
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
*भारत सरकार के विशेष सचिव ने की छत्तीसगढ़ के कार्यों की तारीफ*
*छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की अपेक्षा भूमि एवं जल संरक्षण में हो रहा बेहतर कार्य-श्री चन्द्र प्रकाश गोयल*
*केंद्रीय वन एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव एवं महानिदेशक हैं श्री चंद्र प्रकाश गोयल*
*मृदा एवं जल संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में की छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ*
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मृदा एवं जल संरक्षण के राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंतित लेकिन जंगल मे रहने वाले लोगों की भी चिंता जरूरी कोरोना के समय ऑक्सीजन का महत्व पता चला छत्तीसगढ़ ने देश के कई इलाकों में ऑक्सीजन पहुँचाई । आज छत्तीसगढ़ में 67 प्रकार के लघुवनोपज की खरीदी हो रही । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के साथ जंगल को भी पानी की जरूरत है जिसके लिए ग्राउंड वाटर लेवल पर्याप्त होना चाहिए । छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ में नरवा के एक करोड़ 19 लाख स्ट्रक्चर बनाए गए हैं । मैं जहां भी गया और सभी से सबसे अच्छी योजना के बारे पूछा तो एक ही जवाब मिला नरवा योजना हर जगह आदिवासियों ने नरवा योजना को सराहा । आज गांव के लोग और वन रक्षकों की दोस्ती हो गयी है । आज आदिवासी और वनांचल में रहने वाले वन विभाग को अपना दुश्मन नहीं मानते आज वन विभाग के अधिकारी जंगल जाते हैं तो लोगों को लगता है हमारे लिए कोई नई योजना आयी है । यह परिवर्तन आया है छत्तीसगढ़ में ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
