Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली,पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन : सीएम बघेल

स्व. राजिव गाँधी की पुण्यतिथि पर सीएम बघेल ने किया नमन स्व. राजिव गाँधी की पुण्यतिथि पर सीएम बघेल ने किया नमन
  • rounak group

    रायपुर / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजिव गाँधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नमन किया . मुख्यमंत्री ने उनके कार्यो को याद करते हुए अपने सन्देश में कहा कि देश में आधुनिकता के प्रतीक पुरुष, उन्नति और नवनिर्माण के पर्याय, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर हम सब कोटि-कोटि नमन करते हैं।
  राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभाली। उनकी नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।
  राजीव जी ने ही पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।
   राजीव जी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। उनके सम्मान में और उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी पुण्यतिथि 21 मई को पूरा देश आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाता है। आतंकवाद, नक्सलवाद, भ्रष्टाचार की जड़ें समाप्त कर देश और प्रदेश में प्रगति के लिए सबका संकल्प और कार्य ही राजीव जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)