August 05, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024:कलेक्टर चन्द्रवाल ने मरकाटोला, पुरूर एवं कंकालीन चेकपोस्ट का निरीक्षण किया

    • rounak group

    बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के गुरूर विकासखण्ड के पुरूर, मरकाटोला एवं कंकालीन चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण कर इन चेकपोस्ट में तैनात एफएसटी एवं एसएसटी टीम के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने चेकपोस्ट में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा एफएसटी एवं एसएसटी टीम के अंतर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन किए जा रहे रिर्पोटिंग कार्य आदि का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने एफएसटी एवं एसएसटी टीम द्वारा किए जा रहे वाहनों के जाँच के कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक वाहनों का अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरे समय चैकन्ना रहकर मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। जिससे की जिले में स्वंतत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। इसके साथ ही निर्वाचन के दौरान अवैध रूप से नकदी, शराब अथवा अन्य कोई भी सामान जो कि मतदाओं को प्रलोभन के लिए दिया जा सकता है उसकी रोकथाम भी सुनिश्चित की जा सके। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी जाँच प्रक्रिया का अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने को कहा। इस दौरान एसडीएम गुरूर श्रीमती पूजा बंसल, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम, नायब तहसीलदार श्री रमेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision