August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवागढ़ में मनाया गया केसीसी ऋण वितरण त्यौहार

    केसीसी ऋण वितरण त्यौहार : बेमेतरा केसीसी ऋण वितरण त्यौहार : बेमेतरा
    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ /  सेवा सहकारी समिति मर्या.नवागढ़ में केसीसी ऋण वितरण त्यौहार का आयोजन सोसायटी के किसान कुटीर प्रांगण में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष अशोक कुमार साहू एवं शाखा प्रबधक एच्डी मैत्री ,समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।
       समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी किसानों को ऋण वितरण त्यौहार की बधाई ज्ञात हो कि अभी तक  खरीफ फसल सीजन 2023 में 2करोड़ रुपये नगद ऋण वितरण किया जा चुका है साथ ही अबतक समिति के कृषको को बिना ब्याज के 35 लाख रुपये के खाद बीज वितरण किया गया है ।अब तक जितने भी कृषक ने केसीसी के माध्यम से ऋण लिया है आप सभी किसानों के फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत बीमा किया जाएगा ।
      शाखा मैनेजर मैत्री ने किसानों को बताया कि आप सभी सेवा सहकारी समिति के माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ प्राप्त करें ,समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, खाद बीज वितरण ,फसल बीमा योजना ,वर्मी कम्पोस्ट ,राजीव गांधी न्याय योजना इत्यादि की जानकारी दिए।
      समिति प्रबधक दिलहरण सोनकर ने बताया कि आप सभी किसानों भविष्य की ओर अग्रसर होते हुए तरल नैनो यूरिया डीएपी का उपयोग करें क्योंकि भविष्य में शासन द्वारा सभी जगह तरल नैनो यूरिया डीएपी का भंडारण किया जाएगा । तरल नैनो फसल के बहुत ही उपयोगी एवं सुविधापूर्ण हैं ।
    साथ ही अगर आप कृषक अगर फसल बदल रहे हो तो समिति को अवगत करावे ताकि आप लोगो को सफल बीमा का लाभ दिलाया जा सके।
      समिति के नवीन कृषकों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया एवं केसीसी कार्ड बनाकर उन्हें वितरण किया गया ।उपरोक्त कार्यक्रम में समिति के कृषक सदस्य सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन समिति प्रबंधक दिलहरण सोनकर ने किया एवं आभार प्रदर्शन लिपिक सहायक मनोज पुरबिया ने किया ।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision