरा बस्ती के लोगों ने आवासीय पट्टा की मांग प्रमुखता से की। मंत्री श्री अकबर ने अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द आवासीय पट्टा बनाने निर्देशित किया। वार्डवासियों ने राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। उन्होनें सभी का आवेदन लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र परिवारों का राशन कार्ड, आवासीय पट्टा, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड नियमानुसार बनाने निर्देशित किया।
सौरा समाज के लिए सामुदायिक भवन की स्वीकृति
समाज की मांग पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे वार्ड 17 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रूपए और होली क्रास स्कूल के पीछे वार्ड 17 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की। उन्होंने सौरा बस्तियों में आवश्यकतानुसार बोर खनन किये जाने अधिकारियेां को निर्देशित किया।
मंत्री को अपने बीच पाकर गदगद हुए सौरा समाज
वार्डवासियों ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि एक छोटे से वार्ड में निवास करने वाले परिवारों के बीच सौरा बस्ती में कैबिनेट मंत्री पहुंचे है। वार्डवासियों ने बस्ती में निवासरत परिवार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। वार्ड के नागरिकों ने अपनी-अपनी मांगो को उनके समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर वार्ड क्रमांक 04 और 17 सौरा बस्ती चौपाल लगाकर बारी-बारी से सभी परिवारों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए तथा उनके मांगो को पूर्ण किए जाने हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति भीखम कोसले, नरेन्द्र देवांगन, पार्षद अशोक सिंह, संजय लांझी, सुनील साहू, उत्तम गोप, एल्डरमेन कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, राजकुमार तिवारी, सुधीर केशरवानी, विकास केशरी पार्षदगण, एल्डरमेन सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.