August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सेंट्रल स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, स्पेशल व्यय ऑब्जर्वर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ ने बैठक लेकर निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा की

    सेंट्रल स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, स्पेशल व्यय ऑब्जर्वर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ ने बैठक लेकर निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा की सेंट्रल स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, स्पेशल व्यय ऑब्जर्वर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ ने बैठक लेकर निर्वाचन गतिविधियों की समीक्षा की
    • rounak group

      मोहला  / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर में निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी लेने सेंट्रल जनरल आब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने जिला प्रशासन, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई विभिन्न तैयारियां की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन और निर्देश दिये। बैठक में सेंट्रल स्पेशल ऑब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार ने कहा कि मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए सुरक्षा के सभी तरह की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे क्षेत्र के साथ विशेष रणनीति और तैयारियाँ भी करें। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दौरान क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर तैयारी किया जाये। जिसमें बड़े क्षेत्रफल और छोटे क्षेत्रफल के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करते हुए मतदान दलों और नागरिकों को सुरक्षा मुहैय्या कराया जायें। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में रूट के आधार पर चिन्हांकन करते हुए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। कहीं भी कोई भी घटना घटित ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा जायें। उन्होंने कहा कि अचानक घटने वाली घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण तैयारी और रणनीति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत सुरक्षा बलों को अचानक असंभावित घटनाओं के लिए तैयारी में रखें। जिससे कोई घटना घटित होने पर तत्काल राहत और बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसी तरह से मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए अति महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में मेडिकल कैंप निर्धारित करें। चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
           बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित की गई तैयारी, निर्धारित कार्य योजना को लेकर अब तक की गई सभी तरह के उपायों की जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 237 मतदान केंद्र स्थापित किये गयें हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 739 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए लगायी गई है। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन में तैनात सभी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने कहा गया है। बैठक में बताया गया कि विधानसभा के अंतर्गत 10 महिला मतदान केंद्र, 01  दिव्यांग मतदान केंद्र एवं 01 युवा मतदान केंद्र एवं 05 मॉडल मतदान केंद्र बनायें गयें हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 102 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग एवं 59 मतदान केंद्रो में सीसीटीवी वीडियोग्राफी के लिए चिन्हित किया गया है। बैठक में बताया गया कि 59 माइक्रो ऑफिसर की नियुक्ति किया गया है। जिनके द्वारा निर्वाचन के दौरान निगरानी रखा जायेंगा।
             बैठक में  कलेक्टर ने बताया गया कि, विधानसभा के मतदान के लिए 384 बैलेट यूनिट, 447 कंट्रोल यूनिट एवं 379 वीवीपैड की कमिश्निंग किया गया है। मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनकी रेंडोमाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी विजिल के माध्यम से 7 शिकायत, 1950 के माध्यम से 4, सीएमएस के माध्यम से 01, एवं एनजीआरएस के माध्यम से 01 शिकायत प्राप्त हुयें हैं। जिनका निराकरण कर लिया गया है। बताया गया कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति पर कुल 2710 प्रकरण, वॉल राइटिंग के 881, पोस्टर्स के 908, बैनर्स के 346, एवं अन्य के 575 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार निजी संपत्तियों पर वाल राइटिंग के 579 प्रकरणों पर, पोस्टर के 183, बैनर के 116 एवं अन्य के 112 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्थैतिक निगरानी दल, उडऩ दस्तादल के द्वारा लगातार जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। विधानसभा अंतर्गत 72 रूट बनायें गए है। इसी प्रकार  28 सेक्टर बनायें गयें हैं। निर्वाचन कार्य के लिए 84 वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 56 बस एवं 18 अन्य वाहन की सेवा ली जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने सुरक्षा के लिए कियें गयें उपाय और निर्धारित कार्य योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
            बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि जिले में सुगम और समावेशी निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने कहा कि जिले में प्रलोभन रहित, भय रहित मतदान कार्य संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि सुरक्षागत सभी तैयारियां निर्धारित करें।
              आईजी और नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र को ध्यान में रखकर सुरक्षा के लिए प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो, इसे प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सरप्राईज चेकिंग किया जायें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सीमा क्षेत्र में कड़ी नजर रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिले में नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद, पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार, व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, आर.ओ. डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision