
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात के दौरान धमतरी विधान सभा पहुंचे और क्षेत्र की जनता के साथ उनके अनुभवों को साझा किया तथा सरकार की योजनाओं और मिल रहे लाभ के विषय में जानकारी ली . सूबे के मुखिया को अपने बीच पा कर शासन की योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में आम जनता ने बेबाक अपनी राय रखी .
भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से संवरी आर्थिक स्थिति
अर्जुन, ग्राम खिरकीटोला में रहते हैं। अर्जुन ने बताया कि उन्हें राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से 7 हज़ार रुपये मिला है। गोधन न्याय योजना का भी लाभ मिल रहा है, अब तक 12 हज़ार रुपए का गोबर भी बेचा हूँ। अर्जुन ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
भूमिहीन कृषि मजदूर अर्जुन
स्व-सहायता समूह में 10 सदस्य , सभी कर रहे हैं वर्मी खाद तैयार , दुगनी हुई आय
भटगांव की टेरिना साहू ने बताया कि उनके स्व-सहायता समूह में 10 सदस्य हैं, सभी वर्मी खाद तैयार कर रहे हैं। अब तक हमें 6 लाख रुपए की आय हुई है। जैविक दवाई तैयार कर 56 हज़ार रुपए और मुर्गी पालन से 75 हज़ार रुपए की आय हुई है।
टेरिना ने बताया कि समूह की सभी महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से गौठान में बाउंड्री बनाने और बकरी पालन के लिए बकरी प्रदान करने की मांग की।
टेरिना साहू - भटगांव
नियमित मिल रहा है राशन, बस गांव में पानी की समस्या है...
भटगाव की चमेली साहू ने बताया कि राशन कार्ड तो बना है और नियमित राशन मिल रहा है बस गांव में पानी की समस्या है। गंगरेल से पानी मिल जाता तो बहुत सुविधा होती। मुख्यमंत्री ने पीएचई के अधिकारियों से इस बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि 228 करोड़ रुपए की जल आपूर्ति योजना प्रस्तावित है। ग्रामीणों को शीघ्र ही लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस पर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये।
चमेली साहू - भटगाव
गोधन न्याय योजना : डेढ़ लाख रुपए की गोबर बिक्री की -भटगाँव निवासी डोरेलाल
भटगाँव निवासी डोरेलाल ने बताया कि मैंने डेढ़ लाख रुपए की गोबर बिक्री की है। बर्दी से लेकर गली तक गोबर इक्कठा करके बेचता हूँ। इसकी कमाई से बैट्री वाली स्कूटी लिया हूं। MA किया हूँ, ITI किया है पर नौकरी नहीं मिली।भटगाँव निवासी डोरेलाल
सप्ताह में 2 दिन मोबाइल मेडिकल यूनिट घर के पास आती है ...
मुख्यमंत्री से बात करते हुए नीलकंठ ध्रुव ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन बुधवार और रविवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट घर के पास आती है, विशेषज्ञ डॉक्टर जांच कर दवाई देते हैं। अच्छा इलाज मिल रहा है।
५ हज़ार रुपए का कर्ज माफ़ हुआ...
बेलतरा के निवासी श्यामसुन्दर सिन्हा ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि उनका ५५ हज़ार रुपए का कर्ज माफ़ हुआ। कृषि योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
