August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बैकुण्ठपुर में सी.टी. स्कैन की सुविधा से जरूरतमंद हो रहे लाभान्वित

    • rounak group

    महंगे शुल्क से मिली छुटकारा, रियायती दर पर हो रही है जांच’
    भ्रामक खबरों से रहें सावधान, होगी कड़ी कार्यवाही’
    कोरिया/शौर्यपथ /विगत पौने पांच बरस में राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसरंचना के विकास पर जोर दिया है तो गांव व आदिवासी सुदूर अंचल में रहने वाले लोगों को रियायती व निशुल्क जांच, इलाज की सुविधा भी मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं। इसी कड़ी में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में सी.टी. स्कैन की सुविधा मिलने से स्थानीय व आसपास के मरीजों को काफी लाभ मिलने लगा है।
          स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा के लिए लगातार मांग की जा रही थी। जिला प्रशासन ने आम लोगों की जरूरत और भावनाओं के ध्यान रखते हुए तत्काल यह सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बता दें सीटी स्कैन मशीन के सूचारू एवं सफल संचालन के लिए पॉवर बैकअप अंतर्गत डीजी सेट (जैनरेटर) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साउथ ईस्टर्न कोल फिल्डस लिमिटेड (एस.ई.सी.एल.) के द्वारा सी. एस. आर. मद से जिला चिकित्सालय, बैकुण्ठपुर में सीटी स्कैन मशीन की अनुपलब्धता के कारण गंभीर बीमारियों के आकलन में कठिनाई की आवश्यकता के आधार पर 64 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन की स्थापना हेतु जून 2021 में 3 करोड़ 59 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई थी।एस.ई.सी.एल. बिलासपुर द्वारा जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में सी.एस.आर मद के तहत सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने हेतु नियम एवं शर्तों के अनुरूप क्रय समिति का गठन किया गया था। क्रय समिति के तकनीकी सदस्यों के अनुमोदन उपरांत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉपोरेशन लिमिटेड से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार क्रय नियम 2002 ( यथा संशोधित 2022 ) नियमों का पालन करते हुए जेम के माध्यम से उपकरण क्रय करने की प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।
          उक्त सीटी स्कैन के संचालन हेतु दो रेडियोग्राफर का प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज एवं डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में कराया गया है। सीटी स्कैन का रिर्पोटिंग रेडियोलॉजिस्ट के द्वारा टेली रेडियोलॉजी के माध्यम से कराया जा रहा है। स्थापित सीटी स्कैन मशीन के साथ तीन वर्ष का वॉरंटी के अतिरिक्त तीन साल का सी.एम.सी. की सुविधा भी है, जिससे मशीन में यदि कोई भी तकनीकी दिक्कत आने से तत्काल समय-सीमा में उपकरण सहित सुधार कार्य कराया जा सके। विदित हो कि जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में स्थापित सीटी स्कैन मशीन भारत सरकार परमाणु ऊर्जा नियामक परिसर विकिरण संरक्षा प्रभाग (एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड, रेडियोलॉजिकल सेफ्टी डिवीजन) से अनुमोदित है। विगत वर्षों से देश के विभिन्न शहरों में यह सीटी स्कैन मशीन स्थापित किया गया है।

    सीटी स्कैन मशीन के स्थापना के संबंध में वर्क स्टेशन, आवश्यक मानव संसाधन, अधोसंरचना एवं अन्य आवश्यक कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा समानांतर रूप से किया गया। लोक निर्माण विभाग (भ / स ) के द्वारा अधोसंरचना एवं लोक निर्माण विभाग (वि.यां.) के द्वारा विद्युत कार्य समय पर पूर्ण किया गया है। उक्त अधोसंरचना एवं विद्युत कार्य पूर्ण होने पर विगत दिनों इसका विधिवत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारम्भ किया है।

    बैकुण्ठपुर में 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय भवन में कोरिया जिला सहित आसपास के जिले सूरजपुर एवं कोरबा के मरीजों को भी काफी राहत मिली है। पहले रेडियोलॉजी विभाग में जांच हेतु केवल डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध थी। सड़क दुर्घटना एवं अन्य जटिल बीमारियों में सीटी स्कैन हेतु जरूरतमंद एवं गरीब मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर या अन्य शहर जाना पड़ता था। निजी संस्थानों में शुल्क काफी अधिक होने के कारण आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता था, वहीं बाहर जाने से समय काफी लगता था। जिला अस्पताल में स्थापित सीटी स्कैन की गुणवत्ता को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाया जा रहा है। मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि ऐसे भ्रामक खबर पर कड़ी कार्यवाही जिला प्रशासन के माध्यम से की जाएगी। आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सीटी स्कैन लग जाने से निजी संस्थान व बाहर शहर में जांच कराने के बजाय जिला अस्पताल आकर न्यूनतम दर पर प्रशिक्षित कर्मियों से ही जांच कराएं। सीटी स्कैन के शुभारंभ उपरांत अब तक चार मरीजों ने सीटी स्कैन से जांच कराए हैं। जिला प्रशासन के सकारात्मक पहल व त्वरित गति से की गई कार्यवाही से बैकुण्ठपुर में सीटी स्कैन जांच की सुविधा आम लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

    समाचार 72/2023/मानिकपुरी

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision