
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
समाचार सार ...
छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे, कांग्रेस का 15 प्रदेशों में नहीं खुलेगा खाता : उपमुख्यमंत्री साव
चिंतन शिविर पर सवाल कर कांग्रेस ने विकास विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को किया प्रर्दशित : उपमुख्यमंत्री साव
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, कांग्रेस और इंडी गठबंधन को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक जब काम नहीं होता तो ये संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह उठाते हैं। ये लोग न्यायालय के निर्णयों पर अविश्वास जताते हैं। चुनाव आयोग पर प्रश्न उठाते हैं। अब एग्जिट पोल को मैनेज करने की बात कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, आखिर कांग्रेस किस पर विश्वास करेगी। इसी कारण जनता ने कांग्रेस को अपने से दूर कर दिया है। इसका प्रमाण 4 जून को रिजल्ट आने पर मिलेगा।
श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस और ईडी गठबंधन 4 जून के रिजल्ट पर भी सवाल उठाएंगे। हार के बाद ईवीएम को दोषी ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है, इनकी विश्वनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ये लोग आपस में लड़ेंगे। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सभी 11 की 11 सीटें जीतेगी। छत्तीसगढ़ सहित 15 प्रदेशों में कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाला है।
कांग्रेस के दावे पर श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 75 पार का नारा दिया था, क्या हुआ, ये सब जानते हैं। ये लोग बुरी तरह से पराजित हुए थे। अब लोकसभा में भी इनकी बुरी हार होने वाली है। भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतने जा रही है। वहीं पूरे देश में एनडीए की 400 से अधिक सीटें आने वाली है। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।
चिंतन शिविर पर कांग्रेस के सवाल पर श्री साव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विकास नहीं चाहती है। इसलिए प्रदेश के विकास के लिए आयोजित शिविर पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के विकास विजन पर आयोजित चिंतन शिविर पर प्रश्न कर अपनी विकास विरोधी और छत्तीसगढ़ विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
