Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi

गुरु नानक देव का संदेश आज भी प्रासंगिक : गुरु रुद्रकुमार,

गुरु नानक देव का संदेश आज भी प्रासंगिक : गुरु रुद्रकुमार, गुरु नानक देव का संदेश आज भी प्रासंगिक : गुरु रुद्रकुमार,
  • rounak group

नवागढ़/शौर्यपथ / शहर में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवागढ़ स्थित गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। साथ ही आम लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए।
  भक्तों ने गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्री गुरुनानक जी का  जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। सोमवार को सुबह सहज पाठ  हुआ। जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। फिर अरदास का आयोजन हुआ। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया और आम लंगर का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक लंगर चलता रहा।
  इस दौरान सतनामी समाज के जगतगुरु रुद्रकुमार ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गुरु रुद्रकुमार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
 उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। अपने मूल मंत्र में दिया सबसे बड़ा संदेश गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। गुरु ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है।
  इस अवसर पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, सुरेन्द्र तिवारी, विजय बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, शक्तिधर दीवान, गिरेन्द्र महिलांग, परमेश्वर मिरी, टीकम गोस्वामी, गोलु सिंहा, सुरेश निषाद, रितेश तिवारी, जावेद खान, हरभजन सिंह टुटेजा, गुरभेज गुम्बर, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल खुराना, अजय अरोरा, धर्मवीर खुराना, रूप्रकाश यादव, रामेश्वर साहू, पिंटू अनंत, देवादास चतुर्वेदी, इस्माइल खान, केके मिश्रा, रवि यादव, धनी देवांगन, परसादी यादव सहित क्षेत्रवासियों ने लंगर में भाग लिया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)