Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

धमतरी विधान सभा में मुख्यमंत्री बघेल ने की कई घोषणाये ...

  • rounak group

   धमतरी / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से रूबरू हो रहे वही उनकी समस्याओ का त्वरित निदान भी किया जा रहा है . प्रदेश सरकार की योजनाओं का फीड बेक लेते हुए क्षेत्र की जनता के की जरूरतों को ध्यान रखते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई गोश्नाये भी मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है जिसके अमल के लिए सम्बंधित अधिकारियों को भी  निर्देशितकिया जा रहा है . 17 मई को धमतरी विधान सभा में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणाये ...

भटगांव : भेंट मुलाकात

  •     आमदी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जायेगा।
  •     ग्राम पंचायत भटगांव के औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री मनराखन देवांगन के नाम पर किया जायेगा।
  •     ग्राम तुमराबहार व देवपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा।
  •     ग्राम मोंगरागहन में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।
  •     ग्राम पंचायत भटगांव के मौली माता मंदिर का जीर्णाेद्धार व विभिन्न निर्माण कार्य कराया जायेगा, सड़क निर्माण कार्य भी कराया जाएगा।
  •     ग्राम देवपुर के हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।
  •     विधानसभा क्षेत्र के आत्मानंद स्कूलों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत कार्य कराया जायेगा।
  •     भटगांव गौठान में प्राकृतिक पेंट इकाई स्थापना के लिये मशीनरी व उपकरण क्रय किये जायेंगे।
  •     महानदी मुख्य नहर के आरडी 390 से 1000 मीटर तक एवं आरडी 1000 मीटर से 15000 मीटर तक लाइनिंग एवं मरम्मत कार्य की प्रशासकीय  स्वीकृति दी जायेगी।
  •     भोयना जलाशय के बांध एवं नहरों का जीर्णाेद्धार कार्य, सी.सी. लाइनिंग एवं पक्के संरचनाओं का निर्माण कार्य कराया जायेगा।
  •     मोंगरागहन व्यपवर्तन के बियर, गेट एवं नहरों का मरम्मत कार्य कराया जायेगा।
  •     अम्बेडकर चौक से गंगरेल तक सड़क का होगा निर्माण।
  •     गोकुलपुर वार्ड से बिलाई माता मंदिर होते हुए नहर नाका चौक तक सड़क निर्माण।
  •     नहर नाका चौक से सिहावा चौक तक सड़क निर्माण।
  •     रत्नाबांधा चौक सिग्नल से ग्राम मुजगहन तक सड़क निर्माण।
  •     धमतरी शहर में मिनी स्टेडियम बनेगा।
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)