Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

cg breking : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि का किया अंतरण

बेरोजगारी भत्ता की राशि का मुख्यमंत्री बघेल ने हितग्राहियों को किया ऑनलाइन हस्तांतरित बेरोजगारी भत्ता की राशि का मुख्यमंत्री बघेल ने हितग्राहियों को किया ऑनलाइन हस्तांतरित
  • rounak group

रायपुर / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम बेरोजगारी भत्ता योजना की राशि को हितग्राहियों के खाते में अंतरित किया . बेरोजगारी भत्ता कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे युवा बेरोजगारी भत्ते के 1 लाख 5 हजार 395 हितग्राहियों को ऑनलाइन राशि भेजी गयी.आज 32 करोड़ 38 लाख की राशि अंतरित की गई वही योजना के तहत 1701 हितग्राहियों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया .छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हितग्राहियों को 33 संस्थाओं में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा . बेरोजगारी भत्ते की अब तक कुल 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपये की राशि अंतरित की गयी .
रोजगार की बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कार्यक्रम में मैंने कहा था रोक हटते ही अखबार नौकरियों के विज्ञापन से भरे होंगे, आज हमने अपना वादा निभाया है विभिन्न विभागों में लगातार वैकेंसी आ रही हैं .

  मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ मे रोजगार होगा.सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वैकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें । बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें-

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 31 May 2023 12:44

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)