August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलार समाज आज किसी क्षेत्र में कम नहीं : युवराज सिन्हा

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / कलार समाज जिला बेमेतरा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक रविवार को  जायसवाल धर्मशाला नवागढ़ में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल ने किया। विशेष अतिथि प्रांतीय महामंत्री रिखी राम सिन्हा,कोषाध्यक्ष बिसंभर सिन्हा,प्रांतीय महिला मंच अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा,प्रांतीय युवामंच महामंत्री व बेमेतरा जिला प्रभारी तेखन सिन्हा  
      प्रांतीय अध्यक्ष सिन्हा ने अपने उदबोधन में सामाजिक एकजुटता समाज मे रोटिबेटी से ऊपर उठकर समाज के प्रति निष्ठा व भाईचारे को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कलार समाज आज किसी क्षेत्र में कम नही है आर्थिक रूप से कलार समाज इतना सक्षम है कि हमे किसी से कुछ मांगने की आवश्यता नही होती।   उन्होंने कहा कि समाज ही समाज के काम आता है हम अगर हर दिन समाज के इष्टदेव की पूजा करके सामज हित मे रोज एक रुपया गुल्लक में डाले तो हमे किसी राजनैतिक पार्टियों से भीख मांगने की जरूरत नही पड़ेगी ।
      जिलाध्यक्ष विरेन्द्र जायसवाल ने जिले के सभी सामाजिक जनों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला युवामंच अध्यक्ष शिव झड़ी सिन्हा ने भी युवा कार्यकारिणी की घोषणा की। प्रदेश निर्वाचन अधिकारी सेवाराम सिन्हा ने सभी को शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सामाजिक प्रकरणों पर चर्चा की गई। जिले के पांच मंडल नवागढ़,बेरला,साजा,बेमेतरा व थान खम्हरिया के ग्राम प्रमुख युवा प्रमुख क्षेत्राधिकारी गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में जिले के 10वी व 12वी बोर्ड परीक्षाओं के छात्र-छात्राओं को भी सम्मान किया गया।
      इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष युवामंच देवलाल सिन्हा,पुसउ राम सिन्हा सुरेश सिहोरे,राजेश जायसवाल,मोहन सिन्हा,बिंदिया जायसवाल, कृष्ण कुमार सिन्हा,नरसिंह जायसवाल, तोरण लाल सिन्हा,अजय सिन्हा,ईश्वर सिन्हा,टीकाराम सिन्हा,अशोक सिन्हा, लोकनाथ सिन्हा,दिलीप जायसवाल,मीनाराम साजा,सोमप्रकाश सिन्हा,राजेश सिन्हा, अनुज सिन्हा,कुलेश्वर सिन्हा,केसरीनंदन सिन्हा,संजय सिन्हा,केशव सिन्हा,सहदेव सिन्हा,डामन लाल सिन्हा,रघुबीर पिंटू सिन्हा, गोलू सिन्हा,लता जायसवाल,राकेश जायसवाल,भुरूवा राम जायसवाल सहित समाजिकजन उपस्थित रहें।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision