
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित हो रहा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह
रायपुर । शौर्यपथ । पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में शुरू हो गया है । दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल शामिल हुए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना तथा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है। छह दशकों से विश्वविद्यालय ने गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं । शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।बस्तर, सरगुजा के वनांचलों में जहां जरूरी हुआ वहां महाविद्यालय खोले गए ।
मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के मुख्य वक्ता प्रो. वाई.एस. राजन का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए कहा कि प्रॉफेसर राजन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) को अपने नवाचारों द्वारा नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया । हमारा सौभाग्य है कि भारतरत्न ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी के निकटतम सहयोगी रह चुके प्रसिद्ध अन्तरिक्ष वैज्ञानिक पद्म श्री प्रो. राजन आज के दीक्षांत समारोह में हमारे बीच हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है, जिसके जरिये हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सभा को संबोधित कर रहे हैं देखें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा...
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
