Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

छत्तीसगढ़ शासन में दफ्तरी काम हुआ जनता के लिए आसान ये सेवायें मिल रहीं घर बैठे Featured

छत्तीसगढ़ शासन में दफ्तरी काम हुआ जनता के लिए आसान ये सेवायें मिल रहीं घर बैठे  छत्तीसगढ़ शासन में दफ्तरी काम हुआ जनता के लिए आसान ये सेवायें मिल रहीं घर बैठे
  • rounak group

  रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने आम जनता की परेशानियों को समझाते हुए और दफ्तरों के अन्यास चक्कर लगानेसे बचाने हेतु मितान योजना की शुरुवात की जिसके तहत कई सरकारी कार्य घर बैठे आराम से हो रहे है . जिसके तहत मितान आपके घर पहुँच आवश्यक दस्तावेजो के आधार पर आपके कार्यो को आसान बना रहे है .
  मितान योजना के अंतर्गत प्राप्त सेवाओं में अब राशन कार्ड भी घर बैठे मिलेगा। अब तक जन्म प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र में सुधार, मूल निवासी प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण संबंधी दस्तावेज, भूमि की रिकार्ड की नकल, भूमि सूचना (भूमि उपयोग), आधार कार्ड पंजीकरण, (5 वर्ष तक के बच्चों का) आधार कार्ड में पता एवं मोबाइल नंबर में सुधार, पैन नम्बर प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र, पैन अपडेट एवं डुप्लीकेट इत्यादि सेवाएं घर बैठे मितान सेवा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस सेवा से लोगों को श्रम, समय और धन की बचत हो रही है साथ ही प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से भी निजात मिल रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में मितान योजना से नागरिक सुविधाओं का विस्तार हुआ है और मितान की सेवाओं से नागरिकों को घर बैठे ही शासकीय सुविधाएं मिल रही हैं ।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)