Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री बघेल को रीपा में अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के विषय में दी जानकारी ...

  • rounak group

   कोरबा / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के प्रदेश व्यापी दौरे में आज कोरबा के रामपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने ग्राम चिर्रा में संचालित रूलर इंडस्ट्रियल पार्क का भी अवलोकन किया ग्राम चिर्रा रीपा में संचालित हो रही गतिविधियों के बारे में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि यहां 15 गतिविधि से 64 लोग जुड़े हैं, जिनमें 46 महिलाएं हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोनपत्तल, चप्पल, ईंट निर्माण, गोबर पेंट, पुट्टी, चैन लिंक फेंसिंग बनाने का काम चल रहा। ललिता ने बताया कि आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है।
2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा
   दिव्यांग ललिता राठिया ने सीएम बघेल को बताया कि 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला है। वही अभी तक विभिन्न सामग्रियों की 6 लाख से ऊपर की बिक्री हो चुकी है  तथा 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है, औसतन 4 से 5 हजार की आमदनी हुई। अभी ऑर्डर जारी है। उसने बताया कि 200 जोड़ी चप्पल का ऑर्डर आदिवासी विकास विभाग से मिला है .
  जय संतोषी माँ स्व-सहायता, समूह दोना पत्तल निर्माण का कार्य करता है।
   अध्यक्ष शीला बाई, भवानी स्व-सहायता समूह ने बताया कि हमारा समूह दोना-पत्तल बनाने का काम कर रहा है। सरई पत्ता, मोहलाइन और सिल्वर पेपर ,ग्रीन निर्माण करते हैं, अब तक इस कार्य से 46 हजार का फायदा हुआ। जय माँ भगवती स्व-सहायता समूह, चप्पल निर्माण करता है। समूह में 12 सदस्य हैं। अध्यक्ष श्रीमती अनुसुइया बाई ग्राम पतरापाली में रहती हैं, उन्होंने बताया कि लेडिस चप्पल 60 और बच्चों का 30 रुपए में बेचते हैं। जब से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़ी हूं। तब से हाथ को काम मिल गया है। 900 जोड़ी चप्पल बना लिए हैं, मेरे पति जोगी राम भी यही काम करते हैं।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)